Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821102

कैमूर में 31 लाख का साइबर फ्रॉड: लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार!

NJNarendra Jaiswal
Jul 13, 2025 04:04:29
Kaimur, Bihar
मुकुल जायसवाल स्लग - 31 लाख रुपए फ्रॉड करने के मामले में कैमूर पुलिस ने लखनऊ से एक को किया गिरफ्तार । वियो - देश में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ गए है। वैसे में मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाना आरोपी को गिरफ्तार भी कर रही है। ताजा मामला कैमूर जिले के साइबर थाना भभुआ से जुड़ा हुआ है। जहां लखनऊ से साइबर फ्रॉड करने के आरोप में एक व्यक्ति को साइबर थाना भभुआ ने गिरफ्तार किया है। कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक कुमार ने साइबर थाना भभुआ में 31 लाख रुपए फ्रॉड करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े आरोपी खाताधारक को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम बताया है। आगे पुलिस कार्रवाई कर रही है। साइबर डीएसपी भभुआ ने कहा कुदरा के रहने वाले अभिषेक कुमार ने आवेदन दिया था जिसके आधार पर साइबर थाना भभुआ में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनके साथ 31 लाख रुपए का फ्रॉड हुआ था। उसी के अनुसंधान के क्रम में हम लोग को पता चला एक खाताधारक लखनऊ से संबंधित है ।उनका नाम रंजीत कुमार है जिसको लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। माननीय न्यायालय में भेजा गया है। पूछताछ में उसने बताया की एक नेक्सस काम करता है और लोगों का नाम इसमें आया है अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खाते में 4 लाख रुपए आए थे। पूछताछ में यह अन्य दो साथियों का नाम बताया है आगे जांच किया जा रहा है, कि इन लोगों का गिरोह कितने लोगों का टीम बनाकर काम करता था। बाइट - अनिकेत कुमार - डीएसपी साइबर कैमूर
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top