icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
486889
ADAjay Dubey2 Sept 2025, 02:22 pm

सिंगरौली में ईओडब्ल्यू और जीएसटी की छापेमारी, कई कारोबारी फरार!

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग.. सिंगरौली में ईओडब्ल्यू और जीएसटी रीवा की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई… कई ठिकानों पर छापा आय से अधिक संपत्ति और जीएसटी चोरी की शिकायत पर कॉलेज मोड़, बरगवां, सरई और मोरवा में दबिश... कोल ट्रांसपोर्टर,ठेकेदार के कई दफ्तरों सहित कई ठिकानों पर पड़ा छापा… संचालक ऑफिस छोड़कर हुआ फरार.. AK TAX AND ASSOCIATE के संचालक अनिल कुमार शाह की फर्म भी जांच की शुरू... छापे की भनक लगते ही कारोबारी हुआ रफूचक्कर…  ईओडब्ल्यू रीवा के एसपी खुद मौके पर मौजूद… सभी दस्तावेज खंगाल रही जांच टीम... टीम को लंबे समय से आय से अधिक सम्पत्ति और टैक्स चोरी की मिली रही थी शिकायतें.. फाइलों से लेकर कंप्यूटर सिस्टम तक सील… घंटों से जारी तलाशी अभियान... सिंगरौली में आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की जांच से कई बड़े खुलासों की संभावना बाइट अरविंद ठाकुर, EOW एसपी रीवा बाइट दीप खरे , जीएसटी जॉइंट कमिश्नर एंकर...सिंगरौली जिले में मंगलवार सुबह ईओडब्ल्यू और जीएसटी रीवा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कॉलेज मोड़, बरगवां, सरई और मोरवा इलाके के कोल ट्रांसपोर्टरों व कारोबारियों के दफ्तरों सहित कुल 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मच गया। छापे की भनक मिलते ही कई संचालक अपने ऑफिस छोड़कर फरार हो गए। कार्रवाई के दायरे में AK TAX AND ASSOCIATE के संचालक अनिल कुमार शाह की फर्म के साथ-साथ सिंगरौली ट्रेडर्स भी आया है। टीम ने यहां से कंप्यूटर, बैंक स्टेटमेंट, रजिस्टर और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच अधिकारी हर रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं और बैंक लेन-देन से जुड़े सबूत जुटा रहे हैं। रीवा ईओडब्ल्यू के एसपी डॉ. अरविंद ठाकुर और जीएसटी के ज्वॉइंट कमिश्नर दीप खरे खुद मौके पर मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। एसपी डॉ. ठाकुर ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कोल ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों के खिलाफ फर्जी बिलिंग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सिंगरौली में संयुक्त छापेमारी की गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। कितनी और किस स्तर की अनियमितताएं सामने आती हैं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल इस छापेमारी से कारोबारी जगत में खलबली मच गई है और कई बड़े नाम जांच के घेरे में आ सकते हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आरे जंगल में फायरिंग प्रैक्टिस से टाइगर श्रॉफ केस में नया सुराग मिला

Mumbai, Maharashtra:मुम्बई के आरे कॉलोनी के जंगल में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने वारदात से पहले इसी जंगल में फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। इस दौरान घास काटने का काम करने वाले समीकन भी मौके पर मौजूद थे। समीकन का दावा है कि उन्होंने आरोपियों द्वारा फायरिंग किए जाने पर गोलियों की आवाज सुनी थी। समीकन ने जी न्यूज को बताया कि उन्होंने करीब चार बार गोलियों की आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि वह घबरा गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस इलाके में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। यही वजह थी कि गोलियों की आवाज सुनते ही वह घास काटने के काम छोड़कर वहां से निकल गए। समीकन के मुताबिक, यह घटना शाम पांच से सात बजे के बीच की है। उन्होंने वहां चार लोगों की गतिविधियां देखी थीं। हालांकि, दूरी पर होने के कारण वह उनके चेहरों को पहचान नहीं सके। उन्होंने बताया कि चारों लोगों की गतिविधियां बार-बार हो रही थीं और फिर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर वह मौके से चले गए। आरे कॉलोनी का यह इलाका घने जंगल और सुनसान रास्तों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जंगल के भीतर गोलियों की आवाज दूर तक गूंज रही थी, जिससे समीकन घबरा गए। इस मामले में एक अहम पहलू यह भी है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के दौरान घटनास्थल पर तीन शूटरों की संलिप्तता सामने आई थी। ऐसे में समीकन ने जिन चार लोगों को फायरिंग प्रैक्टिस करते देखा, उनमें चौथा व्यक्ति कथित तौर पर वह हो सकता है, जो शूटरों को फायरिंग की प्रैक्टिस करा रहा था। समीकन के मुताबिक, अब तक पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। हालांकि, पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। ऐसी स्थिति में समीकन से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है, जिससे फायरिंग प्रैक्टिस और आरोपियों की गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस आगे भी अन्य आरोपियों की खोज में जुटी है। आरे जंगल में फायरिंग प्रैक्टिस के इस कथित घटनाक्रम से जांच को एक नया सुराग मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

रेणी पंचायत क्षेत्र में 48 ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी

Rajgarh, Rajasthan:रैणी पंचायत समिति की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, बूथों पर लगी कतारें राजगढ़ (अलवर)। पंचायत राज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत रैणी पंचायत समिति क्षेत्र की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सरपंच पद के लिए 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घूंघट में मतदान करने पहुंचीं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है。
0
0
Report

चित्रकूट : एसपी ने थाना पहाड़ी और एएसपी ने कोतवाली कर्वी में सुनी जनसमस्याएं

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow17m ago
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना पहाड़ी और एएसपी पीयूष्कांत राय द्वारा कर्वी कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनी | दोनों अधिकारियों ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर संबंधित को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण में पुलिस एवं राजस्व टीम समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल किशनी चौराहे पर भीषण जाम,राहगीर परेशान कब मिलेगा जाम से निजात ।

Ajay KumarAjay KumarFollow23m ago
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। शनिवार को किशनी चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी हुई। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि किशनी चौराहे पर आए दिन जाम लगता है,लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होता है और जरूरी काम प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
0
0
Report

नशे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज, अब तक 5.56 करोड़ की संपति हुई कुर्क

Arvind DubeyArvind DubeyFollow23m ago
Chopan, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में नशे के अवैध कारोबार से अकूत संपत्ति खड़ी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी की 23 लाख 86 हजार रुपये की आवासीय संपत्ति फ्रीज कर दी है। जिले में अब तक छह मामलों में 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक, ताजा कार्रवाई शक्तिनगर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में की गई है। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज निवासी दीपक कुमार भारती के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से बनाई गई 23 लाख 86 हजार रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। 21 अक्टूबर को जारी हुआ था आदेश, 24 अक्टूबर को चस्पा किया गया नोटिस संपत्ति फ्रीज करने का आदेश 21 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। इसके अनुपालन में 24 अक्टूबर को संबंधित आवासीय संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया गया। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सक्षम प्राधिकारी एवं न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली ने भी संबंधित मामले में फ्रीजिंग आदेश को अनुमोदित किया था। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर वैधानिक कार्रवाई कर तस्करी के नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। छह मामलों में 5.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई सोनभद्र पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक मादक पदार्थों से जुड़े छह मामलों में कुल 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इनमें रॉबर्ट्सगंज के दो, अनपरा का एक, शक्तिनगर के दो और म्योरपुर का एक मामला शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज में कोडीनयुक्त कफ सिरप से जुड़े मामले में 4 करोड़ 50 लाख 13 हजार 541 रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। अनपरा में हेरोइन से जुड़े मामले में 26 लाख 62 हजार 165 रुपये और शक्तिनगर के एक अन्य मामले में 15 लाख 72 हजार 140 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की गई। वहीं, रॉबर्ट्सगंज के दूसरे हेरोइन मामले में 1 लाख 8 हजार 156 रुपये और म्योरपुर में 38 लाख 83 हजार 693 रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। अब शक्तिनगर के ताजा मामले में 23 लाख 86 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज किए जाने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई का दायरा और बढ़ गया है। अनपरा और शक्तिनगर में दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संबंधित आरोपी के खिलाफ अनपरा और शक्तिनगर थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 में अनपरा थाने में मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। शक्तिनगर और पिपरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी के साथ अवैध कमाई पर भी प्रहार सोनभद्र पुलिस अब मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इस कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई कर रही है। लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई के जरिए नशे के अवैध कारोबार से जुड़े आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। हाल
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 मोटरसाइकिलों सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार

AHAnuj HanumatFollow34m ago
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय व क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में एसओजी व कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 02 शातिर वाहन चोर को चोरी की 08 अदद मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी - कुल 08 अदद मोटर साइकिल 1.UP94AB8083 - ग्रे कलर (बिना नम्बर प्लेट) 2.HF Deluxe काली-लाल UP70AN0748 3.हीरो होण्डा स्प्लेंडर लाल UP96H1373 4.HF Deluxe काले-नीले रंग की (बिना नम्बर प्लेट थी) 5.UP70FX7260 - Apache काले रंग की (बिना नम्बर प्लेट थी) 6.UP96F7204 - Splendor Plus काले रंग की (नम्बर प्लेट घिसी हुई) 7.UP96H6857 - HF Deluxe सिल्वर कलर 8.UP96D0529 - Splendor Pro काले रंग की (बिना नम्बर प्लेट) गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता - 1. साहिल यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी - पिपरौंद लालता रोड, थाना मऊ जनपद चित्रकूट 2. नवनीत कुमार जाटव पुत्र रामबाबू जाटवनिवासी - अतरौली, थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट गिरफ्तारी का विवरण - जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रभारी निरीक्षक एसओजी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को घटनाओं के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गई मोटरसाइकिलों के बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में दिनांक 23.10.2026 को में एसओजी व कोतवाली कर्वी पुलिस की संयुक्त टीम बढती हुई चोरियों के बारे में वार्तालाप कर रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मानिकपुर रोड़ पर श्रीराम इंटरप्राइजेज के बोर्ड के पास खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम साहिल यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी - पिपरौंद लालता रोड, थाना मऊ जनपद चित्रकूट बताया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों के पास पेड़ के नीचे छिपाकर रखी गई 07 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें व उसके साथी को भी पकड़ा गया, जिसने अपना नाम नवनीत कुमार जाटव पुत्र रामबाबू जाटव निवासी - अतरौली, थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट बताया। जामा तलाशी में अभियुक्त साहिब यादव के पास से 600/- रूपये व नवनीत जाटव के पास से 400/- रूपये बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें झाड़ियों में छिपाकर रखते थे और बाद में कानपुर ले जाकर बेचने की फिराक में थे। बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में थाना स्थानीय के अभिलेखों व अन्य थानों से सम्पर्क कर जानकारी की गई तो उक्त वाहन थाना कोतवाली कर्वी के मु0अ0सं0 418/26, 642/26, 643/26, 644/26, 645/26 व थाना राजापुर के मु0अ0सं0 218/26 से सम्बन्धित होना पाया गया
0
0
Report

पीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्ट्रांग रूम से होगी सभी केंद्रों की निगरानी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow37m ago
Unnao, Uttar Pradesh:

उमेश त्रिवेदी/उन्नाव डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, तीन दिनों में छह पालियों में होगी परीक्षा; सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। तीन दिन में छह पालियों में होगी परीक्षा जनपद में पीईटी-2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। इस तरह तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि स्ट्रांग रूम के माध्यम से परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जाएगी और सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

 

बाइट :- जिलाधिकारीउन्नाव घनश्याम मीणा

0
0
Report
Advertisement

धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कैटल गार्ड की मौत

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow38m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर 60 वर्षीय कैटल गार्ड नफीस अहमद की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। नफीस अहमद बसरेहर क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे और बसरेहर में कैटल गार्ड के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि नफीस अपने चचेरे भाई तौफीक के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर बेचने के लिए इटावा मंडी पहुंचे थे। मंडी में आढ़त बंद होने के चलते दोनों धान लेकर जसवंतनगर मंडी जा रहे थे। इसी दौरान यूपी 86 एटी 5422 नंबर की तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और नफीस उसके नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, वहीं पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

भूपेश बघेल के पलटवार में धान खरीदी की तारीख और नाम काटने सवाल उठा

Raipur, Chhattisgarh:एसाआर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर दिए संतोष पांडेय के बयान का मामला. भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा- वो तो पहले ये बताए कि धान खरीदी की तारीख कब घोषित होगी? एसाईआर में नाम काटे गए वो कब सार्वजनिक होगा? ये बताए. शगुन और निर्गुण के बारे में चर्चा करेंगे, ये क्या भाजपा की बपौती है? कई धर्मों और पंथों में खासकर गुरु परंपरा में मूर्ति पूजा नहीं है. आरएसएस में ध्वज ही गुरु है, हमारे धर्म में कहां बताया गया है कि ध्वज गुरु हो. ये ध्वज को चढ़ावा चढ़ाते हैं तो उसका हिसाब कौन रखता है? ये भी बताना चाहिए
0
0
Report
Advertisement

विश्व स्ट्रोक दिवस

New Kanpur City, Uttar Pradesh:विश्व स्ट्रोक दिवस: स्ट्रोक में हर मिनट है कीमती, समय पर इलाज से बच सकती है जान कानपुर। ब्रेन स्ट्रोक यानी लकवा पड़ने की स्थिति में हर मिनट बेहद कीमती होता है। समय पर इलाज मिलने से न केवल मरीज की जान बचाई जा सकती है, बल्कि स्थायी विकलांगता के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी को लेकर विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पारस हेल्थ, कानपुर की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “एवरी मिनट काउंट्स” यानी हर मिनट मायने रखता है रखी गई है। अभियान का उद्देश्य स्ट्रोक के लक्षणों को समय रहते पहचानने और मरीज को जल्द से जल्द उचित अस्पताल पहुंचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पारस हेल्थ के न्यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देशन में 23 से 28 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और अस्पताल के स्टाफ की विशेष ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन की व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। शुरुआती साढ़े चार घंटे के भीतर उपयुक्त मरीज को जांच के बाद क्लॉट बस्टर इंजेक्शन दिया जा सकता है, जिससे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके बाद न्यूरो रिहैबिलिटेशन के जरिए भी मरीज के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना बढ़ती है। डॉक्टरों की अपील है कि चेहरे का एक तरफ झुकना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या बोलने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें, क्योंकि स्ट्रोक के मामले में हर मिनट महत्वपूर्ण है।
0
0
Report

संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर निशाना, चुनाव आयोग को निष्पक्ष बताया

Raipur, Chhattisgarh:भाजपा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय की प्रेस कॉन्फ्रेंस. कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विपक्षी दल प्रधानमंत्री के बेहतर कामों से ध्यान भटकाने वोट चोरी की बात कर रही है. विपक्ष मतदाताओं को भ्रमित कर रही है. वोट शेयर लगातार कांग्रेस का गिर रहा है, इसलिए लोकतंत्र से मतदाताओं का विश्वास कांग्रेस तोड़ना चाहती है. चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था, जनादेश का रक्षक. केरल के कुछ कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर को फायदेमंद बताया है, शशि थरूर ने भी एसआईआर का समर्थन किया है जहां भी एसआईआर में गलती है, उसे सुधारने की भी प्रक्रिया है, उसके लिए फॉर्म भी भरवाया जा रहा है कांग्रेस महिलाओं का अपमान करती है, राष्ट्रपति की मिमिक्री भी की. राहुल गांधी को ये नजर नहीं आता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा- भूपेश बघेल मनगढ़ंत बातें करते हैं. जैसा कुम्हार वैसा लोटा, जैसा दाई-ददा वैसा लईका. उनके पिता सनातन और माता सीता के बारे में क्या-क्या नहीं बोले. वो सगुन और निर्गुण के बारे में भी प्रवचन देते हैं जो उन्हें नहीं देना चाहिए
0
0
Report

जिले में शुरू हुआ जनगणना का द्वितीय चरण

VKVikas KumarFollow1h ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में भारत की जनगणना- 2027 द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव के आई.टी.आई. बसडिलिया में फीता काटकर, द्वीप प्रज्जवलित कर एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रगणक, अधिकारीगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के जनगणना में आप लोगो का जो दायित्व है उसका निर्वहन करें। जनगणना के प्रथम चरण में आप लोगो द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। द्वितीय चरण में भी जनपद सिद्धार्थनगर अच्छा कार्य करेंगा। आप लोग निर्धारित समय से पूर्व जनगणना का कार्य पूर्ण कर ले। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जनगणना हेतु संबधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दे। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों, दायित्वों तथा कार्यों के समयबद्ध एवं शुद्धतापूर्ण निष्पादन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का समुचित उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top