Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बेख़ौफ़ अपराधियों ने बेगूसराय में दिनदहाड़े की गोलीबारी, एक युवक की मौत!

JCJitendra Chaudhary
Jul 14, 2025 07:08:18
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवक को गोली मार दिया। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थित युवक की चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघा के पास की है। मृतक युवक की पहचान बाघा के रहने वाले अमित कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि अमित कुमार अपने दोस्त प्रिंस कुमार के साथ बगीचा में बैठा हुआ था। तभी अपराधी आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। वही ताबड़तोड़ गोलीबारी में अमित कुमार समेत दो युवक को गोली लग गया। गोली चलने के बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। गोली का आवाज सुनकर लोग बगीचा के और दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं घायल दोनों युवक को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार की मृत घोषित कर दिया है। इस हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। सदर अस्पताल में परिजनों के द्वारा ही जमकर हंगामा किया। जबकि एक युवक की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार बेरियल काटने का काम करता था उसी बेरियल के कारण ही अपराधी ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल जिस तरीके से अपराधी बेख़ौफ़ होकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का इकबाल अपराधी के बीच खत्म हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। WT जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top