Back
खेत में मिला शव: ठेकेदार पर हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला!
DKDARSHAN KAIT
FollowJul 13, 2025 09:00:42
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र गांव खानपुर कोलिया के समीप खेतों में मिला एक व्यक्ति का शव,परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या के लगाए आरोप,मृतक के गले और शरीर पर हैं चोट के निशान
कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलिया के समीप खेतों में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक की पहचान सहारनपुर निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। जो खानपुर कोलिया के समीप एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। वहीं मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या के आरोप लगाए हैं। डेड बॉडी के गले और शरीर पर चोट के भी निशान है। मृतक रमेश के पास दो छोटे बच्चे हैं।
मृतक की पत्नी दामनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी रमेश से फोन पर बात हुई थी और मेने उसको घर पर आने के लिए कहा था। जिसके बाद उसके पति ने उसको कहा था कि वह ठेकेदार से अपना हिसाब करवा कर घर आ रहा है। इसके बाद उसके पति ने उसका फोन नहीं उठाया और उसके फोन से पुलिस वालों ने फोन करके बताया कि उसके पति की मौत हो गई है और उसका शव खेतों से बरामद हुआ है। जिसके बाद वह आज यहां कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनको ठेकेदार पर शक है और वह पुलिस से उचित कानूनी कार्यवाही की मांग करते।
मृतक के मामा नवीन कुमार ने बताया कि उसके भांजे रमेश की हत्या की गई है। और ठेकेदार नहीं उसके भांजे की हत्या की है उन्होंने कहा कि रमेश के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान भी हैं। और गले पर भी निशान है। इसलिए उनको शक है कि उसके भांजे की हत्या ठेकेदार ने की है।
बाईट:- मृतक के मामा नवीन कुमार
बाईट: मृतक की पत्नी दामनी
बाईट,,, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार

2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement