Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322255

करौली में गुरु पूर्णिमा: मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़!

ACAshish Chaturvedi
Jul 10, 2025 12:02:41
Karauli, Rajasthan
जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर में गुरु पूजा महोत्सव की धूम है। जिले के सैंकड़ों छोटे-बड़े मंदिर, गुरु आश्रम, बगीची और अन्य स्थानों पर गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। करौली के गोमती आश्रम, चैनपुर ऋषि आश्रम, मोनी बाबा आश्रम, ध्रुव घटा, गायत्री मंदिर करौली, काछी पुरा आश्रम, निजी मैरिज हाल सहित कई प्रमुख मंदिर और गुरु आश्रम में गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर और आश्रम में गुरु के जयकारों के साथ ही गुरु स्तुति व महिमा का वर्णन किया गया। गुरु पूजा के बाद आश्रम और मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कई दिनों पहले से शिष्य और श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करौली के गोमती आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का भी समापन हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसी प्रकार चैनपुर ब्रह्म ऋषि आश्रम में महामंडलेश्वर संत भगवानदास का गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित हुआ। जबकि गोमती दास महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव गोमती आश्रम में आयोजित हुआ। इसी प्रकार करौली के शिव अशोक में महंत हेमराज श्यारोली वाले, लव कुश पैराडाइज में संत मोनी बाबा गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। अयोध्या वाले प्रसिद्ध संत लक्ष्मण दास वेदांती महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसी प्रकार से सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमानजी को चोला चढ़ाया गया। वही डगर वाले हनुमान मंदिर पर ब्रह्मानंद गुरु का महोत्सव आयोजित हुआ। यहां गौरतलब है कि करौली में गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। करौली शहर में करीब 400 से अधिक छोटे बड़े मंदिर हैं। मंदिरों की अधिक संख्या और बृज संस्कृति से ओत प्रोत होने के कारण ही करौली को लघु वृंदावन के नाम से भी जाना जाता है। लघु वृंदावन के नाम को चरितार्थ करते हुए करौली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। आशीष चतुर्वेदी 8769912378
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top