Back
खूँटी में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर छात्रों का भव्य सम्मान समारोह!
BKBRAJESH KUMAR
FollowJul 09, 2025 13:37:27
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट ब्रजेश कुमार
क्षेत्र - खूँटी।
स्लग - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के मौके पर विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम।
एंकर - खूँटी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। खूँटी के बिरसा महाविद्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में दसवीं और 12वीं आईसीएसई , सीबीएसई जैक बोर्ड और जेईई व नैट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें जिले के दो सौ से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। जिनके करकमलों द्वारा सैकड़ों उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
एंकर : खूंटी के बिरसा कॉलेज ऑडिटोरियम में आज अलग अलग कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष 9 जुलाई को एबीवीपी द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मैट्रिक के जैक बोर्ड, सीबीएसई दसवीं, बारहवीं और जेईई तथा नीट में सफल विद्यार्थियों को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सरकारी और गैर सरकारी दोनों विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल थे, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में जिला टॉपर के साथ साथ 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया था।
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिले में छात्र छात्राओं का मैट्रिक से लेकर इंटर और जेईई तथा नीट में भी बेहतर प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही करके देश का भविष्य है। विद्यार्थी जिस प्रकार से अपने आप को निखारेंगे देश भी उसी प्रकार से बनेगा। देश की उन्नति के लिए विद्यार्थियों का उन्नति होना अति आवश्यक है। जिस प्रकार से विद्यार्थी प्रतिभावान उपलब्धि प्राप्त कर रहे हैं और ऊंची उड़ान उड़ रहे हैं लेकिन पैर धरातल पर ही रहे ताकि देश के प्रति प्रेम बना हुआ रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिशा आदित्या ने बतायी कि आज खूँटी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में दसवीं और 12वीं आईसीएसई , सीबीएसई जैक बोर्ड और जेईई व नैट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें जिले के दो सौ से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वही यह विद्यार्थी आगे चलकर अच्छे कार्य करेंगे और विद्यार्थी परिषद जुड़कर भारत माता की सेवा में अपना योगदान देंगे।
बाईट - अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड।
बाइट - दिशा आदित्या, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्या झारखंड।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement