Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajgarh465661

राजगढ़ में करणी सेना का प्रदर्शन: लाठीचार्ज के खिलाफ भड़का आक्रोश!

GSGovind Soni
Jul 13, 2025 17:32:52
Rajgarh, Madhya Pradesh
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में करणी सेना ने रविवार शाम को देहात थाने के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरदा में करणी सेना पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज मामलों का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर टायर जलाकर चक्का जाम किया। प्रदर्शन में राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हरदा में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस छात्रावास में घुसकर वहां मौजूद आम लोगों, छात्रों और महिलाओं पर लाठी चलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रदर्शन में धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, हीरेन्द्र बना, प्रिंस बना, कुलदीप बना, चिंटू बना, देवराज बना और नीरज परमार समेत कई लोग मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top