Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun249201

चारधाम यात्रा के कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन!

ASAmit Singh01
Jul 09, 2025 08:01:36
Rishikesh, Uttarakhand
टॉप : ऋषिकेश रिपोर्टर : अमित कंडियाल सलग : चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन करने वाले 90 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, पहुंचे श्रम आयुक्त के पास एंकर : चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले निजी एजेंसी के कर्मचारियों को दो महीने से सैलरी नहीं मिली है। सैलरी मांगने पर निजी कंपनी ने करीब 90 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है। परेशान होकर कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। सहायक श्रम आयुक्त ने एजेंसी को फोन पर दो दिनों में कर्मचारियों की सैलरी देने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन नहीं होने पर एजेंसी को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वी.ओ : चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में ऑफलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा एक निजी एजेंसी के द्वारा यात्रियों को दी गई। ऑफलाइन पंजीकरण कराने के लिए परिसर में 24 काउंटर खोले गए। काउंटर पर पंजीकरण करने के लिए 90 से अधिक युवा कर्मचारियों को नौकरी पर रखा गया। लेकिन आज तक कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी गई। जब बात हद से आगे बढ़ी तो कर्मचारियों ने सैलरी के लिए एजेंसी पर दबाव बनाया। ऐसे में एजेंसी ने कर्मचारियों को नौकरी से ही बाहर निकाल दिया। परेशान होकर कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त को पूरी जानकारी देते हुए लिखित रूप से एक ज्ञापन भी दिया। जल्द से जल्द रुकी हुई सैलरी दिलाने की मांग की। सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तत्काल एजेंसी के मैनेजर को फोन कर दो दिन में सैलरी देने के लिए निर्देशित किया है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बाइट : दीपक कुमार ( सहायक श्रम आयुक्त ) बाइट : पीड़ित कर्मचारी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top