Back
बुजुर्ग की तंत्र-मंत्र से हत्या: दो गिरफ्तार!
Raigarh, Chhattisgarh
एंकर:- घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम टेंडा में बुजुर्ग कपेश्वर राठिया की हत्या का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक के तंत्र-मंत्र करने से उन्हें लगता था कि उनकी तबीयत खराब हो रही है और परिवार पर बुरी आत्माओं का साया है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों की पहचान रविन्द्र राठिया और संतोष कुमार बीसी के रूप में हुई है।थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को 2 जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम टेंडा निवासी कपेश्वर राठिया की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कपेषश्वर राठिया अपने घर में खाट पर मृत अवस्था में मिला। मृतक के पुत्र राजाराम राठिया ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई की रात उसके पिता घर के परछी में अकेले सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा तो पिता मृत पड़े थे, सिर, कान से खून बह रहा था और चेहरे पर सूजन थी।पुलिस ने प्रार्थी कसूचना पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृतक की हत्या रक्तस्त्रावी आघात से होना और घटना को हत्यात्मक प्रकृति का बताया। इस आधार पर थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने गांव में गोपनीय रूप से अपने सूत्र सक्रिय किए। पूछताछ में पता चला कि गांव के रविन्द्र राठिया का मृतक कपेश्वर राठिया से नहीं बनती। संदेही रविन्द्र राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि गांव के संतोष कुमार बीसी ने उसे बताया था कि कपेषशवर राठिया तंत्र-मंत्र करता है और उसी के कारण उसकी तबीयत खराब हो रही है। संतोष ने उसे यह भी बताया कि कपेश्वर राठिया के तंत्र-मंत्र के कारण उसके परिवार पर बुरी आत्माओं का साया है। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रविन्द्र ने 1 जुलाई की रात कपेशवर राठिया के सिर पर लोहे की टांगी से वार कर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी रविन्द्र राठिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद की। आरोपी द्वारा खून के साक्ष्य मिटाने के प्रयास पर उसके खिलाफ अतिरिक्त धारा 49, 238, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। साथ ही आरोपी को हत्या के लिए उकसाने वाले संतोष कुमार बीसी पिता नरेश कुमार बीसी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
शॉर्ट्स :- आरोपियों के शॉर्ट्स ,फोटो वीडियो घरघोड़ा थाना के शॉटस .
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement