Back
उन्नाव से अजमेर तक पैदल हज यात्रा पर मोहम्मद कामरानुद्दीन खान का मकसद 2027 तक मक्का-मदीना पहुंचना
MKMohammed Khan
Feb 13, 2026 05:46:20
Ajmer, Rajasthan
इस्लामिक फ़राइज़ ए हज 2026 के लिए
भारत से सऊदी अरब हज़ारों लोग जाएंगे। ऐसे में अब पैदल सफर के लिए भी अक़ीदत मंदो में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। केरल के शिहाब चित्तूर,बिहार के सुल्तान अहमद,तेलंगाना के मोहम्मद आबिद, महाराष्ट्र से सना अंसारी,अजमेर से साहिल खान और एक बार फिर महाराष्ट्र के मोहम्मद कामरानुद्दीन खान भी सफरे हज के लिए पैदल रवाना हुए है। हज के सफर का अरकान के लिए आजमीन का लगातार जाना जारी है ऐसे में महाराष्ट्र उन्नाव से अजमेर होते हुए कामरानुद्दीन खान भी अब पैदल हज पर निकल पड़े है,जिनका उन्नाव से अजमेर तक रास्ते मे जबरदस्त इस्तकबाल किया गया । कामरानुद्दीन खान ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के उन्नाव से अपने इस सफरे हज का आगाज़ किया और पहली हाज़री अजमेर शरीफ दरगाह हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह میں दी है। कामरानुद्दीन खान अपना पैदल सफरे हज 2027 तक मुक़म्मल करेंगे और मक्का मदीना शरीफ में हाज़री देंगे। इस दरमियान अजमेर से दिल्ली,तकाज़िस्तान,ईरान,इराक, बग़दाद, कर्बला,नजफ़ में मज़हबी मक़ामात पर हाज़री देते हुए मक्का मदीना शरीफ पहुंचेगे। कामरानुद्दीन का
अजमेर पहुंचने पर दरगाह के ख़ादिम सैय्यद शानू मिया ने ज़ोरदार इस्तकबाल किया और उनकी फैमली को ज़ियारत कराई। अजमेर से दिल्ली के लिए कामरानुद्दीन खान ने ख्वाजा गरीब नवाज के निजाम गेट से दोबारा अपना सफर शुरू किया। उन्नाव से अजमेर के दरमियान उनका कई शहरों और गांवों में लोगो ने गुलपोशी से खुश आमदीद कहा। कामरानुद्दीन का पैदल सफरे हज का मक़सद अल्लाह की रज़ा और मुल्क हिंदुस्तान में अमन ख़ुशहाली दुआ है। यही वजह है कि इस सफर के दरमियान तिरंगा टीशर्ट पहन कर 'इंडिया टू मक्का' का पैग़ाम भी दे रहे है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी वो उन्नव से अजमेर का पैदल सफर कर चुके है, ऐसे में अब 2027 में मक्का मदीना पैदल पहुंच कर हज अदा करेंगे।
बाईट,मोहम्मद कामरानुद्दीन खान, उन्नव, महाराष्ट्र,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 13, 2026 07:05:450
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 13, 2026 07:05:300
Report
MPManish Purohit
FollowFeb 13, 2026 07:05:060
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 07:04:400
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:03:590
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 07:03:490
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:03:320
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 13, 2026 07:02:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 13, 2026 07:02:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 07:01:550
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 13, 2026 07:01:420
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 13, 2026 07:01:190
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 13, 2026 07:01:010
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 13, 2026 07:00:360
Report