Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

हरियाणा में सीएम आवास घेराव स्थगित, क्या होगी अगली रणनीति?

DKDARSHAN KAIT
Jul 14, 2025 12:31:57
Kurukshetra, Haryana
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (संबंधित हरियाणा सयुंक्त कर्मचारी संघ) ने कुरुक्षेत्र में होने वाले सीएम आवास घेराव और राज्य स्तरीय प्रदर्शन को किया स्थगित, कल चंडीगढ़ में पांच सदस्य सीएम ओएसडी से करेंगे बातचीत कुरुक्षेत्र:- हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन सम्बंधित (हरियाणा सयुंक्त कर्मचारी संघ) के कल कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यस्तरीय प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के आवास का घेराव के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। और यूनियन के पांच सदस्य कल चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया से बातचीत करेंगे। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा और राज्य महासचिव संदल सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 15 जुलाई को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास का घेराव रखा गया था।लेकिन आज उनको कुरुक्षेत्र के मुख्यमंत्री कार्यालय सचिव कैलाश सैनी ने बुलाया था। और कल मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया से बातचीत का निमंत्रण दिया है। जिसकी वजह से कल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कल सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत नहीं हुई या उनकी मांगे नहीं मानी गई। तो यह प्रदर्शन आगे किसी तारीख को निर्धारित करके किया जाएगा। बाईट;- हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा बाईट:- राज्य महासचिव संदल सिंह राणा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top