Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110034

दिल्ली सरकार का यमुना साफ करने का दावा: झाग ही झाग!

HARI KISHOR SAH
Jul 07, 2025 07:04:41
Delhi, Delhi
यमुना की नहीं बदली तस्वीर दिल्ली सरकार का यमुना साफ करने का दावा हुआ फेल,पानी के सतह पर झाग ही झाग Anchor : राजधानी दिल्ली में भाजपा के सरकार के बने हुए लगभग 5 महीने पूरे हो चुके हैं तब से लगातार यमुना को साफ करने के दावे किए जा रहे हैं जगह-जगह से यमुना में हो रही साफ सफाई के कई पोस्ट भाजपा करते रहती है लेकिन जब जी मीडिया की टीम आज सोमवार को कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी पर ग्राउंड रिपोर्ट के लिए पहुंची तो देखती है कि यमुना में झाग पहले की तरह ही पानी के सतह पर तैरता दिखाई दिया जिसे देखने के बाद दिल्ली सरकार के यमुना पर हो रही साफ सफाई के दावों की पोल खोलती हुई दिखाई दी. वही हम आपको बता दे पानी में झाग तब दिखाई देता है जब पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है तब पानी में झाग उत्पन्न होता है। जैसा कि आप तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस प्रकार से यमुना के पानी के सतह पर आपको सफेद झाग तैरता हुआ दिखाई देगा दूर से देखने में तो यह बहुत अच्छा लगता है लेकिन पास आने पर यमुना के पानी में यह सफेद झाग विषाक्त झाग है जो आम इंसान के लिए खतरनाक तो है ही पानी में रहने वाले जलीय जलचर के लिए भी खतरनाक है। वॉक थ्रू Vo : वही हम आपको बता दे दिल्ली में यमुना तकरीबन 22 किलोमीटर तक बहती है जो बहते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा चला जाता है वहीं यह यमुना हरियाणा से होकर दिल्ली को आती है. इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार तकरीबन 10 साल रही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सरकार के दौरान यह वादा किया था कि दिल्ली में यमुना को वह साफ कर देंगे लोग इसमें डुबकी लगा सकेंगे लेकिन उनसे भी यमुना साफ नहीं हो पाया आखिरकार इसी यमुना ने उनकी सरकार बदल दी. अब जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार दावा किया जा रहा है कि यमुना को वह साफ कर रहे हैं जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती है लेकिन जमीनी स्तर पर यमुना कहीं भी साफ होती दिखाई नहीं दे रही और यमुना आज भी बदहाल है। वॉक थ्रू
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top