Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
अनंतनाग में PDA-पुलिस ने अवैध निर्माण ढहाकर प्रशासनिक कार्रवाई का संकेत दिया
WMWaqar Manzoor
Oct 14, 2025 05:03:29
Ganderbal,
In a coordinated action to curb unauthorised constructions, Anantnag Police along with Pahalgam Development Authority (PDA) carried out a demolition drive at Hukhar Batkote area of Pahalgam. The drive was conducted by PDA officials to remove illegal structures raised in violation of building norms, while District Police Anantnag provided necessary security cover to ensure smooth conduct of the operation and maintenance of law and order. The demolition was supervised jointly by ASP Headquarters Ashmuqam Sh Rameez Raja-JKPS ,SDPO Pahalgam Sh Farooq Ahmad and SHO Police Station Pahalgam, who remained present on the spot during the proceedings. The situation remained peaceful and the drive concluded successfully. District Police Anantnag reiterates its commitment to assist civil authorities in lawful actions aimed at protecting public land and upholding the rule of law.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 14, 2025 08:11:00
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 14, 2025 08:07:00
Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम में अवैध निर्माणों पर चला जीडीए का पीला पंजा इंदिरापुरम में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का पीला पंजा, कई संपत्तियों पर की गई सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बार फिर अपना पीला पंजा चला दिया। योगी सरकार के निर्देशन पर प्रवर्तन जोन-6 की टीम ने कई भूखंडों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। जीडीए टीम ने शक्तिखंड-1 स्थित भूखंड संख्या 333/10 पर लगाई गई सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने पर निर्माणकर्ता आलोक विक्रम के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा शक्तिखंड-2 के भूखंड संख्या 90 और अहिंसाखंड-2 के भूखंड संख्या 07 पर भी अवैध निर्माण गिराए गए। साथ ही, शक्तिखंड-2 के भूखंड 89 और नीतिखंड-1 के भूखंड संख्या 916 व 917 पर अवैध निर्माण मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन जोन-6, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्राधिकरण का पूरा स्टाफ और जीडीए पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने कहा कि इंदिरापुरम सहित पूरे शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Oct 14, 2025 08:06:49
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत स्थित कटईटोला गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाथियों ने 61 वर्षीय मधवा उरांव को पटक कर मार डाला। परिजनों के अनुसार देर रात करीब 12 बजे दस से अधिक हाथियों का झुंड गांव में दाखिल हुआ। हाथियों के आने से घर के बाहर बंधे जानवर डरकर रस्सी तोड़कर भाग गए। मृतक मधवा उरांव इन्हीं जानवरों को पकड़ने गए; उन्होंने टॉर्च की रोशनी में उन्हें खोजने की कोशिश की, इसी बीच हाथियों ने रोशनी देखकर उन पर हमला कर दिया, पटक-पटक कर जान ले ली। हाथियों के झुंड ने गांव में सिर्फ जान नहीं ली, बल्कि संपत्ति और फसल को भी बर्बाद कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके करीब पांच एकड़ में लगी धान और मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इसके अलावा साधना उरांव का घर भी हाथियों ने तोड़ दिया जिससे लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने ढोल और मशाल जैसी पारंपरिक विधियों से हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है; शेष तीन लाख साठ हजार रुपए का मुआवजा भी दिया जाएगा। रेंजर ने कहा कि विभाग हाथियों को इस क्षेत्र से भगाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वे एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाते हैं। ग्रामीणों के बीच टॉर्च और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Oct 14, 2025 08:06:24
Dausa, Rajasthan:SLUG-1410ZRJ_DAU_HAAT_KGR_R बांदीकुई, दौसा हाट मार्केट में खरीददारी करने उमडे़ लोग.... पुलिस ने स्टाल्स को पीछे करवाकर यातायात किया सुचारू बांदीकुई में हॉट मार्केट लगाया गया। जिसमें खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े। शहर सहित ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग हॉट बाजार में सामान खरीदने पहुंचे। साज-सज्जा, घरेलू सामान सहित कपड़ों की स्टॉल्स ज्यादा लगी। जिन पर लोग दीपावली पर्व के लिए सामान खरीदते देखे गए। साथी कपड़े और जूते की स्टॉल्स पर जमकर भीड़ नजर आई। इस दौरान बाजार में जाम के हालात बनते नजर आए। जिसको लेकर पुलिस ने तुरंत व्यवस्था संभाली और स्टॉल्स को पीछे करवा कर यातायात को व्यवस्थित करवाया। जिससे जाम से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 14, 2025 08:06:13
Jaipur, Rajasthan:असली और नकली की उलझन दूर कीजिए, सोने-चांदी के सिक्कों को खरीदने से पहले कर ले पहचान, MMTC का शुद्धता पर 99.99 प्रतिशत का दावा जयपुर- दीपावली पर सोने-चांदी के सिक्के जमकर बरसेंगे. लेकिन उपभोक्ता नकली-असली के फेर में उलझे हुए है. इसीलिए ग्राहकों का सबसे ज्यादा भरोसा MMTC के सिक्कों पर होता है. क्योंकि 99% तक इसकी शुद्धता का दावा किया जाता है... आखिरकार सोने चांदी के असली और नकली सिक्कों की बाजार में कैसे पहचान करें, देखें इस खास रिपोर्ट में! असली नकली के फेर से कैसे बाहर निकलें- बाजार में दीपावली पर हर कोई असली और नकली के फेर में उलझा हुआ है. चाहे देसी घी हो या मिठाईया या फिर सोना-चांदी. दीपावली नजदीक है, ऐसे में आपको सोने चांदी के सिक्के खरीदने से पहले उनकी शुद्धता का जानना बेहद जरूरी है. बाजार में सबसे ज्यादा Minerals and Metals Trading Corporation Limited यानि MMTC के सिक्कों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, क्योंकि दावा किया जाता है कि ये सिक्के 99.99% शुद्धता पर खरे उतरते हैं. लेकिन फिर भी नकली सोने चांदी के सिक्के के फेर से बचने के लिए आप बिल्कुल सतर्क रहे. MMTC के असली सिक्कों की पैकिंग पर बार कोड तो होता ही है, इसके साथ साथ हर सिक्के पर अपना सीरियल नंबर भी लिखा होता है. यदि इसकी असली पहचान होती है. इसलिए आप बाजार में MMTC के सिक्के खरीद रहे हैं तो ये पहचान जरूर कर ले. जयपुर में कॉनफैड के स्टोर्स पर बाजार और MMTC से 2-3 प्रतिशत सस्ते सिक्के उपलब्ध है. बाजार में सोने चांदी की अस्थिरता को देखते हुए कॉनफैड ने उपभोक्ताओं के लिए पहले ही सिक्कों की व्यवस्था की. क्योंकि बाजार से चांदी की कमी देखी जा रही है. शुद्धता के सभी पैमाने पर खरा उतरने के कारण ही MMTC के सिक्कों पर ग्राहक पूरा भरोसा करते हैं. उपहार स्टोर पर 10,20,30,50,100,500 ग्राम चांदी के सिक्के-बार उपलब्ध है. वहीं सोने के 10 और 20 ग्राम के सिक्के भी मिलेंगे. सिक्कों के रेट मौजूदा सोने चांदी के भाव के आधार पर ही होंगे. यह खबर फीड ओएफसी से MMTC_R स्लग से भेजी गई है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 14, 2025 08:05:35
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा बोले सरकार हर मोर्चे पर विफल, बेरोजगारी व क्राइम में प्रदेश नंबर वन, कहा महिलाओं को सम्मान राशि देने में भी लगाई बेतुकी शर्तें कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा ने कई मोर्चो पर सरकार को घेरते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया व कहा कि चाहे बेरोजगारी की बात हो या फिर क्राइम सबमें हरियाणा प्रदेश नंबर वन कहा जा सकता है उन्होंने कहा कि यदि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र की बात की जाए तो सितंबर माह में पांच बार गोलियां चलने की वारदात हुई है इसके अलावा दो लोगों को चाकू से गोद दिया गया अशोक अरोड़ा ने कहा कि धान एमएसपी से ऊपर बिकने के बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन एमएसपी पूरा नही मिल रहा उसपर भी कट लग रहा है और किसानों की मंडियो में भी लुटाई हो रही है उन्होंने कहा महिलाओं को सम्मान राशि देने में भी बेतुकी शर्तें लगाई जा रही है बीस लाख महिलाओं को सममान राशि मिलने की बात थी लेकिन महज दो लाख महिलाओं का ही पंजीकरण हुआ है बाईट: पूर्व मंत्री व विधायक अशोक अरोड़ा
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 14, 2025 08:05:09
Jaipur, Rajasthan:छह साल के बाद अब जयपुर फिर एक नक्शे पर लौटा। एक नगर निगम, नफा ज्यादा, नुकसान कम। अब एक ही नगर निगम, 150 वार्डों की नई अधिसूचना जारी। राजधानी में अब एक ही नगर निगम होगा। छह साल पहले ग्रेटर और हेरिटेज के रूप में किए गए विभाजन के प्रयोग को राज्य सरकार ने खत्म कर दिया है। सरकार ने 150 वार्डों की अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही, पहली बार जयपुर नगर सीमा का विस्तार किया गया है। इस बदलाव का असर केवल नक्शे या वार्ड लिस्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले महीनों में राजधानी की सियासत, प्रशासनिक ढांचे और आम नागरिकों के रोज़मर्रा के जीवन तक गहराई से महसूस किया जाएगा। जयपुर में नया निगम, नया परिदृश्य छह साल का बंटवारा अब खत्म हो चुका है। जयपुर फिर एक नक्शे पर लौट आया है। शहर में एक ही नगर निगम होने के फैसले के साथ ही परिदृश्य में आमूलचूल परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। इसका असर शहर, शहरवासियों, सियासत, सत्ता और सिस्टम सभी पर पड़ेगा। 150 वार्डों के साथ होने वाले आगामी निगम चुनाव में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे। मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले अब निगम का खाका छोटा होगा...अफसरों से लेकर स्टाफ तक की संख्या घटेगी, जबकि वार्डों का दायरा और जनसंख्या दोनों बढ़ जाएंगे। इससे जनप्रतिनिधियों की पावर और जिम्मेदारी दोनों इजाफा होगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ‘बेहतर स्थानीय शासन’ की सोच के साथ 2020 में जयपुर को दो हिस्सों हेरिटेज और ग्रेटर में बांटा था। उद्देश्य था तेज़ सेवा वितरण और जवाबदेही। लेकिन सीमाओं के विवाद, विभागीय टकराव और विकास कार्यों के असमान बंटवारे ने व्यवस्था को उलझा दिया। अब फिर से वन सिटी, वन कॉर्पोरेशन मॉडल लागू हुआ है। एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार शहर की प्लानिंग और प्रशासनिक एलाइनमेंट पहले से ज़्यादा संगठित और जवाबदेह होंगे। 150 वार्डों वाला नया निगम: घटेंगे पद, बढ़ेगी जवाबदेही तीन दशक बाद जयपुर नगर सीमा का विस्तार किया गया है। इससे प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर बड़ा बदलाव दिखेगा। मौजूदा बोर्ड की तुलना में 100 पार्षद कम हो जाएंगे। चेयरमैन की संख्या घटेगी और कई अधिकारी पद भी समाप्त होंगे। वहीं, मेयर और पार्षदों की जिम्मेदारी और राजनीतिक कद दोनों बढ़ेंगे। सरकार दो अतिरिक्त आयुक्त लगाने पर विचार कर रही है...एक सीनियर IAS निगम आयुक्त और दो जूनियर IAS अतिरिक्त आयुक्त के रूप में नियुक्त हो सकते हैं.... अब एक बजट, एक एजेंसी, एक जवाबदेही दो निगमों के समय शहर हेरिटेज और ग्रेटर के बीच बंट गया था कहीं सफाई का बजट ज़्यादा, तो कहीं सीवरेज का टेंडर अटका हुआ। अब एक ही निगम होने से सभी योजनाओं के लिए एक बजट, एक एजेंसी और एक जवाबदेही होगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वार्डों तक समान रूप से पहुंचेगा। जो क्षेत्र अब तक उपेक्षित कहलाते थे, वहाँ विकास की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। दो निगमों के दौर में प्रशासनिक खर्चे और वाहनों, दफ्तरों, चेयरमैन की संख्या से व्यय दोगुना हो गया था। अब एकीकृत निगम में यह खर्च घटेगा。 सियासी असर: मेयर का क्षेत्र अब सांसद से भी बड़ा एकीकृत नगर निगम होने से जयपुर मेयर का क्षेत्र सांसद से बडा होगा......जयपुर संसदीय क्षेत्र में विद्याधर नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, किशनपोल, आदर्श नगर, हवामहल, बगरू और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र आते हैं..... वहीं नगर निगम की नई सीमा में झोटवाड़ा और आमेर विधानसभा का भी हिस्सा शामिल हो गया है....मेयर किस वर्ग से होगा, फैसला जल्द राज्य सरकार लॉटरी से करेगी। इसके बाद वाडों में आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। वाडों की सीमा और मतदाता बढ़ने से पार्षदों की पावर और कद भी बढ़ेगा। विकास कार्य की राशि भी ज्यादा मिलेगी। फिलहाल ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में 56 चेयरमैन हैं। इनके वाहनों और कार्यालयों पर सालाना लाखों रुपए खर्च होते हैं। अब संख्या घटने से खर्चा भी कम होगा। अभी बोर्ड को 21 और राज्य सरकार को 7 समितियां बनाने का अधिकार है। नए बोर्ड में कुल 28 समितियां काम करेंगी। जनप्रतिनिधित्व घटेगा, लेकिन बजट बढ़ेगा अभी दोनों नगर निगम में 250 पार्षद हैं, जिनकी संख्या अब 150 होगी। यानी जनता का सीधा प्रतिनिधित्व घट जाएगा। हालांकि, बड़े वार्ड और बढ़ी जनसंख्या के कारण विकास कार्यों के लिए बजट भी बढ़ेगा। निगम के लिए राजस्व जुटाना अब सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। एक निगम और एक मेयर मॉडल से सत्ता का केंद्रीकरण निश्चित रूप से बढ़ेगा। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे निर्णय प्रक्रिया में स्पष्टता आएगी और विभागों के बीच विवादों में कमी होगी। यह न केवल प्रशासनिक पुनर्गठन है, बल्कि राजधानी की राजनीति में संतुलन और शक्ति-संरचना का नया अध्याय भी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top