Back
जोधपुर में गहलोत का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ने मचाया धमाल!
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांच दिवसीय प्रवास पर देर रात को जोधपुर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने के लिए भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नजर आए। कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमलता चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तर सलीम खान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी पूर्व मंत्री राजेंद्र सोलंकी पूर्व विधायक मनीषा पवार सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया, रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्तमान सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि 5 साल बनाम डेढ़ साल में काम किया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर कहा वह कहते हैं कि हमसे ज्यादा काम किया तो निश्चित रूप से यह कहने के लिए साहस होना चाहिए। मैं उनकी हिम्मत की दाद देता हूं कि उन्होंने हमसे अधिक काम करने की बात कही है बाकी तो जनता जानती है जो हमारे समय में योजनाएं शुरू की गई थी उनको बंद कर दिया गया जनता काफी परेशान है आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मंत्री कहते हैं अधिकारी निरंकुश हो गये न केवल जोधपुर बल्कि पूरे प्रदेश के यही हालत है किसी ने विकास का केवल मुख्यमंत्री को जुमला पकड़ा दिया कि उन्होंने काम किया है जबकि जनता जानती है कि आज प्रदेश के क्या हालात हैं।
बाईट अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|