Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

गुरेज–Bandipora रोड तीन दिन की बर्फबारी के बाद एक-तरफा यातायात के लिए खुली

SHShahzad Hussain Bhat
Dec 25, 2025 10:31:24
Gurez–Bandipora road reopens for One-way traffic after Three-day snowfall closure. After remaining closed for three days due to heavy snowfall on Razdan pass, the 86-kilometre Gurez–Bandipora road will be reopened for one-way vehicular movement for one way traffic from Gurez to Bandipora for Light Motor Vehicles. As per the traffic advisory, vehicles will be allowed to ply only from Gurez towards Bandipora. The movement will commence from TCP Kanzalwan at 11:00 am, with a cut-off time of 2:00 pm. No traffic will be permitted beyond the cut-off time. Authorities have imposed strict safety restrictions, including a ban on Heavy Motor Vehicles (HMVs). All vehicles must be fitted with anti-skid chains, while traffic from the opposite direction, Bandipora to Gurez, will remain suspended. No vehicle will be allowed to cross Wanpora Bridge until a green signal is received from the BRO. Passengers and drivers have been advised to confirm the road status before starting their journey by contacting the District Control Room Bandipora (7006526985) or PCR Bandipora (9596767430). The administration has urged commuters to cooperate with traffic and security agencies, stating that the restrictions are in place in the interest of public safety amid harsh winter conditions in the region.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
Dec 25, 2025 12:03:33
Panna, Madhya Pradesh:1-- धान के दाने का रंग मटमेला होने से किसानों की परेशानी बढ़ी , आए दिन ट्रक हो रहे रिजेक्ट , आज चार ट्रको में 1100 क्विंटल से अधिक धान रिजेक्ट हुई , इस तरह रिजेक्ट होने के कारण खरीदी केंद्रों में बंद हो रही धान खरीदी 2-- वेयर हाउस में धान हो रही रिजेक्ट , कृषि विभाग की अनुशंसा पर कलेक्टर पन्ना ने 5 की जगह 11 प्रतिशत भूरापन या धब्बे वाली धान खरीदी की अनुमति के लिए राज्य शासन को पत्र लिखा है PTC शामिल है सर एंकर -- पन्ना जिले में 55 अलग अलग समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है । ग्रेडिंग होने के बाद धान का परिवहन करके वेयरहाउस में पहुंचा जा रहा है लेकिन वेयरहाउस में धन पहुंचाने के बाद उसे एफसीआई के मानकों पर उपयुक्त ना पाए हुए क्वालिटी कंट्रोलर के द्वारा बहुत सी धन को वापस खरीदी केदो में भेजा जा रहा है जानकारी मिल रही है कि एफसीआई के नियम के अनुसार 5% भूरिया धब्बेदार धान की खरीदी की जा सकती है लेकिन खरीदी केदो से आई हुई धान में यह मात्रा अधिक पाई गई है। धान की फसल में क्यों है भूरापन या भूरे धब्बे ================================= इस वर्ष खरीफ की फसल की बुवाई के समय अत्यधिक वर्षा हुई है ऐसी स्थिति में किसान परंपरागत रूप से तिल उड़द मूंगफली सोयाबीन इत्यादि की फसल ज्यादा नहीं वह पाए थे और अधिकांश किसानों ने धान की फसल लगाना ही उचित समझा धान की फसल पर्याप्त मात्रा में जिले में हुई है और 2 लाख मैट्रिक टन धान की फसल के उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है पन्ना जिले में कृषि विभाग के उपसंचालक ओपी तिवारी ने बताया कि जब धान की फसल पक गई इस समय पर बारिश हुई और तेज धूप भी निकली जिसके कारण धान का ऊपरी आवरण या छिलका भूरे रंग का मटमैला हो गया है लेकिन अंदर की धान जो अंदर का चावल सुरक्षित और पुष्प दाना है किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सर्वेक्षण करवा कर पन्ना कलेक्टर के माध्यम से राज्य शासन को एक पत्र भेजा गया है जिसमें यह सिफारिश की गई है कि एफसीआई के नियमों में सफलता देते हुए 5% से बढ़कर 11% तक मतमौली धन की खरीदी करना उचित होगा जिससे किसान की फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा और इससे चावल बनाने वाले व्यापारियों को भी कोई घाटा नहीं होगा। बाइट -- ओ पी तिवारी उपसंचालक कृषि विभाग पन्ना धान खरीदी बंद करने के आसार , लगातार हो रही रिजेक्ट धान खरीदी केदो से ग्रेडिंग होकर आई धन लगातार रिजेक्ट हो रही है 20 दिसंबर 2025 को 9 ट्रकों में भरी 2 हजार क्विंटल से अधिक धान रिजेक्ट की गई थी। उसके बाद आज सहकारी समिति मलघन 330 क्विंटल , सेवा सह समिति रेगवा समिति 240 क्विंटल , बराछ समिति 260 क्विंटल , पड़रहा समिति 300 क्विंटल और धान रिजेक्ट की गई है । यह धान छतरपुर जिले के पुष्पक वेयर हाउस में रखने भेजी गई थी क्योंकि पन्ना जिले की भंडारण क्षमता लगभग पूर्ण हो चुकी हो। धान रिजेक्ट होने के कारण खरीदी केंद्रों में तुलाई रोकी जा रही है। बाइट -- अयोध्या प्रसाद यादव समिति प्रबंधक धान खरीदी केंद्र वाइस ओवर -- इस इस पूरे घटनाक्रम के चलते जहां एक और धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक परेशान है वहीं दूसरी ओर किसान अपनी धन को लेकर खरीदी केदो में कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं और तुलाई ना होने से वे भी परेशान है किसने की मांग है कि उनकी फसल की जल्द अप्लाई करवाई जाए। बाइट -- पवन कुमार यादव किसान
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Dec 25, 2025 12:02:48
Patna, Bihar:पटना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनेर इलाके से एक ही परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चाय दुकान की आड़ में स्मैक, चरस, ड्रग्स और शराब की तस्करी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर पूरे घर की घेराबंदी के बाद तलाशी ली। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर से 545 ग्राम स्मैक, 558 ग्राम चरस, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, पिस्टल की मैगजीन, शराब, नकद 12 लाख 16 हजार रुपये, 413 ग्राम चांदी, 24 ग्राम सोने के गहने, कई वाहन और बाइक बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उनका सप्लाई नेटवर्क नेपाल तक फैला हुआ है और मादक पदार्थों की खेप नेपाल समेत अन्य राज्यों से बिहार लाई जाती थी। परिवार के सभी सदस्य संगठित रूप से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और नशे के सामान को पुड़िया बनाकर बेचते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की संपत्ति उनकी वैध आय से कहीं अधिक पाई गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि संपत्ति अपराध से अर्जित की गई है। संपत्ति जब्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद कई अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 12:02:45
1
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Dec 25, 2025 12:02:34
Chapra, Bihar:जलालपुर हाईस्कूल प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन जलालपुर हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज भव्य समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सफल खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि खेलों से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है और युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका होती है। खेल न केवल स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं, बल्कि अनुशासन और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के “फिट इंडिया” संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गयी थी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Dec 25, 2025 12:02:13
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:उड़ीसा के कंधमाल में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, कंधमाल के चाकापाड़ इलाके में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप SOG ने 2 महिला 4 पुरुष कुल 6 माओवादियों को ढेर कर दिया, इस मुठभेड़ में वरिष्ठ माओवादी लीडर एवं केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उईके को मार गिराने में SOG को सफलता मिली है, गणेश उईके पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए रुपए ईनाम घोषित था, गणेश उईके को नक्सल संगठन में पाका हनुम HAM… और राजेश तिवारी के नाम से भी जाना जाता है, लंबे अरसे से गणेश उईके उड़ीसा राज्य में सक्रिय होकर माओवादी संगठन की उड़ीसा राज्य की इकाई को संभालते हुए था, इसके अलावा साउथ सब जोनल का इंचार्ज भी गणेश उईके था, तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला गणेश पिछले 4 दशक से नक्सल संगठन में सशस्त्र माओवादी का हिस्सा रहा, उड़ीसा फोर्स को गणेश उइके की लोकेशन मिलने के बाद SOG और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन लांच किया था, देर रात SOG ने दो माओवादियों को ढेर कर दिया था जबकि गुरुवार को 4 माओवादे मार गिराए गए, फोर्स को मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर उड़ीसा के नक्सल मुक्त होने की दहलीज में खड़े होने की बात कही। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया देश भर में इस साल 11 टॉप मोस्ट माओवादी लीडर अलग अलग मुठभेड़ में मारे जा चुके है इसमें पोलित ब्यूरो महासचिव बसवराजू केंद्रीय समिति सदस्य माड़वी हिड़मा जैसे माओवादी शामिल हैं。
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Dec 25, 2025 12:01:38
Naugarh, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Dec 25, 2025 12:01:23
Jaipur, Rajasthan:केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर अरावली पर्वतमाला में नए खनन पट्टों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीजेपी इसे केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला बता रही है, लेकिन कांग्रेस इस फैसले को भ्रमित करने वाला बता रही है। अरावली की नई परिभाषा को लेकर देश भर में अरावली पर बहस छिड़ी हुई है। कांग्रेस की ओर से भी केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से अरावली को लेकर आदेश जारी किए गए। केंद्र सरकार ने सम्पूर्ण अरावली पर्वतमाला में नए खनन पट्टों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त Eco Sensitive Zone चिन्हित किए जाएंगे और विज्ञान-आधारित Sustainable Mining Plan तैयार किया जाएगा। लेकिन कांग्रेस ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि अरावली को लेकर उनके प्रदर्शन जारी रहेंगे। केंद्र के अरावली को लेकर किए गए फैसले के बाद CM भजन लाल शर्मा ने बयान जारी कर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। CM ने कहा— कांग्रेस ने दशकों तक अवैध खनन माफिया को संरक्षण दिया है। ‘झूठ’ और ‘भ्रम’ फैलाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को अब आत्ममंथन करना चाहिए और नकारात्मक राजनीति छोड़कर राजस्थान की सम्मानित जनता के साथ ईमानदारी से पेश आना चाहिए। कांग्रेस ने CM के बयान पर पलटवार करते हुए कहा— अभी तीन दिन पहले अवैध खनन को लेकर कार्रवाई हुई है, ये किसके राज में हुई है? बाइट— नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अरावली पर सियासत हाई अरावली पर्वतमाला में नए खनन पट्टों पर प्रतिबन्ध — केंद्र सरकार कांग्रेस ने भ्रम फैलाने के लगाए आरोप, कांग्रेस प्रदेश में आंदोलन जारी रखेगी NSUI जयपुर में निकालेगी पैदल मार्च कांग्रेस ने दशकों तक अवैध खनन माफिया को संरक्षण दिया — CM भजन लाल शर्मा तीन दिन पहले अवैध खनन को लेकर कार्रवाई हुई है, ये किसके राज में हुई है? — कांग्रेस अरावली को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद भी कांग्रेस अरावली को लेकर आंदोलन जारी रखेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। टीकाराम जूली ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो ऑर्डर निकाला है, वह कोई नई बात नहीं है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अरावली में खनन नहीं होगा। लेकिन जिन पहाड़ियों को अरावली से बाहर कर दिया गया है, असली मुद्दा उन पहाड़ियों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है और कांग्रेस उन पहाड़ियों के लिए आवाज उठा रही है जिन्हें अरावली से बाहर किया जा रहा है। 26 दिसंबर को जयपुर में अरावली को लेकर NSUI की ओर से पैदल march निकाला जाएगा सचिन पायलट भी शामिल होंगे। कांग्रेस अरावली को लेकर 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पैदल march निकालेगी,28 दिसंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां जन जागरण करेंगी,30 और 31 दिसंबर को सभी मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटियां गांव-ढाणी में विरोध प्रदर्शन करेंगी।
0
comment0
Report
NSNiroj Satapathy
Dec 25, 2025 12:00:57
Koraput, Odisha:akoa Koraput - (Niraj Shatapathī) କୋରାପୁଟ ଜିଲ୍ଲା ବାଂଲାଦେଶୀଙ୍କ ପାଇଁ ସେଫ୍ ଜୋନ ପାଲଟିଛି। ବାଂଲାଦେଶ ରେ ହିନ୍ଦୁଙ୍କ ଉପରେ ଆକ୍ରମଣ ଜାରି ରହିଥିବାବେଳେ,କୋରାପୁଟ ଜିଲ୍ଲାରେ କିନ୍ତୁ ବାଂଲାଦେଶୀ ମାନେ ନିର୍ଭୟରେ ରହୁଛନ୍ତି। କୋରାପୁଟ ଜିଲ୍ଲାରେ ବାଂଲାଦେଶୀ ଚିହ୍ନଟ ପ୍ରକ୍ରିୟା ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ କରାଯିବା ତ ଦୂରର କଥା, ପ୍ରଶାସନ ନିକଟରେ ବାଂଲାଦେଶୀଙ୍କ ସମ୍ପର୍କରେ କୌଣସି ତଥ୍ୟ ମଧ୍ୟ ନାହିଁ। ଜିଲ୍ଲାର କୋରାପୁଟ, ସୁନାବେଡ଼ା, ସେମିଳିଗୁଡା, ପଟାଙ୍ଗି, ନନ୍ଦପୁର, ଜୟପୁର ସମେତ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ବାଂଲାଦେଶୀ ମାନେ ଆସ୍ଥାନ କମିଥିବାବେଳେ, ଦିନକୁ ଦିନ ନୂଆ ନୂଆ ବାଂଲାଦେଶୀ ମାନେ ଜିଲ୍ଲା ମଧ୍ୟକୁ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବାବେଳେ, ପୂର୍ବରୁ ରହୁଥିବା ବାଂଲାଦେଶୀ ମାନେ সେମାନଙ୍କୁ ସହାୟତା କରିଛନ୍ତି। ବ୍ୟାପକ ପରିମାଣର ଫେରିବାଲା ମାନେ ନମ୍ବର ବିହୀନ ଓ ବିଭିନ୍ନ ରାଜ୍ୟର ପଞ୍ଜୀକୃତ ଦୁଇ ଚକିଆ ବାଇକ୍ ମାଧ୍ୟମରେ ଗାଁ କୁ ଗାଁ ବୁଲିବାରେ ଲାଗିଛନ୍ତି। ସବୁଠାରୁ ଦୁଃଖ ର ବିଷୟ ହେଲା ବିଭିନ୍ନ ରାଜନୈତିକ ଦଳ ର ନେତା ଓ କୁଜିନେତା ମାନେ ବାଂଲାଦେଶୀ ମାନଙ୍କୁ ସହାୟତା କରୁଛନ୍ତି। ପ୍ରଶାସନିକ ସ୍ତରରେ ମଧ୍ୟ ସେମାନଙ୍କୁ କିଛି ଯାଞ୍ଚ ନ କରି ସମସ୍ତ ପ୍ରକାର ସହାୟତା କରା ଯାଉଛି। ଏପରିକି ରାସନ କାର୍ଡ, ଆଧାର କାର୍ଡ, ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିବାବେଳେ, ସେମାନଙ୍କୁ ଆବାସ ଯୋଜନାରେ ସାମିଲ ମଧ୍ୟ କରା ଯାଉଛି। ଗୋଟିଏ ପରିବାର ର ବାପା, ଝିଅ, ପୁଅ ସମସ୍ତେ ସମସ୍ତ ପ୍ରକାର ସୁବିଧା ହାତେଇ ପାରୁଛନ୍ତି।। ଥାନା କିମ୍ବା ପ୍ରଶାସନ ଙ୍କୁ ନ ଜନେଇ ଘର ମାଲିକ ସେମାନଙ୍କୁ ଘର ଭଡ଼ା ମଧ୍ୟ ଦେଉଛନ୍ତି। କେବଳ ଯେ ଫରିବାଲା ରୂପେ ସେମାନେ ଜିନିଷ ବିକ୍ରୀ କରୁଛନ୍ତି ତା ନୁହେଁ, ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ସରକାରୀ ଦୋକାନ ଗୃହ ମଧ୍ୟ ହାତେଇଛନ୍ତି। ଭୋଟ ପାଇଁ ନେତାଙ୍କ ଏହି ସବୁ ନାଟ ବୋଲି ସାଧାରଣରେ ଅଭିଯୋଗ ହେଉଥିବାବେଳେ ବର୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା କୌଣସି ଦଳ ର ନେତା କୌଣସି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ବାଂଲାଦେଶୀ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଦେଇ ନ ଥିବାବେଳେ, ସେମାନଙ୍କ ଚିହ୍ନଟ ନେଇ ଏ ଯାଏଁ ପ୍ରକ୍ରିୟା ଆରମ୍ଭ ହୋଇ ପାରିନାହିଁ। କୋରାପୁଟ ଜିଲ୍ଲାରେ ଧୀରେ ଧୀରେ ବାଂଲାଦେଶୀ ମାନଙ୍କ ସଂଖ୍ୟା ବୃଦ୍ଧି ପାଇବାରେ ଲାଗିଛି। ତେବେ ଏଠି ପ୍ରଶ୍ନ ଉଠୁଛି କେବେ ଏମାନଙ୍କୁ ଚିହ୍ନଟ କରାଯିବ ଆଉ କେବେ କୋରାପୁଟ ରୁ ସେମାନଙ୍କ ଦେଶ କୁ ପଠାଯିବ?? ଏହା କେବଳ ପ୍ରଶ୍ନବାଚୀ ହୋଇ ରହି ଯିବନି ତ???。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 25, 2025 12:00:19
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर में शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, एकता को मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना रहा。 शौर्य जागरण यात्रा की शुरुआत उत्तरामुखी हनुमान मंदिर से की गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाजिक परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया。 यात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर सामाजिक एकता और जागरण से जुड़े संदेश दिए। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा समाज को यह याद दिलाने के लिए निकाली गई है कि एकजुटता और जागरूकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है。 कार्यक्रम के समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर अपने सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। शौर्य जागरण यात्रा के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया कि वे सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और समय रहते जागरूक बनें。 आयोजकों के अनुसार शौर्य जागरण यात्रा आगे भी समाज में जागरूकता और एकता के उद्देश्य से निरंतर आयोजित की जाएगी।
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 11:57:17
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी मंडल में कर्मचारियों की सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्ग दर्शन में झांसी मंडल यात्रियों को निरंतर बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ स्टाफ हेतु भी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरन्तर प्रयासरत है। ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों की सुविधा, स्वच्छता एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए झाँसी स्थित ग्रुप ‘डी’ रेस्ट हाउस का रिनोवेशन कार्य कराया गया है।रिनोवेशन कार्य का उद्घाटन आज दिनांक 25.12.25 को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) महोदय श्री अनिरुद्ध कुमार एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में ग्रुप ‘डी’ स्टाफ श्रीमती कुसुम दुबारा द्वारा कराया गया। यह पहल ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों के सम्मान, कल्याण एवं सहभागिता को दर्शाती है। इस रिनोवेशन के अंतर्गत रेस्ट हाउस के सभी 16 कमरों में फ़्लोरिंग सुधार का कार्य किया गया है।
1
comment0
Report
Dec 25, 2025 11:57:11
0
comment0
Report
Dec 25, 2025 11:56:52
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top