Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001

उप मुख्यमंत्री बैरवा जाम में फंसे, मंदिर पहुंचने में हुई देरी!

AOAjay Ojha
Jul 10, 2025 13:02:08
Banswara Rural, Rajasthan
नॉट - इस खबर के वीओ साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा 1007ZRJ_BSW_MINISTER_R रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर- प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे प्रेम चंद बैरवा को जिले में यात्रा के दौरान अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें 10 से 15 मिनट तक जाम में रुकना पड़ा। आगे एस्कॉर्ट कर रही पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर उप मुख्यमंत्री के लिए मार्ग सुलभ कराया। दरअसल उप मुख्यमंत्री बैरवा गुरुवार को परिवार के साथ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे। तभी तलवाड़ा से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाने वाले रास्ते में एक से डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। इस मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसके लिए यहां सिर्फ एक लाइन ही खुली है जिस पर आमने सामने दोनों तरफ के वाहन का आवागमन हो रहा हैं। त्रिपुरा सुंदरी क्षेत्र माइनिंग एरिया है। ऐसे में जाम में कई बड़े भारी वाहन भी जाम में फंसे रहे साथ ही कई दर्शनार्थी भी जाम के कारण परेशान रहें। बड़ी मुश्किल से मंदिर पहुंचे मंत्री ने परिवार के साथ पूजा की। पंडित निकुंज मोहन पंड्या ने विधि विधान से पूजा कराई। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट की और से स्वागत किया गया और उच्च शिक्षा मंत्री होने के नाते गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो केएस ठाकुर सहित स्टाफ ने भी स्वागत किया। वीओ - जाम में फसे
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top