Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Farrukhabad209625

फर्रुखाबाद में चोरों ने महिला को बेहोश कर लूटे जेवर और नकदी!

ASARUN SINGH
Jul 11, 2025 08:08:52
Farrukhabad, Uttar Pradesh
फर्रुखाबाद अरुण सिंह चोरों ने महिला को मारपीट के किया बेहोश नगदी व जेवर लेकर हुए फरार एंकर :-- फर्रुखाबाद : जनपद के थाना कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में गुरुवार शुक्रवार की रात चोर घर में घुस गए। इस दौरान महिला को कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। शुक्रवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई इस पर वह बेहोशी की हालत में महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचे। वीओ - थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी राजेश्वरी 19 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ घर पर सो रही थी। सलोनी ने बताया रात 1:30 बजे हम दोनों लोग सो गए सुबह जब आंख खुली तो देखा घर में सामान बिखरा पड़ा था। वही 55 हजार की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात गायब थे। मां को उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठी। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचे। जहां डॉक्टर विकास पटेल ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि महिला बेहोशी की हालत में लाई गई थी, परिजनों का कहना था। कुछ सुंघाया गया है। पुलिस को जानकारी दे दी गई है। *बेटी बोली चोर घुस आए* महिला की बेटी सलोनी ने बताया घर में चोर घुस आए थे। मां के साथ मारपीट की, बताया अभी मेरा जयमाला हुआ था। उसके रुपए थे 35 हजार माँ ने भी रुपए बचाकर रखे थे। वह रुपये भी थे। इसके अलावा ज्वेलरी का सामान भी था। बताया कि रात डेढ़ बजे के बाद क्या हुआ हमको भी नहीं पता। बताया कि जो ग्रिल लगी है उसी के रास्ते चोर घर में घुस गए थे। बताया सुबह साढ़े आठ बजे पड़ोस के लोगों ने बताया तब उसे जानकारी हुई। डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी। कमालगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया बेहोश मिली महिला का उपचार चल रहा है। चोरी की घटना की जांच की जा रही है। वाइट :-- डॉ विकास पटेल, सीएचसी कमालगंज वाइट :-- सलोनी, महिला की बेटी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top