Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803108

नालंदा में डबल मर्डर: रिश्तेदार ने सरकारी नर्स को मारा गोली!

RKRishikesh Kumar
Jul 12, 2025 16:30:51
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग।डबल मर्डर न्यूज नालंदा लोकेशन।नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर: नालंदा में एक बार फिर से शनिवार को डबल मर्डर से पूरा जिला थर्रा उठा। महज ढाई घंटे के अंदर एक सरकारी नर्स और एक युवक की हत्या से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव में ढाई बीघा जमीन के विवाद अपने ही रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या कर दी। नर्स जब अपने खेतों की तरफ जा रही थी तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अभी इस घटना की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि महज ढाई घंटे में नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडीहा गांव के काठी पुल के पास एक युवक रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के पीछे परिजनों ने जमीनी विवाद को बताया है। बताया जाता है कि रवि यादव अपराधिक इतिहास है, 10 साल पहले उस समय के तत्कालीन नगरनौसा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार की इसी रवि यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 18 सितंबर 2015 में नगरनौसा के तत्कालीन थानाध्यक्ष अवधेश कुमार बडीहा गांव में जमीन विवाद में राम उचित यादव और कपिल यादव के बीच गोलीबारी के विवाद को लेकर थानाध्यक्ष दलबल के साथ बडीहा गांव में छापेमारी करने गए थे तभी रवि यादव ने थानाध्यक्ष के ऊपर गोली चला दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद वह जेल में बंद था। इसी साल छूटकर बाहर जेल से बाहर आया है। बताया जाता है कि आज रवि यादव जनता दरबार में जमीन के विवाद को लेकर गया था। जनता दरबार से जब वह घर लौट रहा था तभी रास्ते में काठी पुल के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। दोनों पर सीने और गले में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीस साल से रवि यादव और रामुचित यादव के बीच 25 बीघा जमीन का विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचकर छानबीन करना शुरू कर दिया। वहीं हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में घेराबंदी करते हुए दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। बाइट।सुमित कुमार डीएसपी हिलसा बाइट।मृतक के भाई बाइट।मृतक का मामा ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top