212601
फतेहपुर में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का जनपदीय अधिवेशन नहर कॉलोनी मे सम्पन हुआ
Fatehpur, Uttar Pradesh:इंजीनियर आर.के. गौतम ने अधिवेशन की अध्यक्षता की। प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर नितेन्द्र श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी ने सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ इंजीनियर राजेन्द्र कुमार गौतम को जनपद अध्यक्ष चुना गया।0
0
Report
212601
हनुमान मंदिर विवाद को लेकर प्रबंधन समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापसिद्धपीठन
Fatehpur, Uttar Pradesh:प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग मंदिर में कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं और गाली-गलौच कर माहौल खराब कर रहे हैं। महामंत्री कुलदीप रस्तोगी ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि, विजयदशमी, बसंत पंचमी, जन्माष्टमी, सावन सोमवार और बड़ा मंगल जैसे पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं, लेकिन मौजूदा विवाद से त्योहारों की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं।0
0
Report
212601
ग्राम समाज की भूमि और चकमार्ग पर दबंग का कब्जा, ग्रामीणों में दहशत
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनीपुर सेमरिया में चकमार्ग व ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर दबंगई के बल पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
212601
जमीन के विवाद में विवाहिता के पति को जहर देने का आरोप
Fatehpur, Uttar Pradesh:हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज कस्बा निवासी प्रियंका गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि जमीन के पैसों के विवाद में उसके पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उसका विवाह 16 फरवरी 2022 को दुर्गेश अग्रहरी से हुआ था।0
0
Report
212601
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
Fatehpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अटेवा NMOPS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आवाहन पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच फतेहपुर के तत्वाधान में NPS /UPS एवं विद्यालय मर्जर के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट में सभी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।0
0
Report
