Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

सावन का पहला सोमवार: धौलपुर में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब!

BSBhanu Sharma
Jul 14, 2025 08:39:47
Dholpur, Rajasthan
सावन का पहला सोमवार ,बम भोले की जयघोष से गुंजायमान हुए शिवालय, आस्था का उमड़ रहा सैलाब धौलपुर। सावन महीने के पहले सोमवार को जिले भर के शिव मंदिरों में सुबह आरती के बाद श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पाड़ा। भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के जयघोष से शिवालय गुंजायमान हो गए। सबसे अधिक भीड़ सैपऊ के ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर देखी गई। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। हरिद्वार कर्णवास और सोरों से कबड़िये कावड़ लेकर पहुंचे। भगवान शंकर को दुग्ध शर्करा पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक किया गया। बेलपत्र और धातुरा अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा की गई। इसके अलावा धौलपुर शहर के चोपड़ा मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर एवं बसेड़ी के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भोलेनाथ की भक्ति में महिला पुरुष बच्चे युवा युवतियों सभी झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं द्वारा सुबह से ही प्रसादी के लिए लंगर भी pलगाए हैं। सावन महीने का पहला सोमवार होने की वजह से श्रद्धालुओं की जिलेभर के शिवालयों पर भारी भीड़ देखी गई है। महंत लोकेश शास्त्री ने बताया इस बार सावन का महीना विशेष संयोग लेकर आया है। भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करते हैं
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top