Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
গঙ্গাসাগর মেলা ২০২৬: প্রশাসনিক বৈঠকে নিরাপত্তা ও স্বাস্থ্য পরিষেবার প্রস্তুতি!
NGNakibUddin gazi
Aug 28, 2025 02:48:23
Jalabaria, West Bengal
*আসন্ন গঙ্গাসাগর মেলা ২০২৬ এর প্রস্তুতি শুরু হয়ে গেল গঙ্গাসাগরে, ভাঙ্গন কবলিত এলাকা ঘুরে দেখলেন প্রশাসনিক আধিকারিকেরা।* নকিব উদ্দিন গাজী 280825ZG_DH_SAGOR একের পর এক প্রাকৃতিক দুর্যোগে ভেঙে তছনছ হয়ে গিয়েছে সাগরপাড়, কপিল মুনির আশ্রম এর দিকে একটু একটু করে এগিয়ে আসছে সমুদ্র 2026 এর গঙ্গাসাগর মেলা নিয়ে চিন্তিত জেলা প্রশাসন আজ কাকদ্বীপ মহকুমাশাসকের দপ্তরে জেলাশাসক সুমিত গুপ্তার উপস্থিতিতে ও মথরাপুর লোকসভার সাংসদ বাপি হালদার সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা সহ একাধিক আধিকারিক প্রশাসনিক কর্তারা প্রথম বৈঠক থেকে শুরু হয়ে গেল আগামী জানুয়ারি মাসের সাগরমেলার প্রথম প্রস্তুতি বৈঠক। আজকের বৈঠকের আগে সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা, অতিরিক্ত জেলাশাসক অনীশ দাশগুপ্ত, সেচ দপ্তরের আধিকারিক ও সুন্দরবন পুলিশ জেলার অতিরিক্ত পুলিশ সুপার সাগরের বিডিও সাগরতটের ভাঙন এলাকা ঘুরে দেখেন। গত কয়েক বছরে লাগাতার ভাঙনে জেরবার প্রশাসনও। এদিন ভাঙন এলাকা ঘুরে দেখে একটি রিপোর্ট তৈরী করবে জেলা প্রশাসন। সেই রিপোর্টের ভিত্তিতে মেলার আগে ভাঙন রোধ ও পরিকাঠামো গড়ে তোলার প্রস্তুতি নেবে জেলা প্রশাসন। আজকের বৈঠকে মেলার আয়োজনের সঙ্গে যুক্ত সব বিভাগের আধিকারিকরা উপস্থিত রয়েছেন।আজ কাকদ্বীপ মহকুমা শাসকের দপ্তরে আগামী বছরের গঙ্গাসাগর মেলা – ২০২৬ কে কেন্দ্র করে প্রস্তুতি বিষয়ক এক গুরুত্বপূর্ণ প্রশাসনিক বৈঠক অনুষ্ঠিত হয়। এই বৈঠকে মেলার সময় লক্ষ লক্ষ তীর্থযাত্রী ও দর্শনার্থীর নিরাপত্তা, স্বাস্থ্য পরিষেবা, যাতায়াত ব্যবস্থা, পরিস্কার-পরিচ্ছন্নতা, বিদ্যুৎ, পানীয় জলের সুব্যবস্থা সহ প্রয়োজনীয় বিভিন্ন দিক নিয়ে বিস্তারিত আলোচনা করা হয়। প্রশাসনের তরফ থেকে মেলাকে আরও সুষ্ঠু, নিরাপদ ও সুশৃঙ্খলভাবে সম্পন্ন করার জন্য সংশ্লিষ্ট দপ্তরগুলিকে বিশেষ নির্দেশনা প্রদান করা হয়।
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Aug 28, 2025 05:15:09
Dholpur, Rajasthan:
बाड़ी,धौलपुर- निजीकरण को लेकर जिला चिकित्सालय बाड़ी में लैब टेक्नीशियन संवर्ग ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर पाराशर ने बताया कि लैब सरकार हमारी हर मांग को अनदेखा कर रही है जिससे लैब टेक्नीशियन संवर्ग में रोष है अगर हमारी मांगों को नहीं माना तो आगे बढ़ा आंदोलन होगा लैब टेक्नीशियन जयंत अरेला ने बताया कि 10 दिन पहले हमारे सभी साथियों ने जिला कलेक्टर्स को ज्ञापन दिए जिसमे 10 दिन का टाइम दिया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ आज से राजस्थान के समस्त लैब टेक्नीशियन काली पट्टी बांधकर 3 दिन विरोध प्रदर्शन करेंगे अगर फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो आगे प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर आगे की कार्यवाही करेंगे जिसमें समस्त लैब टेक्नीशियन संवर्ग हड़ताल पर भी जा सकता है और अपने हक के लिए हर प्रयास करेगा लैब टेक्नीशियन महामंत्री पुनीत जिंदल ने कहा कि हम आगे उग्र आंदोलन करेंगे बेरोजगार लैब टेक्नीशियन शतेंद्र ने कहा कि हम अपने हक के लिए लड़ेंगे जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी बाइट 1 लेब टेक्नीशियन
0
comment0
Report
Aug 28, 2025 05:12:43
Shahabad, Uttar Pradesh:
ब्लॉक कैंपस में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे नये भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की शुभारंभ किया। भूमिपूजन समारोह में खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय को बेहद आकर्षक लुक दिया जाएगा। जिसमें सारी सहूलियतें होंगी आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समारोह में क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नेता, एवं ग्रामीणों
0
comment0
Report
Aug 28, 2025 05:10:49
New Delhi, Delhi:

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान को पार कर गया है। मौसम विभाग और प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। राहत और बचाव दल तैनात किए गए हैं। प्रशासन द्वारा स्कूलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थिति और बिगड़ सकती है।

4
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Aug 28, 2025 05:03:45
Chittorgarh, Rajasthan:
#बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी उपखंड के देवदा गांव में 40 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे दो सियारों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो दिन तक चला यह रेस्क्यू ऑपरेशन बरसात और अंधेरे के बावजूद जारी रहा। पहले दिन सफलता नहीं मिलने पर कुएं में भोजन और पानी पहुंचाया गया ताकि सियार जीवित रह सकें। बुधवार को ग्रामीणों के सहयोग और टीम की कड़ी मशक्कत से दोनों सियारों को नया जीवन मिला। वन विभाग ने सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार जताया।
3
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Aug 28, 2025 05:03:40
Ajmer, Rajasthan:
AJM-09 लोकेशन-पीसांगन,अजमेर विधानसभा-नसीराबाद जिला संवाददाता-अभिजीत जी दवे। मोबाइल नंबर-9829102621 स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी। मोबाइल नंबर-9461069323 Twitter-@opchoudhary1231 पीसांगन में हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने,युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार। अवैध सम्बंध बने मौत की वजह.... न्यायालय ने भेजा जेल...... पीसांगन में गत 22 अगस्त को पिचोलिया सरहद में सुखपाल पड़ौदा के पानी के हौज में समरथपुरा निवासी कालूसिंह रावत का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी तीजा रावत व पत्नी के नागौर जिले के पादूकलां हाल भगवानपुरा निवासी प्रेमी शब्बीर मौहम्मद को मृतक कालूसिंह रावत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने पत्नी व प्रेमी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। अवैध सम्बंध बने मौत की वजह। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि मृतक कालूसिंह रावत की पत्नी तीजा देवी और उसके प्रेमी शब्बीर मौहम्मद के मध्य लंबे समय से अवैध संबंध थे। इन रिश्तों के कारण आए दिन विवाद और झगड़े होते थे। मृतक को प्रताड़ित कर मानसिक दबाव में डालने के चलते वह तनावग्रस्त हो गया और आखिरकार मौत को गले लगा बैठा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पहाड़ी के पास पानी के हौज में मिला शव,गांव में फैली सनसनी। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक गत 22 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि पिचोलिया सरहद में पहाड़ी की तलहटी में स्थित रामपुरा डाबला निवासी सुखपाल पड़ौदा के पानी के हौज में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू करते हुए। शव को हौज में भरे पानी से बाहर निकलवाया। तब मृतक की पहचान समरथपुरा निवासी 38 वर्षीय कालूसिंह रावत के रूप में हुई। मौके पर एमओबी व फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलवाकर साक्ष्य जुटाते हुए, शव को पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन मोर्चरी भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा था। लेकिन पुलिस की गहन छानबीन,पूछताछ एवं साक्ष्यों ने अवैध संबंधों का राजफाश दिया। पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक मृतक के बड़े भाई शेरसिंह रावत के द्वारा दर्ज कराई गई। नामजद रिपोर्ट में शब्बीर मौहम्मद पर उसकी भाभी तीजादेवी को लव जिहाद में फंसाने के आरोपों की जांच पड़ताल के साथ ही एफएसएल और एमओबी टीम की जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी तीजादेवी रावत व नागौर जिले के पादूकलां हाल निवासी भगवानपुरा शब्बीर मौहम्मद के मध्य लंबे समय से अवैध संबंध थे। मृतक इन अवैध रिश्तों के चलते लंबे समय से परेशान व प्रताड़ित था। पुलिस पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपितो ने मृतक को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। आरोपियों की कॉल डिटेल और गवाहों के बयानो से मामला और पुख्ता हो गया। यह थे टीम में शामिल। मामले का खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के अलावा हैंड कांस्टेबल सुनील कुमार धेतरवाल,गणेशराम सामरिया,कांस्टेबल प्रकाश जाखड़,कैलाश उड़द,शोबाराम जाखड़,राजेन्द्र थांकjण,जोराराम जाट,रामकुंवार शास्त्री,कुशाल पचार,जगदीश खटखड़,धर्मेन्द्र रोज,दिनेश चौधरी,प्रीति वैष्णव,लोकेश जाखड़ व महेन्द्र कुमावत शामिल थे। संलग्न:-पुलिस गिरफ्त में आरोपित व गत 22 अगस्त के मौके के फाइल विसुअल।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Aug 28, 2025 05:03:31
Sikar, Rajasthan:
जिला सीकर लोकेशन नीमकाथाना नाम स्थानीय रिपोर्टर सद्दाम हुसैन मोबाइल 9462 630 310 @sadamhusain7866 स्वर्ण पदक विजेता ज्योति नटवाड़िया का नीमकाथाना पहुंचने पर हुआ स्वागत।हांगकांग-चीन में आयोजित 5वीं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर किया था देश का नाम रोशन। एंकर नीमकाथाना के ढाणी गुमानसिंह की बेटी ज्योति नटवाड़िया हांगकांग-चीन में आयोजित 5वीं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया उनका नीम का थाना लौटने पर विजयी रैली के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया। आकाशदीप स्कूल से शुरू हुई रैली इसके बाद रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शहरवासियों में साफा और फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।रैली जब खेतड़ी मोड़ सर्किल पहुंची तो वीर तेजाजी जाट छात्रावास की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रामलीला मैदान सर्किल पर अग्रवाल महिला समिति की महिलाओं ने ज्योति को साफा पहनाकर और फूल बरसाकर सम्मानित किया।कपिल जिला चिकित्सालय के सामने मेडिकल समुदाय द्वारा भी अभिनंदन किया गया। शहर के मुख्य बाजार में दर्जनों दुकानदारों ने फूल बरसाकर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।रामलीला मैदान में आतिशबाजी कर वातावरण को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया गया।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Aug 28, 2025 05:03:21
Patna, Bihar:
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज  सिंह ने खोला हिंदू पॉलिटिक्स खेला है उन्होंने कहा की अपने धर्म का पालन करना चाहिए मुसलमान लोग हलाल किया हुआ मीट खाते हैं उनका पूजा पद्धति अपने ढंग का है हिंदू का पूजा पद्धति हिंदू धर्म में बलि प्रथा है बलि प्रथा में झटका कहते हैं हम लोग हिंदू लोग झटका मीट खाते हैं सबको अपने अपने धर्म के अनुसार मीट खाना चाहिए अपने अनुसार बाइट---- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री युवराज सिंह ने कहा कि एक नेता जी ने मेरे लिए मीट बनाकर खाने के लिए लेकर आए मैंने पूछा कि या झटका है कि हलाल तो उन्होंने कहा किया हलाल है तो मैने खाने से मना कर दिया मैं हलाल मीट नहीं खाता हूं गिरिराज सिंह ने कहा हिंदू धर्म के लोगों को सामान जो है हिंदू के दुकान से खरीदना चाहिए इसलिए दूसरे धर्म से छुआछूत का रहता है बाइट---- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम लोग हिंदू नाम पर होटल खोल देते हैं और जब ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कर कोड पर देखते हैं तो किसी मुस्लिम का नाम रहता है यह उचित नहीं है हम मानते हैं कि मुस्लिम धर्म के दुकान में नहीं खाएंगे तो फिर धोखा क्या अगर हम हिंदू हैं तो हम गिरिराज लिखे जिस मुसलमान को मेरे दुकान में आना होगा वह आएगा नहीं आना होगा नहीं आएगा मुस्लिम दुकानदार को अपना नाम नहीं छुपाना चाहिए नाम भी रखे और कर QR कोड लिख दे कि यह मुस्लिम का दुकान है बाइट---- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
Aug 28, 2025 05:03:21
Bihar:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ के तहत आज सीतामढ़ी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा पूर्वक मां जानकी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर में स्थानीय पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की। मंदिर दर्शन के बाद राहुल का काफिला जनसंपर्क अभियान के लिए आगे रवाना हुआ।

4
comment0
Report
DSDevendra Singh
Aug 28, 2025 05:03:12
Bharatpur, Rajasthan:
बयाना(भरतपुर) बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूट की वारदात का मामला, वारदात के बाद सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त, घटना के विरोध में सर्राफा संघ ने आज सर्राफा बाजार रखा बंद, संघ अध्यक्ष मुकेश सोनी ने कहा आज दोपहर को सभी व्यापारी कटरा बाजार में एकत्र होकर पुलिस प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन, पुलिस प्रशासन से बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी एवं व्यापारियों की सुरक्षा की करेंगे मांग, पूर्व में भी बयाना कस्बे के सर्राफा बाजार में बदमाशों ने लूट की वारदात के चलते ज्वेलर्स साहिल जैन की गोली मारकर कर दी थी हत्या, बीते कल सालाबाद रेलवे फाटक के पास सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर 80 हजार नगदी व ज्वेलरी लूट की घटना को तीन बाइक सवार बदमाश ने दिया था अंजाम। बाईट--मुकेश सोनी अध्य्क्ष सर्राफा संघ बयाना।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Aug 28, 2025 05:02:55
Dholpur, Rajasthan:
गैंगसा यूनिट में पैंथर ने किया कुत्ते का शिकार ,सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, लोगों में फैली दहशत ,सरमथुरा उपखंड स्थित गैंगसा मशीन की हैं घटना सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में स्थित एक गैंगसा यूनिट में एक लेपर्ड ने कुत्ते का शिकार किया। कुत्ते का शिकार करने की घटना यूनिट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद से ही गैंगसा संचालक सहित स्थानीय लोग भय के माहौल में हैं। गैंगसा यूनिट के मालिक वहां पहुंचे, तो उन्हें अपना कुत्ता नजर नहीं आया। उन्होंने मजदूरों से इस बारे में पूछताछ की। मजदूरों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बताया कि लेपर्ड यूनिट में घुसा और कुत्ते को अपना शिकार बनाकर ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर सरमथुरा क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वे क्षेत्र में वनपालों की तैनाती की जाएगी । एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी हैं बाइट: रेंजर
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Aug 28, 2025 05:02:39
Jaisalmer, Rajasthan:
जिला-जैसलमेर विधानसभा-जैसलमेर खबर की लोकेशन-जैसलमेर रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 नाबालिक के साथ यौन शोषण करने के 2 आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी, 5 अगस्त को पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाया था मुकदमा पीड़िता के परिजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे दे रहे धरना जैसलमेर जैसलमेर जिले के नहरी क्षेत्र में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के संबंध में पीड़िता द्वारा महिला पुलिस थाना में बीते 5 अगस्त को पोक्सो व SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरि के निर्देशन में नाचना अनुसंधान अधिकारी गजेंद्र सिंह चंपावत द्वारा पुलिस की टीमों का गठन कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी कुर्बान पुत्र शरीफ खान व शबीर पुत्र शमसद्दीन पुलिस थाना मोहनगढ़ के निवासी है। वहीं प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे परिजनों का धरना जारी नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीते सोमवार से जिला कलेक्ट्रेट के आगे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि 29 जुलाई की रात करीब 1.30 बजे कुछ युवकों द्वारा नाबालिग बच्ची का घर से अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और फिर बच्ची को डरा धमकाकर कर घर के पास सड़क पर छोड़ दिया गया। घर वालों के पूछने पर बच्ची कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। फिर 4 अगस्त को पीड़िता ने हिम्मत कर सारी घटना घरवालों को बताई। तब घर वालों ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस थाना में बीते 5 अगस्त को तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन बीत जाने पर भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके कारण बीते सोमवार से परिजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Aug 28, 2025 05:02:25
Ajmer, Rajasthan:
AJM-09 लोकेशन-पीसांगन,अजमेर विधानसभा-नसीराबाद जिला संवाददाता-अभिजीत जी दवे। मोबाइल नंबर-9829102621 स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी। मोबाइल नंबर-9461069323 Twitter-@opchoudhary1231 पीसांगन में हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने,युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार। अवैध सम्बंध बने मौत की वजह.... न्यायालय ने भेजा जेल...... पीसांगन में गत 22 अगस्त को पिचोलिया सरहद में सुखपाल पड़ौदा के पानी के हौज में समरथपुरा निवासी कालूसिंह रावत का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी तीजा रावत व पत्नी के नागौर जिले के पादूकलां हाल भगवानपुरा निवासी प्रेमी शब्बीर मौहम्मद को मृतक कालूसिंह रावत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने पत्नी व प्रेमी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। अवैध सम्बंध बने मौत की वजह। पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि मृतक कालूसिंह रावत की पत्नी तीजा देवी और उसके प्रेमी शब्बीर मौहम्मद के मध्य लंबे समय से अवैध संबंध थे। इन रिश्तों के कारण आए दिन विवाद और झगड़े होते थे। मृतक को प्रताड़ित कर मानसिक दबाव में डालने के चलते वह तनावग्रस्त हो गया और आखिरकार मौत को गले लगा बैठा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पहाड़ी के पास पानी के हौज में मिला शव,गांव में फैली सनसनी। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक गत 22 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि पिचोलिया सरहद में पहाड़ी की तलहटी में स्थित रामपुरा डाबला निवासी सुखपाल पड़ौदा के पानी के हौज में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर वह उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू करते हुए। शव को हौज में भरे पानी से बाहर निकलवाया। तब मृतक की पहचान समरथपुरा निवासी 38 वर्षीय कालूसिंह रावत के रूप में हुई। मौके पर एमओबी व फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलवाकर साक्ष्य जुटाते हुए, शव को पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन मोर्चरी भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा था। लेकिन पुलिस की गहन छानबीन,पूछताछ एवं साक्ष्यों ने अवैध संबंधों का राजफाश दिया। पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक मृतक के बड़े भाई शेरसिंह रावत के द्वारा दर्ज कराई गई। नामजद रिपोर्ट में शब्बीर मौहम्मद पर उसकी भाभी तीजादेवी को लव जिहाद में फंसाने के आरोपों की जांच पड़ताल के साथ ही एफएसएल और एमओबी टीम की जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी तीजादेवी रावत व नागौर जिले के पादूकलां हाल निवासी भगवानपुरा शब्बीर मौहम्मद के मध्य लंबे समय से अवैध संबंध थे। मृतक इन अवैध रिश्तों के चलते लंबे समय से परेशान व प्रताड़ित था। पुलिस पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपितो ने मृतक को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। आरोपियों की कॉल डिटेल और गवाहों के बयानो से मामला और पुख्ता हो गया। यह थे टीम में शामिल। मामले का खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के अलावा हैंड कांस्टेबल सुनील कुमार धेतरवाल,गणेशराम सामरिया,कांस्टेबल प्रकाश जाखड़,कैलाश उड़द,शोबाराम जाखड़,राजेन्द्र थांकjण,जोराराम जाट,रामकुंवार शास्त्री,कुशाल पचार,जगदीश खटखड़,धर्मेन्द्र रोज,दिनेश चौधरी,प्रीति वैष्णव,लोकेश जाखड़ व महेन्द्र कुमावत शामिल थे। संलग्न:-पुलिस गिरफ्त में आरोपित व गत 22 अगस्त के मौके के फाइल विसुअल।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Aug 28, 2025 05:01:57
Hamirpur, Himachal Pradesh:
भरभराकर गिरा कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह फैला, घर गिरने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल। ANK:-यूपी के हमीरपुर जिले में बरसात के दिनों में हुई रिकार्ड बारिश के चलते कमजोर हुआ कच्चा मकान अचानक से भरभराकर ताश के पत्तों की तरफ़ फैल गया जिससे गृहस्वामी को काफी नुकसान हुआ है हालांकि गनीमत रही कि घर के ढ़हने के दौरान किसी भी शख्स के पास न मौजूद होने से एक बड़ा हादसा टल गया है वही घर के ढ़हने के दौरान का किसी शख्स ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। V/O:-वायरल वीडियो मौदहा तहसील क्षेत्र के गुसियारी गांव का बताया जा रहा है जहां बरसात के कारण धीरे धीरे डैमेज हुआ मकान अचानक से ताश के पत्तों की तरह फैल कर धराशायी हो गया कुछ देर तक तो ऐसा लगा की घर अपने आप नही बल्कि विस्फोटक लगाकर गिराया गया हो क्योंकि घर गिरते ही उठे धूल के गुबार के कारण लोगों को थोड़ी देर तो समझ ही नही आया कि आखिर हुआ क्या है लेकिन धूल की धुंध छटने के बाद लोगों ने देखा कि थोड़ी देर पहले तक खड़ा मकान अब जमीदोंज हो चुका था हालांकि किसी के आसपास न होने से एक हादसा टल गया लेकिन घर गिरने मकान मालिक का काफी नुकसान हुआ है वही घर गिरने के दौरान किसी शख्स द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Aug 28, 2025 05:01:37
Ballia, Uttar Pradesh:
स्लंग - 17 करोड 50 लाख से बना पुल,अप्रोच के बिना दो साल से पडा अधूरा,जान जोखिम मे डाल सीढ़ी के सहारे स्कूल जा रहे छात्र,व्यपारी महिला बुजुर्ग, रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी स्थान- बलिया दिनाँक-28-08-2025 Anchor - आपको बतादे बलिया जिले के चितबडांगाव सरयू नदी मे दो साल पहले सेतु निगम ने 17 करोड 50 लाख की लागत से पुल बना तो दी लेकिन दो साल से अप्रोच बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण नही कर पाई अप्रोच न बनने के कारण दो साल से लकड़ी के सीढ़ी के सहारे जान जोखिम में डालकर पढ़ने जा रहे स्कूली मासूम छात्र कोई बड़ी घटना का दे रहा है दावत, वी ओ 2-आप को बतादे स्थानीय लोगो ने इसके लिए प्रदर्शन भी किया , तस्वीरों में आप स्पष्ट देख सकते हैं किस तरह से एप्रोच मार्ग न बनने की वजह से स्थानीय लोगों ने आवागमन के लिए टेंपररी व्यवस्था के लिए सीढ़ियां लगाए पड़े हैं और इसी सीढ़ियों के सहारे स्कूली छात्र व्यापारी बुजुर्ग महिला युवा नौजवान कंधों पर साइकिल व दूध के टैंक लेकर उतरते और चढ़ते नजर आए यह नजारा देखकर 2 मिनट के लिए आप भी भयभीत हो जाएंगे लेकिन स्थानीय लोग का एक यही सरयू नदी पर आने और जाने का वैकल्पिक रास्ता है और इसी पुल से लगभग लाखो की आबादी का एक रास्ता है स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आवागमन से कई बार लोग चोटिल हो गए हैं स्थानीय राजू सिंह डब्लू ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधि अधिकारियों से एप्रोच मार्ग बनने की शिकायत की गई लेकिन कोई जवाब नही मिलता है कहा कि यहां के चेयरमैन अमरजीत सिंह ही पैसों के लिए जमीन रोके हुए हैं। इस संदर्भ में जिलाधिकारी से भी मिल गया 7 दिन का मोहल्लत दिया गया अगर अप्रोच मार्क बनने की कार्य नहीं हो तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा | बाईट - राजू सिंह डब्बू,ग्रामीण बाईट-ग्रामीण कट टू कट वी ओ 2-उधर विभाग सेतू निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एप्रोच मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण करने में बाधा उत्पन्न की जा रही है इसके लिए संबंधित जिला तहसील प्रशासन को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है| मामला संज्ञान में आने के बाद DM बलिया ने जमीन अधिग्रहण होने रही बाधा को दूर करने के बजाए,पहले जो ग्रामीणों के लिए एक रास्ता बचा था अब उसको भी बंद करने का आदेश दे दिया| बाइट- मंगला प्रसाद सिंह [DM बलिया]
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Aug 28, 2025 05:01:27
Dehradun, Uttarakhand:
रिपोर्ट :---मोo मुजम्मिल ( विकासनगर) स्लग :--- भीषण सड़क हादसा। एंकर :--- विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है... यहाँ देहरादून - पोंटा नेशनल हाईवे पर एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए...कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक था। लेकिन आश्चर्यजनक ये रहा की पोंटा हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रही इस कार में आगे सवार दोनों लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए...उन्हें केवल हल्की-फुल्की चोटें आईं है। इस हादसे से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जल्द स्थिति सामान्य हो गई।
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top