Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Arwal804401

डीएम ने घर-घर जाकर मतदाता सूची की जागरूकता बढ़ाई!

SANJAY RANJAN
Jul 05, 2025 11:05:32
Arwal Sipah Panchayat, Bihar
SANJAY ARWAL डीएम ने खुद घर-घर जाकर लिया मतदाता सूची अभियान का जायजा Anc- जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव खुद फील्ड में उतरकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा। घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। शनिवार को कलेर प्रखंड के कई गांव में जाकर डीएम घर-घर जाकर लोगों से फार्म फाइल करवा रहे हैं। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और उम्र प्रमाण पत्र दें। ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज होगा। बूथ स्तर के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। गांव-गांव, टोले-मुहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को फॉर्म भरने, दस्तावेज देने और वोटर लिस्ट में नाम जांचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन की यह पहल मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। Byte कुमार गौरव डीएम अरवल
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement