Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

किश्त्वार के बाद डोडा जिले में CASO, कई क्षेत्रों में तलाशी जारी

RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 13, 2026 04:31:29
Forest Block,
After Kishtwar district, security forces have launched a massive Cordon and search operation (CASO) in Doda district of Jammu and Kashmir following inputs about suspicious movement of three persons in remote areas, officials said. After Kishtwar, Doda district has also been put on high alert as security forces continue cordon and search operations at multiple locations across the district based on intelligence inputs. The cordon and search operation was launched in the Katasoo and Donadi areas of Thathri in Doda district by a joint team of the Special Operations Group (SOG) and Rashtriya Rifles troops. The operation has been underway for the last two days and has now been extended to other parts of the district as well. Officials said that the search operation is continuing, however, no contact has been established so far with the suspected persons who were reportedly seen moving in the area on Wednesday. It is noteworthy that security forces are currently conducting massive search operations in two districts of the Chenab Valley — Doda and Kishtwar — to prevent any untoward incident and ensure public safety.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 13, 2026 05:47:28
Uttarkashi, Uttarakhand:शीतकाल में गंगोत्री धाम में उमड़ा कांवड़ियों का हुजूम,धाम फैला रहे गंदगी और खुले आम बज रहा डी जे साउंड उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद में शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद भी गंगोत्री धाम में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ा हुआ है। लेकिन आस्था के इस सफर में हुड़दंग भारी पड़ता दिख रहा है। कांवड़ियों के तेज डी जे का शोर गुल और कावड़िए धाम में गंदगी फैला रहे है साधु संत महात्माओं के ध्यान में बाधा उत्पन रही है धाम में पहुंचने वाले इन कांवडियों का पुलिस व प्रशासन के पास कोई लेखा जोखा नहीं है। जिससे गंगोत्री धाम की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों ने भी पहली बार बड़ी संख्या में पहुंच रहे इन कांवडियों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए नाराजगी जताई है। 15 फरवरी को महा शिवरात्रि है। जिसके लिए गंगोत्री धाम में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ा हुआ है। यह पहला अवसर होगा शीतकाल में कपाट बंद होने के बाद भी बड़ी संख्या मे कांवड़िए शविरात्रि के लिए गंगोत्री से जल भरने के लिए पहुंचे हैं। गंगोत्री धाम में तैनात मंदिर समिति के कर्मचारी बता रहे है कि गंगोत्री धाम में बाहरी राज्यों से बड़े-बड़े ट्रकों के साथ कांवड़िए पहुंचकर हुड़दंग कर रहे है। जो प्रशासन की लापरवाही है गंगोत्री धाम में इन दिनों कोई सुविधा नहीं है। बाबजूद यहां कांवड़िए भेजे जा रहे हैं। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों के वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हैं, शांत रहने वाले इस धार्मिक क्षेत्र में कांवड़ियों द्वारा डी जे ऊंचे स्वर में बजाए जा रहे हैं। यहीं कर्मचारी के द्वारा बताया गया कि कांवड़ियों ने गंगोत्री धाम में गंदगी का अंबार फैला दिया है और खुलेआम सड़कों पर शौच कर रहे हैं जिससे गंगोत्री में अव्यवस्था फैल गई है। हालांकि इसके बाद पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय गंगोत्री धाम पहुंची और पूरे मामले का संज्ञान लिया।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 13, 2026 05:46:20
Ajmer, Rajasthan:इस्लामिक फ़राइज़ ए हज 2026 के लिए भारत से सऊदी अरब हज़ारों लोग जाएंगे। ऐसे में अब पैदल सफर के लिए भी अक़ीदत मंदो में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। केरल के शिहाब चित्तूर,बिहार के सुल्तान अहमद,तेलंगाना के मोहम्मद आबिद, महाराष्ट्र से सना अंसारी,अजमेर से साहिल खान और एक बार फिर महाराष्ट्र के मोहम्मद कामरानुद्दीन खान भी सफरे हज के लिए पैदल रवाना हुए है। हज के सफर का अरकान के लिए आजमीन का लगातार जाना जारी है ऐसे में महाराष्ट्र उन्नाव से अजमेर होते हुए कामरानुद्दीन खान भी अब पैदल हज पर निकल पड़े है,जिनका उन्नाव से अजमेर तक रास्ते मे जबरदस्त इस्तकबाल किया गया । कामरानुद्दीन खान ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के उन्नाव से अपने इस सफरे हज का आगाज़ किया और पहली हाज़री अजमेर शरीफ दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह میں दी है। कामरानुद्दीन खान अपना पैदल सफरे हज 2027 तक मुक़म्मल करेंगे और मक्का मदीना शरीफ में हाज़री देंगे। इस दरमियान अजमेर से दिल्ली,तकाज़िस्तान,ईरान,इराक, बग़दाद, कर्बला,नजफ़ में मज़हबी मक़ामात पर हाज़री देते हुए मक्का मदीना शरीफ पहुंचेगे। कामरानुद्दीन का अजमेर पहुंचने पर दरगाह के ख़ादिम सैय्यद शानू मिया ने ज़ोरदार इस्तकबाल किया और उनकी फैमली को ज़ियारत कराई। अजमेर से दिल्ली के लिए कामरानुद्दीन खान ने ख्वाजा गरीब नवाज के निजाम गेट से दोबारा अपना सफर शुरू किया। उन्नाव से अजमेर के दरमियान उनका कई शहरों और गांवों में लोगो ने गुलपोशी से खुश आमदीद कहा। कामरानुद्दीन का पैदल सफरे हज का मक़सद अल्लाह की रज़ा और मुल्क हिंदुस्तान में अमन ख़ुशहाली दुआ है। यही वजह है कि इस सफर के दरमियान तिरंगा टीशर्ट पहन कर 'इंडिया टू मक्का' का पैग़ाम भी दे रहे है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी वो उन्नव से अजमेर का पैदल सफर कर चुके है, ऐसे में अब 2027 में मक्का मदीना पैदल पहुंच कर हज अदा करेंगे। बाईट,मोहम्मद कामरानुद्दीन खान, उन्नव, महाराष्ट्र,
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 13, 2026 05:46:08
Jaspur, Uttarakhand:RTI कार्यकर्ता नदीम उद्दीन द्वारा निकाली गई जानकारी ने शासन की नींद उड़ा दी है। उत्तराखंड के 8 सांसदों को कुल 95.90 करोड़ की सांसद निधि मिली थी, लेकिन खर्च हुए सिर्फ 18 प्रतिशत! यानी विकास की तिजोरी पर ताला लटका है और चाबी कहीं खो गई है। उत्तराखंड के सांसदों ने 232 काम प्रस्तावित किए, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। 87 काम ऐसे हैं जो कागजों पर पास होकर भी जमीन पर शुरू नहीं हुए। सबसे ज्यादा निराशा अनिल बलूनी (गढ़वाल सांसद) ने दी है, जिनका विकास खर्च शून्य (0%) रहा। हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत और अल्मोड़ा से अजय टम्टा का खर्च 1% भी नहीं पहुँच सका। अगर लाज बची है तो राज्यसभा सांसद नरेश बंसल (47%) और लोकसभा में अजय भट्ट (18%) की बदौलत कुछ बच पाया। ये आंकड़े महज नंबर नहीं हैं, उत्तराखंड की उम्मीद का गला घोंटना है जो जनता वोट देते समय पाल रखी थीं। 232 काम अधिकारी की मेज पर अटके हैं, सवाल कि सांसदों का सिस्टम पर कितना प्रभाव है? जब तक 95 करोड़ का फंड फाइलों से बाहर नहीं निकलेगा, देवभूमि का विकास सिर्फ चुनावी जुमला रहेगा।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Feb 13, 2026 05:45:50
Cooch Behar, West Bengal:সিতাইয়ের শিলদুয়ার থেকে বিজেপি নেতা নিখোঁজ। পুলিশের বিরুদ্ধে তুলে নেওয়ার অভিযোগ স্ত্রীর। সিতাই ব্লকের আদাবাড়ি গ্রাম পঞ্চায়েতের শিলদুয়ার গ্রামের বাসিন্দা ও বিজেপি নেতা সুকুমার বর্মন বৃহস্পতিবার দুপুর থেকে নিখোঁজ। তিনি দীর্ঘদিন ধরে বিজেপি দলের সঙ্গে যুক্ত এবং সিতাই বিধানসভা ১নং মণ্ডল সভাপতির দায়িত্বে রয়েছেন বলে জানা গেছে。 পরিবার সূত্রে জানা যায়, বৃহস্পতিবার দুপুর আড়াইটা নাগাদ সুকুমার বর্মন নিজের বাড়ি থেকে মোটরসাইকেল নিয়ে বের হলে তারপর থেকে তাঁর আর কোনো খোঁজ পাওয়া যায়না। পরিবারের পক্ষ থেকে বিভিন্ন জায়গায় খোঁজ করেও কোনও সন্ধান মেলেনি। গতকাল সন্ধ্যা ৬টা নাগাদ সিতাই থানায় একটি মিসিং ডায়েরি করেন তাঁর স্ত্রী শিবানী বর্মন। থানায় জমা দেওয়া ডায়েরিতে তিনি অভিযোগ করেন, শিলদুয়ার জুনিয়র হাইস্কুল সংলগ্ন এলাকায় যাওয়ার সময় আচমকা একটি পুলিশের গাড়ি তাঁর স্বামীর সামনে দাঁড়ায় এবং পুলিশ তাঁর স্বামীকে মোটরসাইকেলসহ তুলে নিয়ে যায়। এরপর থেকেই তাঁর স্বামীর কোনও খোঁজ পাওয়া যাচ্ছে না বলে ডায়েরিতে উল্লেখ করা হয়েছে । স্বামীকে খুঁজে বের করে দেওয়ার জন্য পুলিশের কাছে আবেদন জানিয়েছেন শিবানী বর্মন। যদিও এই বিষয়ে পুলিশের পক্ষ থেকে এখনও কোনও প্রতিক্রিয়া পাওয়া যায়নি।
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 05:42:05
Moradabad, Uttar Pradesh:वन्देमातम पर मुस्लिम लीग का भड़काऊ बयान,देश के सभी मुसलमानों को हिन्दू बनाने की तैयारी चल रही है: मोलाना कौसर हयात खान सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की अनिवार्यता को लेकर जहां जमीयत उलेमा ए हिन्द ने अपना विरोध दर्ज कराया है, तो अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना कौसर हयात खान ने दो कदम आगे बढ़ कर कहा है कि अब मुसलमानो के ऊपर जबरदस्ती हिन्दू मेथोलॉजी हिन्दू कल्चर थोपने की तैयारी हो रही है,और जहां तक वन्देमातरम के विरोध का सवाल है, तो ये कोई नया नही है, भारत की आजादी के पहले से इसका विरोध होता आया है,मुसलमान इसे किसी भी हालत में कबूल नही करते, क्योकि इसमें इस्लाम के खिलाफ लाइनें है,इसलिए वो इसे रिजेक्ट करते है,लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसा हो रहा है, सारे मुसलमानो पर हिन्दू मेथोलॉजी थोपने की तैयारी चल रही है,जबरदस्ती हिन्दू बनाने की कोशिश हो रही है, ये कैसी सरकार है जो अपने देश मे रहने वालों के साथ इंसाफ करना नही चाहती,वो मुसलमान मानने को तैयार नही है, इस तरह की जबरदस्ती का नतीजा इस देश के लिए अच्छा नही है,जिस तरह से अब वन्देमाररम अनिवार्य कर रहे है ये तो जबरदस्त विरोध की बात है,इसे कोई भी कबूल करने को तैयार नही है... आप माँ मानते है,आप किसे क्या मानते है वो आप जाने,किस जमीन को या दरिया को माँ मानते है,किस पेड़ को मां मानते है वो तो आप जाने,लेकिन उसे आप हमारे ऊपर नही थोप सकते ये हम साफ कह देना चाहते है..
1
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Feb 13, 2026 05:40:56
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 05:40:36
Jangl Molahoo Kunwar, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। थाना बेलीपार क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे पर स्थित श्याम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक योगेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 12:28 बजे लगभग पांच महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंचीं। महिलाओं ने कान के टॉप्स, पायल और नाक की कील दिखाने को कहा। काफी देर तक गहने देखने के बाद उन्होंने एक-एक पीस खरीदने का दिखावा किया। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने टॉप्स का मिलान किया तो कुछ सोने के आभूषण गायब मिले। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर देखी गई, जिसमें महिलाएं चोरी करती हुई नजर आईं। प्राथमिकी जांच में करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी होने की बात सामने आई है। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान शुरू कर दी है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंताएं व्याप्त है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 13, 2026 05:35:32
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित हाइवा चाय दुकान को तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसा. बाल-बाल बचे लोग. एक आदमी गंभीर रूप से घायल. लाखों का नुकसान. घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह की है जहां देर रात अनियंत्रित हाइवा ने चाय दुकान को टक्कर मारी और उसे पूरी तरह से तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गया. गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी नहीं हुई. दुकान संचालक ने बताया कि घटना देर रात लगभग 11:30 बजे की है. हाइवा के जोरदार टक्कर से आने वाली आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि हाइवा ने दुकान को टक्कर मारी और उसकी दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुकान पर रखे सामान भी बर्बाद हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची. दुकान संचालक ने बताया कि चालक को पुलिस ने थाने ले जाया है. वहीं दुकान संचालक ने क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है.
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 13, 2026 05:35:16
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:DATE - 13.02.2026 मीट की दुकानों को ढकवाया गया एंकर - आगामी महाशिवरात्रि को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस द्वारा कावड़ मार्ग पर पडने वाली सभी मीट की दुकानों को तिरपाल ( पन्नियों ) से ढकवा दिया गया है। ताकि यहां से गुजरने वाले शिव भक्त कावड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और शांतिपूर्ण तरीके से शिवरात्रि के पर्व को संपन्न कराया जा सके。 आपको बता दे की हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर दिल्ली, हरिद्वार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए प्रस्थान करने वाले शिव भक्त कावड़िए मुजफ्फरनगर जनपद से ही होकर गुजरते हैं। इसलिए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा यहां नगर में कावड़ मार्ग पर पडने वाली सभी मीट की दुकानों को कवर करवा दिया गया है ताकि खुले में मीट की दुकानों से शिव भक्ति कावड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो。 जिसको लेकर मीट की दुकान करने वाले फरीद का जहाँ कहना है कि जी,फरीद मामला यह है। शिवरात्रि का त्यौहार आ रहा है। प्रशासन आए थे। एसपी साहब आए थे। तो उनको बोला गया है। के भाई अपनी दुकान के बाहर जो नॉनवेज टंगा हुआ है। उसको ढक लो। बस यही किया है। अच्छी बात है। ढकवा दिया है। किसी को कोई परेशानी ना हो। हमारे कावड़ भाई आएंगे। उन्हें परेशानी ना हो। उसकी वजह से यह ढकवा दिया गया है। सॉरी टोटल जितनी भी मांसाहारी दुकान है। सारी ढकवा दी गई है। ये मीनाक्षी चौक ,पहले मीनाक्षी चौक था। अब इसका नाम अटल चौक हो गया है।, जी。 तो वही इसे लेकर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि जो मीट शॉप खुले में बेच रही है। और मीट डिस्प्ले कर रही थी। उनको ढाका गया है। और उनके स्टाल को पीछे भेजा गया है。 बाइट - फरीफ ( मीट की दुकान मालिक ) बाइट - सिद्धार्थ के मिश्रा ( सीओ सिटी - मुज़फ्फरनगर )
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top