Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sakti495689
क्या अमेज़न ने बेचे प्रतिबंधित चाकू? पुलिस ने जारी किया नोटिस!
APAVINASH PATEL
Aug 27, 2025 10:16:23
Sakti, Chhattisgarh
एंकर,,सक्ति पुलिस ने अपराध क्रमांक 177/25, थाना मालखरोदा में एक आरोपी से बरामद प्रतिबंधित चाकू के मामले में अमेज़न इंडिया को नोटिस जारी किया है। जाँच में पाया गया कि यह चाकू अमेज़न के माध्यम से खरीदा गया था। शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 5 व 20 के तहत ऐसे शस्त्रों की बिक्री, परिवहन व वितरण प्रतिबंधित है। पुलिस अधीक्षक सक्ती ने अमेज़न से तीन दिन के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों उनके प्लेटफ़ॉर्म को इस अपराध में सहभागी न माना जाए। साथ ही अमेज़न को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में सक्ती जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित शस्त्र (जैसे बटन चाकू या आक्रामक हथियार) की बिक्री व डिलीवरी न हो। अनुपालन न करने पर अमेज़न और संबंधित व्यक्तियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बाइट पुलिस अधीक्षक, सक्ति
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Aug 28, 2025 03:08:02
Bulandshahr, Uttar Pradesh:
*बुलंदशहर* परम डेयरी के MD और व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश मंत्री डॉ.राजीव अग्रवाल का राजदरबार होटल में मनाया गया 57 वां जन्मोत्सव, जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनील देशभक्त, संयोजक रिंकू मित्तल आदि ने कटवाया केक। जनपद के दर्जनों गणमान्य नागरिकों , व्यापारी सुरक्षा फोरम की टीम आदि ने दीर्घायु की कामना करते हुए उपहार दे किया सम्मानित दी बधाई।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Aug 28, 2025 03:03:23
Chapra, Bihar:
RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: माँझी थाना क्षेत्र के ग़ैरतपुर मेँ परमेश्वर यादव तथा मेघा यादव नामक दो भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली। गोली लगने से रीना कुमारी नामक युवती जख्मी। दोनों पक्ष के जख्मी कुल चार लोगों का माँझी सीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार। जख्मी लोगों में एक पक्ष के परमेश्वर यादव तथा रीना कुमारी तथा दूसरे पक्ष की विद्यावती देवी एवम सुनीता देवी शामिल। माँझी सीएचसी में थानाध्यक्ष आशीष कुमार पूरे दलबल के साथ मौजूद। दोनों पक्षों ने शराब तस्करी का एक दूसरे पर लगाया आरोप। भाड़े पर अपराधी बुलाकर हमला कराने तथा गोली चलाने का प्रथम पक्ष ने लगाया आरोप। जख्मी विद्यावती देवी तथा रीना कुमारी को चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल किया रेफर। BYTE: पीड़ित
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Aug 28, 2025 03:03:12
Bihar:
समस्तीपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत सड़क किनारे खड़े थे बुजुर्ग, हादसे में बाइक सवार भी जख्मी । एंकर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के चकभेली चौक के पास बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरलाई थाना क्षेत्र के कौवा गांव निवासी भुजा दुकानदार भाग्य नारायण के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बुधवार शाम सदर अस्पताल भेजा।मृतक के संबंधी चंदन कुमार ने बताया कि भाग्य नारायण भुजा बेचकर जीवन यापन करते थे। बुधवार को वह चकभेली चौक के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक आई। बाइक पर दो लोग सवार थे।बाइक असंतुलित हो गई और भाग्य नारायण से टकरा गई। घटना में बाइक सवार भी जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी भाग्य नारायण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय थाने की पुलिस को जानकारी दे दी गई। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वाइट:चंदन कुमार ,मृतक के परिजन
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Aug 28, 2025 03:03:04
Bhagalpur, Bihar:
एंकर- भागलपुर जिले में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर उसके बाद तक वैदिक विधि विधान से पूजा पाठ जारी है। रंग बिरंगे पंडाल में विराजमान आकर्षक मूर्तियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही हैं। दक्षिणी क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में 32 वे साल गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है इस बार 231 किलो का लड्डू भगवान गणेश को चढ़ाया गया है। वही आकर्षक तरीके से सजावट भी की गई है। जिले में पहले गणेश मंदिर यहीं पर बनाया गया है। गणेश पूजा के दौरान कार्यक्रमों का भी आयोजन यहां होता है। वही काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बप्पा की आकर्षक प्रतिमा के साथ 231 किलो लड्डू यहां इस वर्ष आकर्षण का केंद्र बना हुआ । Byte- राजू श्रीवास्तव, पूजा समिति सदस्य
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Aug 28, 2025 03:02:39
Chittorgarh, Rajasthan:
#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखण्ड के आरनी गाँव में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। गौचर भूमि और रास्तों से अवैध कब्ज़े हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारी अल्पेश गोस्वामी ने जिलाधिकारी को खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्ज़ों में पूर्व सरपंच भी शामिल रहा है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा। फिलहाल न्याय की आस में ग्रामीण लगातार संघर्षरत हैं।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Aug 28, 2025 03:02:28
Prayagraj, Uttar Pradesh:
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जल तांडव देखने को मिल रहा है। डेढ़ महीने के अंदर चौथी बार मां गंगा और मां यमुना ने लेटे हनुमान जी को जलाभिषेक कराया है। यहां रहने वाले नाविक भी इस ख़ास संयोग से आश्चर्यचकित हैं। संगम क्षेत्र में रहने वालों की माने तो बीते 40 सालों में उन्होंने ऐसा नहीं देखा जब एक साल में चार बार मां गंगा ने पवनसुत हनुमान को अभिषेक कराया हो। वहीं जिस संगम क्षेत्र में आम दिनों में गाड़ियां फर्राटे भरतीं थीं, वह इलाका अब बाढ़ की जद में है। जहां तक आपकी नजर जाएगी वहां तक सिर्फ और सिर्फ पानी ही नजर आएगा। वॉक थ्रू... लेटे हुए हनुमान मंदिर दिखाते हुए वॉक थ्रू... जलमग्न संगम क्षेत्र से नाविक से बातचीत...
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Aug 28, 2025 03:01:49
Jaipur, Rajasthan:
Location :-....Bassi Reporter :-... Assignment Informer :-...Mahesh Sharma..... Mo. 8107977978 maheshS92719670 Breaking.....बस्सी (जयपुर ग्रामीण) बस्सी- zee Rajasthan news की खबर का हुआ असर, कानोता ढूंढ नदी के बहाव क्षेत्र में बसी अवैध कॉलोनीयों पर जेडीए की करवाई, जेडीए दस्ते ने तोड़े अवैध मकान व चारदिवारियां, कल भाजपा नेता पूर्व सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने अवैध कॉलोनी बसा रहे भूमाफियाओं को भगाया था, अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे भूमाफियाओ की दो जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिल ले छोड़कर भाग गए थे पुलिस से बाइक, जेसीबी जप्त कर लिया था इस पूरे मामले को Zee Media ने प्राथमिकता के साथ किया था प्रकाशित, करीब 15 बीघा भूमि पर 60-70 अवैध निर्माण व चारदीवारी ध्वस्त की गई, कार्रवाई जोन-13 के प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन और मजदूरों की मदद से की, अतिक्रमण में नव निर्मित टीनशेड, कोठरियां और अन्य अवैध ढांचे शामिल थे, कार्रवाई मुख्य नियंत्रक आदर्श चौधरी की निगरानी में पूरी की गई,
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Aug 28, 2025 03:01:16
Chatra, Jharkhand:
Breaking chatra चतरा : चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। प्रतापपुर मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मारूति स्विफ्ट कार से 9 किलो डोडा बरामद किया है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया।यह कार्रवाई एसपी संदीप अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Aug 28, 2025 03:01:09
Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।वहीं मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है जबकि इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव वार्ड नंबर-3 की है। मृत महिला की पहचान भगवानपुर गांव वार्ड नंबर 3 के रहने वाले राज बब्बर साह की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। इस घटना के संबंध में मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुन्नी देवी का पति शराबी है। शराब पीने का काम करता था जिसका विरोध मनी देवी लगातार करती थी।बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी के दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। थोड़ी देर बाद उसकी बड़ी गोतनी ने फंदे से लटका हुआ देखकर हल्ला मचाया। तथा फंदा काटकर नीचे उतारा।लेकिन तब तक मुन्नी देवी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना लाखो थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो पति एवं सास-ससुर सभी घर छोड़कर फरार थे। पुलिस ने ही मृतका के पिता बीहट निवासी पवन साह को फोन करके घटना की सूचना दिया। इसके बाद मायके से जब सभी लोग पहुंचे तो लाश बाहर में रखी हुई थी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में मृतका के चाचा रंजीत साह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने फोन किया कि मुन्नी की मौत हो गई है। भगवानपुर पहुंचे तो अगल-बगल के लोगों ने बताया कि रात में इसके साथ पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट किया। 2012 में शादी हुई थी, दो बच्चे हैं। पति राजमिस्त्री का काम करता है, शराब के नशे में बराबर मारपीट करता था। हम लोग पहुंचे तो लाश बाहर में रखी हुई थी, घर के सभी लोग फरार हैं। इस दौरान लाखो थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, परिजन जो आवेदन देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना स्थल की जांच के लिए FSL टीम को बुलाया किया गया है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में लाखो थाना की पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाइट परिजन बाइट परिजन
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Aug 28, 2025 03:00:33
Prayagraj, Uttar Pradesh:
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जल तांडव देखने को मिल रहा है। डेढ़ महीने के अंदर चौथी बार मां गंगा और मां यमुना ने लेटे हनुमान जी को जलाभिषेक कराया है। यहां रहने वाले नाविक भी इस ख़ास संयोग से आश्चर्यचकित हैं। संगम क्षेत्र में रहने वालों की माने तो बीते 40 सालों में उन्होंने ऐसा नहीं देखा जब एक साल में चार बार मां गंगा ने पवनसुत हनुमान को अभिषेक कराया हो। वहीं जिस संगम क्षेत्र में आम दिनों में गाड़ियां फर्राटे भरतीं थीं, वह इलाका अब बाढ़ की जद में है। जहां तक आपकी नजर जाएगी वहां तक सिर्फ और सिर्फ पानी ही नजर आएगा। वॉक थ्रू... लेटे हुए हनुमान मंदिर दिखाते हुए वॉक थ्रू... जलमग्न संगम क्षेत्र से नाविक से बातचीत...
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Aug 28, 2025 03:00:24
Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग : चंदौली... - पीकप वाहन से चार गौवंश को पुलिस ने कराया मुक्त - पिकअप से 25 हजार इनामिया पशु तस्कर को सकलडीहा पुलिस ने किया गिरफ्तार - काफी समय सेवा में बदमाश पशु तस्करी के मामले में था शामिल - गाजीपुर और चंदौली जनपद में इनामिया पशु तस्कर पर दर्ज है कई मामले - पशु तस्कर अशोक यादव जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के पट्टी हुसैनपुर गांव का है निवासी - सकलडीहा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता. फिलहाल विजुअल
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Aug 28, 2025 02:49:31
Ranaghat, West Bengal:
সাতসকালে যুবক খুন নদীয়ার শান্তিপুর থানার মিদ্দে পাড়ায়, ঘটনাস্থলে শান্তিপুর থানার পুলিশ। নদীয়ার শান্তিপুর থানার মিদ্দেপাড়া এলাকায় সকালে এক যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধারকে কেন্দ্র করে ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। মৃত যুবকের নাম হাসিম মন্ডল (৩৮), বাড়ি শান্তিপুর থানার সাহেবডাঙ্গা গ্রামে। পরিবার সূত্রে জানা যায়, গতকাল প্রতিদিনের মতো রাত আটটা সময় থেকে বেড়িয়ে যাই পাশের গ্ৰাম চাঁদ কুঁড়ি গ্ৰামে বন্ধুদের সঙ্গে আড্ডা দিতে ।গত দিনেও গিয়েছিলেন তারপর আর তিনি ফেরেননি। রাত গভীর হলেও তিনি না ফেরায় পরিবারের তরফে ফোন করলে, ফোনের সুইচ অফ পাওয়া যায়। আজ সকালেই স্থানীয় বাসিন্দারা একটি মৃতদেহ পড়ে থাকতে দেখে পুলিশ ও পরিবারকে খবর দেন। শান্তিপুর থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে এসে দেহটি উদ্ধার করে। ঘটনাস্থল থেকেই উদ্ধার হয়েছে হাসিমের মোটরবাইক ও তার ব্যবহৃত চটি। পরিবারের দাবি, হাসিম আগে দুবাইয়ে কর্মরত ছিলেন। কিছুদিন আগে দেশে ফিরে শান্তিপুর এলাকায় হাওয়াই মেশিন (পাওয়ারলুম) চালানোর কাজ শুরু করেন। কে বা কারা এবং কী কারণে এই হত্যাকাণ্ড ঘটিয়েছে তা এখনও পরিষ্কার নয়। পুলিশ জানিয়েছে, ঘটনার তদন্ত শুরু হয়েছে। এখনো পর্যন্ত কাউকে গ্রেপ্তার করা যায়নি। এই ঘটনায় এলাকায় উত্তেজনা ছড়িয়েছে। আতঙ্কে রয়েছেন স্থানীয় বাসিন্দারা। পুলিশ দ্রুত দোষীদের গ্রেপ্তারের আশ্বাস দিয়েছে।
2
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 28, 2025 02:48:23
Jalabaria, West Bengal:
*আসন্ন গঙ্গাসাগর মেলা ২০২৬ এর প্রস্তুতি শুরু হয়ে গেল গঙ্গাসাগরে, ভাঙ্গন কবলিত এলাকা ঘুরে দেখলেন প্রশাসনিক আধিকারিকেরা।* নকিব উদ্দিন গাজী 280825ZG_DH_SAGOR একের পর এক প্রাকৃতিক দুর্যোগে ভেঙে তছনছ হয়ে গিয়েছে সাগরপাড়, কপিল মুনির আশ্রম এর দিকে একটু একটু করে এগিয়ে আসছে সমুদ্র 2026 এর গঙ্গাসাগর মেলা নিয়ে চিন্তিত জেলা প্রশাসন আজ কাকদ্বীপ মহকুমাশাসকের দপ্তরে জেলাশাসক সুমিত গুপ্তার উপস্থিতিতে ও মথরাপুর লোকসভার সাংসদ বাপি হালদার সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা সহ একাধিক আধিকারিক প্রশাসনিক কর্তারা প্রথম বৈঠক থেকে শুরু হয়ে গেল আগামী জানুয়ারি মাসের সাগরমেলার প্রথম প্রস্তুতি বৈঠক। আজকের বৈঠকের আগে সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা, অতিরিক্ত জেলাশাসক অনীশ দাশগুপ্ত, সেচ দপ্তরের আধিকারিক ও সুন্দরবন পুলিশ জেলার অতিরিক্ত পুলিশ সুপার সাগরের বিডিও সাগরতটের ভাঙন এলাকা ঘুরে দেখেন। গত কয়েক বছরে লাগাতার ভাঙনে জেরবার প্রশাসনও। এদিন ভাঙন এলাকা ঘুরে দেখে একটি রিপোর্ট তৈরী করবে জেলা প্রশাসন। সেই রিপোর্টের ভিত্তিতে মেলার আগে ভাঙন রোধ ও পরিকাঠামো গড়ে তোলার প্রস্তুতি নেবে জেলা প্রশাসন। আজকের বৈঠকে মেলার আয়োজনের সঙ্গে যুক্ত সব বিভাগের আধিকারিকরা উপস্থিত রয়েছেন।আজ কাকদ্বীপ মহকুমা শাসকের দপ্তরে আগামী বছরের গঙ্গাসাগর মেলা – ২০২৬ কে কেন্দ্র করে প্রস্তুতি বিষয়ক এক গুরুত্বপূর্ণ প্রশাসনিক বৈঠক অনুষ্ঠিত হয়। এই বৈঠকে মেলার সময় লক্ষ লক্ষ তীর্থযাত্রী ও দর্শনার্থীর নিরাপত্তা, স্বাস্থ্য পরিষেবা, যাতায়াত ব্যবস্থা, পরিস্কার-পরিচ্ছন্নতা, বিদ্যুৎ, পানীয় জলের সুব্যবস্থা সহ প্রয়োজনীয় বিভিন্ন দিক নিয়ে বিস্তারিত আলোচনা করা হয়। প্রশাসনের তরফ থেকে মেলাকে আরও সুষ্ঠু, নিরাপদ ও সুশৃঙ্খলভাবে সম্পন্ন করার জন্য সংশ্লিষ্ট দপ্তরগুলিকে বিশেষ নির্দেশনা প্রদান করা হয়।
3
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Aug 28, 2025 02:48:19
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गौकश दीनू उर्फ़ दीन मोहम्मद घायल, पैर में गोली लगने से घायल लंगड़ा हुआ गौकश, शातिर गौकश सरताज मुठभेड़ में मौके से फरार, गौकश से बाइक व तमंचा दो कारतूस मिले, गौकश दीन मोहम्मद पर 14 गौकशी के केस, बुढाना कोतवाली के खतौली मार्ग पर हुई मुठभेड़। BYTE= गजेंद्र पाल सिंह (सीओ बुढ़ाना मुजफ्फरनगर)
3
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Aug 28, 2025 02:48:13
Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग : चंदौली.... - सदर तहसील के आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित गांव का राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया दौरा - सदर एसडीएम दिव्या ओझा के साथ राज्यसभा सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा - प्रभावित लोगों को वितरित किया राहत सामग्री - पानी में डूबे इलाके का एसडीआरएफ की नाव से किया निरीक्षण - एसडीएम को दिए निर्देश, सभी को मिले बाढ़ राहत सामग्री कोई ना रहे भूखा - लोगों को मिले शुद्ध पेयजल दवा की हो पर्याप्त व्यवस्था - राज्यसभा सांसद में ग्रामीणों को दिया भरोसा सरकार उनके नुकसान की करेगी भरपाई - आपदा के समय केंद्र कि मोदी सरकर प्रदेश योगी सरकार प्रभावित लोगो के साथ. - राज्यसभा सांसद ने जगदीशपुर, कुरई, भटपुरवा, गुम्मा, केवटी जरखोर गांवो का किया दौरा. केवल विजुअल
8
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top