Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora में ड्राइवर बर्ताव के कारण ट्रक-ऑटो जब्त किया
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 05, 2026 10:03:55
Traffic police on Thursday seized a truck and an auto-rickshaw during a special enforcement drive in the Nadihal area of north Kashmir’s Bandipora district after the drivers allegedly misbehaved with personnel on duty, officials said. The action was taken when a traffic police team was conducting routine checking to ensure compliance with traffic rules and curb violations such as overloading, rash driving and lack of proper documentation. During the drive, officials stopped a truck and an auto-rickshaw for inspection. However, instead of cooperating, the drivers reportedly entered into an argument with the on-duty personnel and used abusive language, disrupting the operation. “Both drivers were asked to produce valid documents, but they refused to cooperate and behaved in an unruly manner with the traffic staff. In view of their conduct and the violations, the vehicles were seized on the spot,” a traffic police official said. The seized vehicles were later shifted to the nearest police station and will be released only after the completion of legal formalities and payment of fines, officials added. Authorities said such drives are being intensified across Bandipora to improve road discipline and reduce accidents, particularly in busy market areas and accident-prone stretches. Traffic police also appealed to motorists to follow rules, carry valid documents and cooperate with enforcement teams.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 11, 2026 13:10:17
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 11, 2026 13:08:34
Ujjain, Madhya Pradesh:शिव नवरात्रि में रोज बदलता है बाबा महाकाल का स्वरूप, नौ दिनों तक अलग-अलग दिव्य रूपों में देते हैं दर्शन महाशिवरात्रि पर लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे महाकाल के पट, श्रद्धालुओं को मिलेगा अखंड दर्शन का अवसर महाशिवदरात्रि को लेकर महाकाल मंदिर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी उज्जैन में होंगे तैनात ड्रोन, सीसीटीवी और एआई कैमरों की निगरानी में महाकाल दरबार, थ्री लेयर सिक्योरिटी में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि के अगले दिन दोपहर 12 बजे होगी वर्ष में एक बार होने वाली विशेष भस्म आरती महाशिवरात्रि के दूसरे दिन प्रातः विशेष मंगला आरती, परंपरा अनुसार होगा दुर्लभ पूजन आस्था का महासंगम: महाकाल के चरणों में उमड़ेगा देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब जूता स्टैंड, शीघ्र दर्शन काउंटर, लड्डू काउंटर और मेडिकल डेस्क की विशेष स्थापना श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 विशेष बसों का संचालन, सभी प्रवेश बिंदुओं तक रहेगा कनेक्टिविटी प्लान विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि वृद्धि होने के कारण शिव नवरात्रि महोत्सव 10दिवसीय होगा। 06 फरवरी से प्रारम्भ होकर यह महोत्सव 18 फरवरी तक चलेगा, जबकि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। शिव नवरात्रि के दौरान भगवान महाकालेश्वर भक्तों को प्रतिदिन अलग-अलग दिव्य स्वरूपों में दर्शन दे रहे है। धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव विशेष वैदिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। मान्यता है कि पूरे भारत में केवल यहीं शिव नवरात्रि मनाई जाती है। शिव नवरात्रि का शुभारंभ फाल्गुन कृष्ण पंचमी, 06 फरवरी 2026 से हुआ है। तिथि वृद्धि के कारण इस वर्ष यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। इन दिनों को योग, साधना, तपस्या और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। प्रतिदिन प्रातः सर्वप्रथम कोटेश्वर महादेव का पूजन होता है। मान्यता है कि कोटितीर्थ कुंड का जल, जिससे भगवान महाकाल का अभिषेक होता है, रामराज्याभिषेक के समय हनुमान जी द्वारा प्रवाहित किया गया था। इसके पश्चात 11 ब्राह्मणों द्वारा गर्भगृह में एकादश एकादशनी रुद्राभिषेक किया जाता है। यह अनुष्ठान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से लगभग 12:25 बजे तक होता है। इसी कारण सामान्य दिनों में सुबह 10:30 बजे होने वाली भोग आरती, शिव नवरात्रि में दोपहर 12:30 बजे संपन्न होती है। शाम 5 बजे होने वाली नियमित पूजा शिव नवरात्रि में दोपहर 3 बजे की जाती है। इसके बाद जल अर्पण बंद कर भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है और गोधूलि बेला में आरती संपन्न होती है। शिव नवरात्रि के दौरान भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। विभिन्न दिनों में भगवान छबीना स्वरूप घटाटोप स्वरूप (खुली जटाओं सहित) मनमहेश स्वरूप उमा-महेश स्वरूप शिव तांडव स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते है। इन स्वरूपों में चांदी के मुखारविंद और रत्नजड़ित मुकुट धारण कराए जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन वर्ष में एक बार होने वाली विशेष व्यवस्थाएँ रहेंगी। सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती इस दिन रात्रि लगभग 2:30 बजे प्रारंभ होकर 4:30 बजे तक संपन्न होगी। इसके पश्चात भगवान महाकाल के पट लगभग 44 घंटों तक लगातार खुले रहेंगे। पूरे दिन और पूरी रात सतत जलधारा एवं दूधधारा से अभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे राज्य शासन द्वारा शासकीय अभिषेक किया जाएगा। शाम 4 बजे तहसील स्तर पर अभिषेक होगा। होलकर और सिंधिया परिवार द्वारा भी परंपरागत पूजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे से कोटेश्वर महादेव पर पुनः अभिषेक प्रारंभ होगा। रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक महापूजन में पंचामृत, भांग, फलों का रस और 1 लाख 25 हजार बेलपत्र अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात चंदन-केसर लेपन, सप्तधान मुकुट और सवा क्विंटल पुष्पों का सेहरा सजाया जाएगा। सेहरा आरती के बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक सेहरा दर्शन होंगे। महाशिवरात्रि के अगले दिन प्रातः विशेष मंगला आरती संपन्न होगी ये भी साल में एक बार होती है। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती होगी। इसके बाद भोग आरती और ब्रह्मभोजन के साथ व्रत-उपवास का समापन होगा। 18 फरवरी बुधवार को सायं पूजन से शयन आरती तक पंचमुखारविंद दर्शन होंगे। इसी के साथ शिव नवरात्रि महोत्सव का समापन होगा। मंदिर प्रशासक आशीष फलवाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर समिति द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। कई स्थानों को प्रवेश द्वार के रूप में चिन्हित किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, जूता स्टैंड, शीघ्र दर्शन काउंटर, लड्डू काउंटर और मेडिकल काउंट установित किये गए हैं। निर्धारित प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाएगी। सभी स्थानों पर सुरक्षा कैमरे लगाए गए हैं और पीए सिस्टम स्थापित किया गया है, ताकि भीड़ नियंत्रण सुगम तरीके से किया जा सके। हर 200 मीटर पर पेयजल काउंटर और वॉशरूम की व्यवस्था की जा रही है। जिन मार्गों से श्रद्धालुओं का आगमन होगा, वहाँ विशेष व्यवस्था रहेगी। शहर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रवेश स्थानों तक लाने के लिए 20 बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। लगातार 44 घंटे तक दर्शन व्यवस्था सुचारू रखी जाएगी। नववर्ष पर 40 मिनट से कम समय में दर्शन कराने में सफलता मिली थी, और इस बार प्रयास रहेगा कि उससे भी कम समय में श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा सकें। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर करीब 2000 से अधिक पुलिसकर्मी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। बाहर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। सीसीटीवी और एआई कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। कर्कराज पार्किंग से श्रद्धालुओं को एंट्री दी जाएगी। मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन तैनात रहेंगे। 150 से अधिक महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालाओं की सुरक्षा में लगाए गए हैं। अनुमान है कि 8 से 10 लाख श्रद्धालु और लगभग 1.50 लाख वाहन उज्जैन पहुंच सकते हैं। यातायात व्यवस्था के लिए लगभग 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मी अन्य जिलों से बुलाकर तैनात किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी श्रद्धालुओं को 40 मिनट के भीतर सुलभ और सुगम दर्शन कराए जा सकें। धर्म, आस्था, परंपरा और प्रशासनिक समन्वय का अद्भुत संगम — उज्जैन में 06 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाला शिव नवरात्रि महोत्सव और 15 फरवरी का महाशिवरात्रि महापर्व एक बार फिर ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। उज्जैन से अनिमेष सिंह की रिपोर्ट।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 13:08:07
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को जनपद हापुड़ में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाम कर दिया सरकार की नीतियों और परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारी अपने साथ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला लेकर आए थे। जैसे ही उन्होंने पुतले को आग लगाने की कोशिश की, पुलिस कर्मियों ने उनसे पुतला छीन लिया।
1
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 11, 2026 13:07:43
Jaipur, Rajasthan:1) राजस्थान में घर, जमीन और स्टाम्प पेपर अब और महंगे होने जा रहे हैं। स्टाम्प ड्यूटी पर लगने वाला सरचार्ज 3 फीसदी बढ़ा दिया गया है, जिससे स्टाम्प पेपर खरीदना सीधे तौर पर महंगा हो गया है। साथ ही जमीनों की डीएलसी दरों में बदलाव कर कई कैटेगरी की रजिस्ट्रियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। फार्म हाउस से लेकर रिसोर्ट तक अब जमीन की रजिस्ट्री पर जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी, हालांकि लोन डॉक्यूमेंट्स पर सरकार ने थोड़ी राहत भी दी है। 2) राजस्थान सरकार ने बजट में बिना किसी औपचारिक घोषणा के स्टाम्प ड्यूटी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। सरकार ने स्टाम्प पेपर पर लगने वाले सरचार्ज को 3 फीसदी बढ़ाकर 30 से 33 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही कुछ कैटेगरी की जमीनों की डीएलसी दरों में भी बदलाव कर पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू की गई है। इन फैसलों का सीधा असर अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री पर पड़ेगा, जो अब और महंगी हो जाएगी। स्टांप पर सरचार्ज बढ़ने से आम आदमी के लिए स्टाम्प पेपर खरीदना भी महंगा हो गया है। अभी तक 500 रुपए के स्टाम्प पेपर के लिए 30 फीसदी सरचार्ज के साथ 650 रुपए चुकाने पड़ते थे, लेकिन अब 33 फीसदी सरचार्ज लागू होने से वही स्टाम्प पेपर 665 रुपए में मिलेगा। यानी हर 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर सीधे 15 रुपए की अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी। वित्त विभाग की ओर से जारी अलग अलग नोटिफिकेशन में सरकार ने लोन और ऋण से जुड़े दस्तावेजों के मामले में बड़ी राहत दी है। बैंक या अन्य वित्तीय संस्थाओं से लिए गए लोन के लिए तैयार होने वाले दस्तावेजों के रजिस्ट्रेशन शुल्क को 1 फीसदी से घटाकर 0.5 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही इसकी अधिकतम सीमा भी तय कर दी गई है। अब चाहे लोन की राशि कितनी भी बड़ी हो, रजिस्ट्रेशन शुल्क अधिकतम 1 लाख रुपए से ज्यादा नहीं लिया जाएगा। यानी अगर 0.5 फीसदी चार्ज की राशि 1 लाख रुपए से ज्यादा बनती है तो सरकार केवल 1 लाख रुपए ही लेगी। 3) वित्त विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार लोन डॉक्यूमेंट्स पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को भी आधा कर दिया गया है। पहले जहां 0.25 फीसदी स्टाम्प ड्यूटी लगती थी, अब इसे घटाकर 0.125 फीसदी कर दिया है। साथ ही अधिकतम सीमा को 15 लाख रुपए से घटाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है। इससे बड़े उद्योगों, व्यापारियों और होम लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। दूसरी तरफ, फार्म हाउस और रिसोर्ट की जमीन की रजिस्ट्री महंगी कर दी गई है। सरकार ने फार्म हाउस की जमीन के बाजार मूल्य निर्धारण का फार्मूला बदल दिया है। पहले फार्म हाउस की जमीन का मूल्य संबंधित कृषि भूमि की डीएलसी दर का 1.5 गुना माना जाता था, लेकिन अब इसे सीधे 3 गुना कर दिया गया है। इससे फार्म हाउस की जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाला शुल्क लगभग दोगुना बढ़ जाएगा। इसी तरह रिसोर्ट की जमीन के लिए भी नई व्यवस्था लागू की गई है। पहले रिसोर्ट की जमीन का बाजार मूल्य कृषि भूमि की डीएलसी दर का 2 गुना माना जाता था, लेकिन अब इसे वहां की कॉमर्सियल भूमि की डीएलसी दर के 75 फीसदी के आधार पर तय किया जाएगा। 4) बहरहाल, एक तरफ सरकार ने लोन डॉक्यूमेंट पर रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प ड्यूटी घटाकर आम लोगों को राहत देने की कोशिश की है, लेकिन दूसरी तरफ स्टाम्प पेपर पर सरचार्ज बढ़ाकर और फार्म हाउस व रिसोर्ट की जमीन की डीएलसी दरें बढ़ाकर प्रॉपर्टी खरीदना और रजिस्ट्री कराना महंगा भी कर दिया है। यानी घर, जमीन या फार्म हाउस खरीदने वाले लोगों पर सीधा असर पड़ेगा… अब देखना होगा कि इस फैसले से रियल एस्टेट बाजार पर क्या असर पड़ता है और आम आदमी की जेब पर कितना भार बढ़ता है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 11, 2026 13:06:49
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath Ma. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा आज उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत बजट (वित्तीय वर्ष 2026-27) सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम तथा तकनीकी निवेश से समृद्ध होते 'नए उत्तर प्रदेश' की जीवंत झांकी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के विजन के अनुरूप ₹9,12,000 करोड़ से अधिक का यह बजट जन आकांक्षाओं की पूर्ति, रोजगार सृजन, निवेश के विस्तार, अन्नदाता किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान एवं उनके सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश को नई गति प्रदान करेगा। पूर्ण विश्वास है, यह लोक-कल्याणकारी बजट वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी के रूप में स्थापित करते हुए 'विकसित भारत' संकल्प के साथ 'विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मा. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री SureshKKhanna जी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 11, 2026 13:06:23
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर के बागेश्वर धाम मे होने शिवरात्रि पर 300 कन्याओं के सामुहिक विवाह के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उपहार स्वरूप भरपूर सामग्री भी देगे जिससे उन्होंने पढकर सुनाया बेटियों को उपहार के रूप में श्री बालमुकुंद भगवान का विग्रह, बालाजी सरकार का विग्रह, श्री रामचरितमानस, वस्त्र, श्री बागेश्वर धाम कैलेंडर, गाय बछड़ा दिए जाएंगे इसके अलावा अन्य सामग्री में मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नाक की कील, कान की बाली टॉप्स, 7 साड़ियों का सेट, चांदी का सिक्का, श्रीफल चांदी कवर सहित, श्रृंगार दानी, चूड़ी सेट, डबल बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, गद्दे तकिया कवर सहित, बेडशीट, कंबल, ट्रॉली बैग, कलर एलइडी टीवी, सिलाई मशीन, सीलिंग फैन, वॉटर हिटर, इलेक्ट्रिक प्रेस, दीवाल घड़ी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बर्तन सेट, प्रेशर कुकर, कलश स्टील, टिपारा, सूपा, खिचड़ी, बेला कांसा, मिक्सर ग्राइंडर, पानी का थर्मस, स्टील जग, लेडीज पर्स, रोल गोल्ड अंगूठी, अल्युमिनियम का मग्गा शामिल है। इस बार 30 हजार की एफडी की जा रही है जो वर और वधू के संयुक्त नाम से होगी। वर व धु पक्ष के स्वागत के साथ शुरू होगा विवाह महोत्सव 15 फरवरी को वर पक्ष एवं वधु पक्ष का स्वागत होगा। सभी को स्वल्पाहार मिलेगा। इसके बाद दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर उनकी बारात निकाली जाएगी। सभी दूल्हे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 50-50 जोड़ों के वरमाला होंगे। वरमाला के बाद वर वधु को मंडप में पहुंचाया जाएगा। हर मंडप का एक प्रभारी रहेगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान ब्राह्मण विवाह की अन्य रस्में संपन्न कराएंगे। पाणिग्रहण संस्कार के बाद बेटियों की विदा होगी। वर वधु पक्ष को समूचे कार्यक्रम में हिस्सा लेने में कोई कठिनाई न आए इसलिए सभी को कार्ड और वाहन पास उपलब्ध कराए गए हैं।सप्तम कन्या विवाह महोत्सव में कुल 1648 फॉर्म आए थे जिनकी जांच करने पर 1233 फॉर्म सही पाए गए थे। जिन कन्याओं के विवाह होने हैं उनमें 60 बेटियां अनाथ है, आठ बेटियां दिव्यांग हैं। 138 बेटियां पितृ हीन, 28 बेटियां मातृहीन, 23 बेटियां वे हैं जिनके माता-पिता दिव्यांग हैं।और 43 बेटियां अति गरीब परिवार से है। कुल 302 बेटियों में से 77 बेटियां अनुसूचित जाति, 28 अनुसूचित जनजाति,173 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 24 बेटियां सामान्य वर्ग से हैं। मध्य प्रदेश से 229, उत्तर प्रदेश से 56, दिल्ली, महाराष्ट्र से दो, नेपाल से एक के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल हरियाणा से बेटियों का चयन हुआ है। बाईट-धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 13:06:08
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के भावल खेड़ा ब्लॉक के सुंदर नगर पैना में तालाब में जेसीबी मशीन से काम करवाया जा रहा है। यहां मनरेगा के तहत लेबर से काम कराया जाना था। जेसीबी से काम करवा कर मनरेगा मजदूरों के नाम पर लाखों का भुगतान किए जाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। दरअसल गांव में बने तालाब पर पहले से ही लाखों रुपए खर्च करके उसका सौंदर्यकरण कराया गया था । इस तालाब पर दोबारा से मशीनों से खुदाई का काम शुरू करवाया गया। जबकि इस काम को मनरेगा के तहत किया जाना था। ग्रामीणों का कहना है कि काम तो मशीन उसे करवाया जाएगा लेकिन पैसा लेबरों के नाम से निकल जाएगा। जिसमें बड़ा घोटाला किया जाने की आशंका है। इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत के बाद वीडियो को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 11, 2026 13:06:04
Noida, Uttar Pradesh:अधिवक्ता फारूक खान की गोली मारकर हत्या, जिले पंचायत में तैनात बाबू पर आरोप, जिला पंचायत भवन में दिनदहाड़े गोलीकांड, अधिवक्ता की गोली लगने से मौत. रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित जिला पंचायत भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई, घायल अधिवक्ता को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता की पत्नी और जिला पंचायत के एक कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोपी कर्मचारी ने अधिवक्ता पर गोली चला दी, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया, घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली, वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैऔर आगे की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वही पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में असगर अली लिपिक उनके कक्ष में फ़ारूक़ अधिवक्ता है गए थे फ़ारूक़ की पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत है उन्ही के कक्ष में किसी बात को लेकर आपस में कुछ हुआ जिसकी वजह से असगर ने फ़ारूक को गोली मारी है फ़ारूक जो अधिवक्ता है उनको जिला अस्पताल में लाये गया अस्पताल लाते समय उनकी दुःखद मृत्यु हो गई है, असगर को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया हैं बाकी विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इसमें मृतक की पत्नी को भी चोटे आई है, फायर आर इंजरी नहीं है, मृतक के परिजनों के द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उसी के आधार ओर कार्यवाही की जाएगी
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Feb 11, 2026 13:04:56
Hamirpur, Himachal Pradesh:वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर किसानों ने सौपा ज्ञापन। यूपी के हमीरपुर जिले में वैकल्पिक क्रॉसिंग मार्ग की मांग को लेकर 2 दर्जन से अधिक किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की है किसानों का कहना है कि यदि उन्हें निकलने के लिए बगल से व्यवस्था नही की गई तो खेती बाड़ी के काम के लिए उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा जिससे उनको परेशानी होगी। मामला मौदहा इलाके के खंडेह गाँव का है जहाँ गाँव के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन में मानव चलित क्रासिंग के स्थान पर अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण क्रासिंग को बंद किये जाने की तयारी है ऐसे में अपने खेतों की आने जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग न बनाये जाने से परेशान होकर किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मदद किये जाने की गुहार लगाई है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 11, 2026 13:04:43
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रहे युवकों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो भिटहा टोल प्लाजा के पास अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसने हादसे की भयावहता को साफ कर दिया है। ये तस्वीरें गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे-24 पर स्थित भिटहा टोल प्लाजा के पास की हैं… जहां देर रात में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि चारपान नगवा निवासी भोला मौर्या के यहां से बारात ग्राम मदरिया थाना गगहा गई थी। मंगलवार की देर रात जब बाराती वापस लौट रहे थे तभी बोलेरो गाड़ी संख्या UP53CZ5497 अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार युवक अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद टोल कर्मचारियों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक बोलेरो में चालक आशुतोष पाण्डेय, आलोक शर्मा, सूरज शर्मा, सरवन चौहन, सूरज पाण्डेय, दीपक निषाद, अभय शर्मा और शिवम गुप्ता सवार थे। सभी की उम्र लगभग 30 वर्ष से कम बताई जा रही है। हादसे में चालक अभिषेक पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आलोक शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मामले को लेकर एसओ बेलीपार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। खुशियों से लौट रहे युवकों की यह यात्रा मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की वजह तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top