Back
कानपुर में शातिर बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग का मामला
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर ब्रेकिंग शातिर बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़ मुठभेड़ के दौरान आरोपी बदमाश में पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीसीटर शाहिद पिच्चा के पैर मे लगी गोली ,शाहिद पिच्चा के ऊपर शहर के विभिन्न थानो मे दर्ज है 45 से ज्यादा कई गंभीर धाराओं मे मुकदमे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक तमंचा ,कारतूस किया बरामद चमनगंज थाना क्षेत्र का मामला
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Birsa, Madhya Pradesh:
बैहर में 20 दुकानदारों के हटाए गए अतिक्रमण
बिरसा। नगर परिषद बैहर में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अर्पित गुप्ता के निर्देशन में नगर परिषद बैहर और राजस्व विभाग के संयुक्त अमले ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगह से 20 दुकानदारों के अतिक्रमण हटाए गए। इसके बाद से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति मंच गई। दरअसल, नगर के अनेक मार्गों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान बाहर रखकर अतिक्रमण कर रखे थे। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी शिकायत नप व राजस्व विभाग को मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद सीएमओ दिलीप बांडेबुचे, तहसीलदार सुनील वर्मा के अलावा नगर परिषद व राजस्व विभाग अमला मौजूद रहा।
1
Share
Report
Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2506ZRJ_PRTP_ACTION_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : पानी की मोटर और केबल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 वारदातों का खुलासा
एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र में खेतों से मोटर और केबल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 वारदातों का खुलासा किया है।
छोटीसादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में खेतों से पानी की मोटर और केबल चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निंबाहेड़ा, छोटीसादड़ी और आसपास के गांवों में करीब 15 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
मामला 23 जून को गोमाना निवासी कमलसिंह ने छोटीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि तुलसी होटल के सामने स्थित उनके खेत में बने तीन पक्के कुओं से 7.5 एचपी की थ्री-फेज मोटर और 60, 80, 80 फीट की केबल अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर रूस्तम पुत्र इकबाल हुसैन निवासी नई आबादी छोटीसादड़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रूस्तम ने अपने साथी जीवन पुत्र बगदीराम मीणा निवासी गोदावरी बस्ती छोटीसादड़ी का नाम उजागर किया। दोनों आरोपियों ने निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में खेतों से मोटर और केबल चोरी करने की 15 से अधिक घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वांछित आरोपियों की भी तलाश जारी है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने की संभावना है।
0
Share
Report
Jammu, :
उधमपुर के सम्बल गांव के रहने वाले एक कारपेंटर के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से कमाल कर दिखाया और अपने जिले जम्मू-कश्मीर और मां बाप का नाम रोशन किया है !
उधमपुर के संभल गाँव के रहने वाले कारर्पेंटर के बेटे अजय कुमार ने
upse की जम्मू कश्मीर में सातवां स्थान हासिल कर हिलावा जम्मू कश्मीर का नाम किया रोशन किया हो !
कारपेंटर का काम करने वाले रमेश कुमार ने काफी मेहनत मशक्कत कर अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाई और अब उनके बेटे अजय कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में 60 स्थान हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ ज़िला का नाम रोशन किया है ! अजय कुमार का बचपन से ही सपना था कि वह बेल्ट फोर्स में अपनी सेवाएं दें और देश के लिए कार्य करें जिसके चलते उन्होंने यूपीएससी द्वारा सेंट्रल आर्म्ड फोर्सज में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए परीक्षा दी थी जिसमें अजय ने परीक्षा देकर पूरे भारत में 60वा स्थान हासिल किया !
परिणाम घोषित होते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग अजय के घर उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं ! पिता में भी खुशी की लहर है और पिता का कहना है कि कारपेंटर का काम करते-करते उन्होंने सोचा नहीं था कि उनका बेटा ऐसा मुकाम हासिल करेगा हालांकि अजय शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार था!
वही अजय कुमार ने कहा कि इस परीक्षा को देने में उन्होनें कडी मेहनत की जिसके परिणामस्वरूप उनको इसे पास करने में कामयाबी मिली ! उन्होने इस का श्रेय पिता और परिवार को भी दिया !!
अटैच विजुअल
अटैच बाईट अजय कुमार
बाईट पिता रमेश कुमार
0
Share
Report
Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रूखाबाद
अरुण सिंह
जिनके बाल काटते गए हैं और जिनकी छुट्टियां कटी गई है वह अपने भगवान की कथा नहीं कह सकते क्या
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
भगवान कृष्ण का प्रचार ज्यादा होने से बीजेपी को तकलीफ
"मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, जिन पर पेशाब डाली गई है, जिनकी चुटिया काटी गई उस परिवार से जरूर मिले और जिन्होंने किया उस परिवार से भी मिले।"
हम लोग आउटसोर्स खत्म करेंगे और पक्की नौकरी देंगे।"
"बीजेपी को और बीजेपी की विचारधारा को अंग्रेजों ने बनाया।"
"जिनके बाल काटे गए, चोटी काटी गई, वह अपने भगवान की भी भागवत कथा नहीं कह सकते हैं? बीजेपी को तकलीफ यह है कि भगवान कृष्ण का प्रचार ज्यादा है, उन्हें दुनिया में पूजते हैं।"
"पूरी सरकार में पानी चू रहा है भ्रष्टाचार का।"
एक होती है घोषित और एक होती है अघोषित, अगर हम इमरजेंसी को याद कर रहे हैं तो इस समय जो इमरजेंसी चल रही है उसको भी ध्यान में रखना चाहिए।"
"भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि धर्म धर्म से लड़े, जाति जाति से लड़े। नकारात्मक राजनीति करने का तरीका है भारतीय जनता पार्टी का।"
हमने एक ऐसा नेता खोया है जो
फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने नाम मीडिया से बात करते हुए कहा उपनिषद है धार्मिक किताबें हैं। जिनके बाल काटे गए, जिनकी चुटिया कटी गई, वह अपने-अपने भगवान की भगवत गीता भी नहीं गा सकते कथा भी नहीं कर सकते। अपने भगवान की भी नहीं। आप बताओ हनुमान जी की जाती किसने बताई प्रभु श्री राम की जाति किसने बताई। कहा अब कोई नहीं बोलेगा। क्योंकि इमरजेंसी है अगर नाम बोल दोगे तो डीएम एसपी आपको जेल भेज देंगे। इमरजेंसी है। प्रभु श्री राम को और उनकी जाति किसने बताई। भगवान सबके हैं प्रभु श्री राम हमारे भी हैं। अब बीजेपी को यह तकलीफ है कि भगवान कृष्ण का प्रचार ज्यादा है। उनको दुनिया में पूज रही हैं। कहा सनातन धर्म मानने वाले झूठ नहीं बोल सकते। यह बीजेपी वाले झूठ सिखा रहे हैं। उन्होंने शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण का भी जिक्र किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की सरकार में पानी चू रहा है भ्रष्टाचार का। हम शहर से गुजरे तो कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। फर्रुखाबाद स्मार्ट सिटी नहीं है, क्या हालत कर दी बताओ। कहा यहां सुनने में आया किसी का जानवर खो जाए कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस उसे नहीं पड़ सकती। कहा जब चीन से झगड़ा हुआ था उसे समय ग्वालियर इटावा फर्रुखाबाद से लिपुलेख तक हमने सिक्स लेन मांगा था। कहा अगर चीन से युद्ध करना पड़े हमारी फोर्स को आने जाने का सबसे बड़ा साधन के लिए यह सड़क अच्छी थी कहा ग्वालियर फतेहगढ़ बरेली आदि को यह जोडती।
पुलिस में प्रमोशन हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस वालों को बड़ी संख्या में प्रमोशन देने का कार्य किया गया। यह कई वर्षों से रुका हुआ पड़ा था लेकिन समाजवादी सरकार ने बिना टेस्ट के सिपाही वालों को प्रमोशन देने का कार्य किया था। मेरिट से भर्ती कहां एक व्यक्ति ले आओ। जिससे पैसा लिया हो समाजवादी पार्टी की सरकार में जो भर्ती हुई है। उसमें कोई एक व्यक्ति बता दे पैसा लिया हो। अगर नहीं बता पा रहे हैं तो योगी जी को अपना सनातन धर्म छोड़ देना चाहिए। वहीं स्कूलों के मर्ज करने के सवाल पर उन्होंने कहा नई व्यवस्था में छोटे बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे। उन्होंने कहा उन्हे डर लग रहा है समाजवादी पार्टी हराने जा रही है। सब एक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर चला होगा चुटिया काट दी बाल घुटा दिए। किसी को पेशाब से शुद्ध किया यह अपमान है। बीजेपी वाले पिछड़ा जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री बना रहे हैं सोचिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर क्या गुजरी होगी जब उन्होंने सुना होगा। वह यादवों को जोड़ने के लिए जगह-जगह निकलते हैं।
वाइट :-- अखिलेश यादव सब पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो
0
Share
Report
Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन कालों के काल, बाबा महाकाल के दरबार में हरियाणा के एक भक्त ने अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 लाख रुपये से अधिक कीमत का 5 किलो चांदी का मुकुट भेंट किया है। इस भव्य मुकुट के साथ, भक्त ने नाग आकृति के कुंडल और नर मुंडो की माला भी अर्पित की।
हरियाणा के गुरुग्राम से आए श्रद्धालु सोनू गुर्जर ने बताया कि बाबा महाकाल में उनकी गहरी आस्था है और बाबा उनके हर बिगड़े काम को बना देते हैं। उन्होंने कहा, "मैं हर महीने बाबा महाकाल के दर्शन करने आता हूं, और बाबा मेरी हर मुराद पूरी करते हैं। इसीलिए आज मैं उनके चरणों में यह 5 किलो चांदी का मुकुट भेंट करने आया हूं।"
महाकाल मंदिर के पुजारियों ने यह चांदी का मुकुट और माला विधि-विधान से बाबा महाकाल को धारण कराई। इसके बाद, पुजारियों ने सोनू गुर्जर को प्रसाद और माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
बाबा महाकाल के अनगिनत भक्त हैं जो अपनी आस्था और विश्वास के साथ उनके दर्शन कर मनोकामनाएं मांगते हैं। ऐसे अनेक भक्त हैं जो मंदिर के खजाने में समय-समय पर अपना योगदान देते रहते हैं। आज सुबह ही, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आए एक भक्त ने भी बाबा महाकाल को 2 किलो चांदी का छत्र अर्पित किया था। यह दर्शाता है कि बाबा महाकाल के प्रति भक्तों की श्रद्धा और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
बाइट -- सोनू गुर्जर, श्रद्धालु हरियाणा
0
Share
Report
Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:
थाना कांट पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज है। पुलिस ने बदायूं जिले के रहने वाले रिंकू को गिरफ्तार किया है।
रिंकू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद से वह फरार चल रहा था वहीं अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त रिंकू को मदनापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया जिसे अब जेल भेज दिया गया है।
0
Share
Report
Dihierench, West Bengal:
মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় এই মুহূর্তে মারিশদা থানায় ঢুকে বেরোলেন। থানার পরিকাঠামো সহ বিভিন্ন বিষয়ে পুলিশ আধিকারিকদের সঙ্গে কথা বলেন। সঙ্গে ছিলেন পুলিশ সুপার সৌম্যদীপ ভট্টাচার্য জেলাশাসক পূর্ণেন্দু মাঝি। থানা থেকে বেরিয়ে প্রায় পঞ্চাশ মিটার ১১৬ বি জাতীয় সড়কে হেঁটে জনসংযোগ করেন বাচ্চাদের সঙ্গে কথা বলেন এরপর গাড়িতে উঠে কাঁথির দিকে রওনা দেন।
0
Share
Report
Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:
थाना पुवायां पुलिस ने 4 NBW वारंटीयो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग अलग गांव के रहने वाले रामऔतार, कुलदीप, रणधीर और कमलजीत को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से यह लोग न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। जिसके बाद न्यायालय ने सभी की गिरफ्तारी के लिए NBW वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए सभी वारंटी उपायुक्तों को गिरफ्तार कार्यालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है।
0
Share
Report
Kanpur, Uttar Pradesh:
कानपुर ।
स्लग: 600 सौ रुपए दिहाड़ी पर गई मजदूर की जान, परिजनों में मचा कोहराम
कोहना थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान का पिलर तोड़ते समय मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मजदूर की मौत होने के बाद ठेकेदार और अन्य मजदूर मौके से भाग निकले। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक नीरज गौतम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। कुछ दिनों पहले ठेकेदार जाहिद ने उनको आर्य नगर में एक जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने के लिए मजदूरी पर रखा था। मंगलवार दोपहर बिल्डिंग का पिलर तोड़ते समय नीरज ऊपर से नीचे गिर पड़े। उसी दौरान मकान का पिलर भी उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे पिलर के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई रोहित ने आरोप लगाया कि काफी देर बाद उनको इसकी जानकारी दी गई। मौके से ठेकेदार फरार हो गया। उनका कहना था कि मृतक के दो छोटे बच्चे है, इसलिए उनके भरण पोषण के लिए उनको मुआवजा मिलना चाहिए।
बाइट: रोहित, मृतक का भाई
आपको बता दे कि जर्जर बिल्डिंग तोड़ने का ठेका जाहिद नामके ठेकेदार को मिला था। लेकिन वो मानकों को ताक पर रखकर मजदूरों से जर्जर बिल्डिंग तुड़वा रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है, और जांच के बाद उचित कार्यवाही की बात कह रही है।
बाइट: श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी सेंट्रल
0
Share
Report
Yamuna Nagar, Haryana:
एंकर -- आने वाले समय में संभावित बाढ़ और बरसाती पानी के खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से यमुना नदी के किनारों पर करोड़ों रुपये की लागत से पत्थरों की पेचिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य ostensibly गांवों की सुरक्षा और खेतों को पानी से बचाने के उद्देश्य से हो रहा है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
वीओ -- किसानों का कहना है कि यमुना नदी के किनारे पर पत्थर लगाने का काम किया तो जा रहा है, मगर इसमें कई खामियां हैं। किसानों का आरोप है कि यदि यह पत्थर सही मापदंड और तकनीक से लगाए जाएं, तो यह बरसात में नदी के तेज बहाव को झेल सकते हैं और वर्षों तक टिके रह सकते हैं। इससे न सिर्फ गांवों में बाढ़ का खतरा टलेगा, बल्कि फसलों को भी नुकसान नहीं होगा। मगर, अफसोस की बात यह है कि सिंचाई विभाग हर साल एक जैसी लापरवाही और भ्रष्टाचार का प्रदर्शन करता आ रहा है। जिन ठेकेदारों को यह कार्य सौंपा जाता है, वह विभाग के चहेते होते हैं और उन्हें काम का ठेका ठीक उसी समय दिया जाता है जब बरसात सिर पर आ चुकी होती है। इससे काम में जल्दबाज़ी होती है और गुणवत्ता में समझौता किया जाता है।
वीओ -- किसानों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते, यानी बारिश से महीनों पहले, उचित प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ यह काम किया जाए तो नदी के किनारे हर साल टूटने से बच सकते हैं। मगर विभाग की कार्यप्रणाली पर उठते सवाल इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह कार्य सिर्फ खानापूर्ति और बजट ख़र्च करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। क्योंकि पत्थरों का साइज बड़ा होने से पत्थर एक जगह टिके रहते हैं लेकिन नदी के किनारे पर छोटे-छोटे पत्थर लगा दिए जाते हैं जो पानी के भाव से आगे बह जाते हैं और किनारे टूट कर नदी में गिर जाते हैं जिससे बाढ़ का खतरा किसानो की फसल को भुगतना पड़ता है ।
बाइट --- पृथ्वी सिंह, किसान
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बार यमुना नदी के किनारों पर लगाए गए ये पत्थर तेज बारिश और नदी के बहाव को रोक पाएंगे या फिर हर साल की तरह बहकर आगे निकल जाएंगे, और ग्रामीण फिर एक बार उसी त्रासदी का सामना करेंगे, क्योंकि इस पूरे प्रकरण में विभाग की भ्रष्टाचारी शामिल होगी
0
Share
Report