Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Giridih815301

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना: 5 लोग गंभीर रूप से घायल!

MSMrinal Sinha
Jul 14, 2025 17:31:18
Giridih, Jharkhand
एभीबी : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना इलाके में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर स्थित पुलिया से नीचे जा गिरी. इस दुर्घटना में कार में बैठे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसमें से तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार तिसरी के भाजपा नेता उदय साव के पुत्र पिंटू कुमार अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ अपनी कार से अपने ससुराल गुमगी जा रहे थे. इसी दौरान तिसरी - गांवा मुख्य पथ पर मचनियाटांड स्थित एक पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से निचे जा गिरी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी तिसरी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आनन - फानन में सभी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. घायलों में पिंटू कुमार, मनोज साव, संजू कुमारी, निशु कुमारी और गुड़िया देवी शामिल हैं. गंभीर स्थिति के कारण संजू कुमारी,निशु कुमारी और गुड़िया देवी को रेफर किया गया है. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखंड
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top