Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
CRPF का मुफ्त मेडिकल कैंप: Bandipora के Gurihajan गांव में 240 ग्रामीण लाभान्वित
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 09, 2026 10:21:39
3rd Battalion CRPF organises free medical camp in Gaurihajin village of Bandipora. The 3rd Battalion of the Central Reserve Police Force (CRPF) on Monday organised a free medical camp in Gaurihajin village of Aragam in north Kashmir’s Bandipora district, providing healthcare services and medicines to local residents. The camp was inaugurated by local resident aged 88 and Second-in-Command Bharat Bhushan Pratap Singh of the 3rd Battalion CRPF. Medical professionals examined villagers and distributed free medicines as part of the humanitarian outreach programme aimed at improving healthcare access in remote areas. According to officials, around 240 villagers attended the camp and received medical consultations and treatment for various ailments. Elderly residents, women and children formed a large portion of the beneficiaries. Among those who received treatment was 60-year-old Mohd Qasim Mir from Gurihajan village, who appreciated the initiative and said the camp helped many elderly people who otherwise struggle to travel to hospitals. “We are thankful to the CRPF for organising this medical camp in our village. Many people here cannot easily reach hospitals, so this service is very helpful,” Kohli said. Another local resident said the camp brought much-needed medical assistance to the area. “Doctors examined us carefully and gave free medicines. Such camps should be organised more often for the benefit of villagers,” he said. Officials said such initiatives strengthen ties between security forces and local communities while ensuring basic healthcare services reach underserved populations.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 09, 2026 11:47:20
Sikar, Rajasthan:छात्रसंघ चुनाव होने पर सरकार के कारनामे सामने आ जाएंगे NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले- ड्रग्स के खिलाफ और क्वालिटी एजु التعليم के लिए अभियान चलाएंगे सीकर में NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा सच्चाई यही है कि राहुल गांधी ने मुझे सड़क से उठाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। अब संगठन की विभिन्न कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी-कॉलेज में यूनिट बनाई जाएंगी। शेखावाटी में NSUI कमजोर होने की बात पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि NSUI मजबूत है। जो भी कमी है संगठन के लोग साथ बैठकर उसे दूर करेंगे। NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सांगलपति आश्रम के दर्शन करने आए विनोद जाखड़ का सीकर में रामू का बास बाईपास पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में 51 किलो की माला और साफा-दुपट्‌टों से स्वागत किया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है। केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार छात्रसंघ चुनाव करवाने से डरती है। इन दोनों सरकारों को पता है कि इनके कारनामे सही नहीं हैं। क्योंकि नौजवान इनसे सवाल करेगा और इन्हें धूल चटाएगा। कर्नाटक सरकार ने छात्रसंघ चुनाव शुरू करवा दिए हैं। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए मजबूती से आंदोलन करेगी। छात्रहितों के लिए जेल जाने का ईनाम अच्छा मिलता है, तभी तो NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पाया हूं। ये नौजवानों और छात्र-छात्राओं का संगठन है, जिसने हर मोर्चे पर मजबूत लड़ाई लड़ी है। ड्रग्स के खिलाफ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। आम कार्यकर्त्ता जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है तो अन्य कार्यकर्ताओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। NSUI कार्यकर्त्ताअों के साथ सांगलिया धूणी का अाशीर्वाद लेने जा रहा हूं। पूरे देश में NSUI छात्रहितों के विभिन्न आंदोलन करेगी, इनमें ड्रग्स, शिक्षा का बजट निरंतर कम होना, महंगाई, बेरोजगारी, शैक्षणिक संस्थाओं का राजनीतिकरण अभियान के प्रमुख मुद्दे हैं। इस मौके पर युवा नेत्री ऋतु बराला, महेश चौधरी, राजेंद्र गोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर, मुकेश तारपुरा समेत कई छात्र प्रतिनिधि मौजूद थे। बाइट NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 09, 2026 11:46:54
Patna, Bihar:राजधानी पटना में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। अगमकुआं इलाके से पुलिस ने प्रतिबंधित दवा और इंजेक्शन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर रामकृष्ण नगर के जकरियापुर स्थित एक गोदाम से करीब 20 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये दवाएं पार्सल के जरिए दूसरे राज्यों से मंगाई जाती थीं और फिर शहर में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई की जाती थीं। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। साथ ही गिरोह के सरगना और इस अवैध सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Mar 09, 2026 11:46:07
Noida, Uttar Pradesh:1. भारत के प्रमुख चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar को Kalighat Temple पहुंचने पर कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। 2. विरोध करने वालों ने “Go Back” के नारे लगाए और चुनाव आयोग के खिलाफ नाराज़गी जताई। 3. घटना मंदिर परिसर के बाहर हुई, जहां CEC पूजा के लिए पहुंचे थे। 4. मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और CEC की सुरक्षा सुनिश्चित की। 5. विरोध करने वालों का आरोप है कि Election Commission of India राज्य में निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा। 6. इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। 7. Bharatiya Janata Party ने इसे संवैधानिक संस्था और CEC का अपमान बताया। 8. वहीं All India Trinamool Congress के कुछ नेताओं ने कहा कि जनता में चुनाव आयोग को लेकर नाराज़गी है। 9. घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की भूमिका और निष्पक्षता पर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। 10. West Bengal में चुनाव के दौरान पहले भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद होते रहे हैं। 11. राजनीतिक दल इस घटना को चुनावी नैरेटिव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। 12. माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरम हो सकता है。
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 09, 2026 11:45:17
Raipur, Chhattisgarh:
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:38:39
Gonda, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने विकासखंड पचपेड़वा अंतर्गत नगर पंचायत पचपेड़वा के अति प्राचीन शिवगढ़ धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सरोवर के कायाकल्प का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा, नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस महत्वपूर्ण कार्य से क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को गति मिलेगी। शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि शिवगढ़ धाम मंदिर सौंदर्यीकरण और सरोवर का कायाकल्प क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शैलेश कुमार सिंह शैलू का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का विकास हो रहा है।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:37:29
Bamhnawa, Uttar Pradesh:अतिक्रमण हटाने को लेकर रेउसा पुलिस सख्त, लाउडस्पीकर से दी चेतावनी सीतापुर। रेउसा कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख चौराहों का पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेउसा मुख्य चौराहा और अटल चौक सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे और अवैध रूप से खड़े वाहनों को लेकर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर दुकानदारों, ठेला और खोमचा लगाने वालों तथा रिक्शा चालकों को सख्त चेतावनी दी कि सड़क और चौराहों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर ठेला, खोमचा या वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए कि कस्बे में नियमित रूप से निगरानी रखी जाए और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
1
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Mar 09, 2026 11:36:52
New Delhi, Delhi:एंकर मणिपुर की महिला से छेड़छाड़ से मचा बवाल घटनास्थल से आरोपी फरार लोकेशन दक्षिण दिल्ली साकेत विजुअल थाने के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट साकेत कोर्ट परिसर के पास के पार्क में मणिपुर की महिला से छेड़छाड़ के मामले में मचा बवाल DCP South district ने घटना के बारे में बताया कि 8 तारीख को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि मुझे कुछ लोग ने छेड़छाड़ करी है जिस पर पीसीआर ने पीड़ित महिला को मौके पर पहुंच के सफदरजंग अस्पताल ले जाकर उसका ट्रीटमेंट करवाया घटना को लेकर पीड़ित महिला ने मणिपुर के हाई लेवल को बताए तो उन लोगों ने दिल्ली पुलिस को ट्वीट किया जिससे दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू करदी घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि हमने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है और घटना की गहन छानबीन की जा रही है और डीसीपी ने जानकारी ट्वीट और लिखित रूप में दी वही पूरा मामला साउथ दिल्ली के थाना मालवीय नगर में दर्ज कराया गया डीसीपी डिटेल DCP South: Alleged attack on a girl from Northeast India near the Saket District Court Complex on Sunday evening A girl from Manipur along with her friend were taking a walk in a park in Saket when a group of men allegedly passed some remarks at them. When one of the girls allegedly objected to the comments, the situation escalated and she was reportedly assaulted by the accused. The injured girl has been being taken to Safdarjung Hospital for medical examination and treatment. As per preliminary reports she is well and has suffered minor injury. The police team has reached out to the victim and is in constant touch. Strict action will be taken against the culprits.
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 09, 2026 11:36:23
New Delhi, Delhi:- हाई कोर्ट ने लोअर कोर्ट की टिप्पणी पर स्टे दे दिया है - कल भारत और न्यू जीलैंड का मैच था. कल अर्शदीप की बॉल पर कैच छूट गया तो कमेंटेटर ने कहा celebrating too early - लोअर कोर्ट के फैसले पर उन्होंने भी जल्द ही सेलिब्रेट किया - सीबीआई ने अपनी अपील दाखिल की हाई कोर्ट ने. हाई कोर्ट ने सीबीआई के अधिकारियो के ख़िलाफ़ टिप्पणी पर रोक लगा दिया - 170 मोबाइल, 43 सिम कार्ड को डिस्ट्रॉय किया गया - कैग रिपोर्ट का पेज नंबर 99 में कहा गया कि दो हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा नुक़सान हुआ - पुरानी शराब नीति में एक बोतल में 166 रुपये थी जो नई नीति में हो गई - पहली घोषणा के तुरंत बाद इसको वापिस भी लिया गया - कह रहे थे भ्रष्टाचार नहीं हुआ. आज हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी की - इसी बिल्डिंग से सुबूत निकाले गए - कोर्ट की टिप्पणी से साफ़ पता चल रहा है कि आम आदमी नहीं ख़ास घोटालेबाज़ है - कानून अपना काम करेगा - अब फिर शुरू होगा जेब से विक्टिम कार्ड निकालने का काम - रोज़ कहेंगे नरेंद्र मोदी और अमित शाह हमारे ख़िलाफ़ है - अपना पैरेलल देश के प्रधानमंत्री से करने की कोशिश की - अब इन लोगो को जवाब देना होगा - शराब के एक बॉटल पर सरकार की कमाई तीन सो से घट कर आठ रुपये क्यो हुई - दिल्ली के लिए ऐतिहासिक दिन - 24 फ़रवरी 2014 को इस्लामिक सेंटर में कहा कि देश में भ्रष्टाचार कोई मसला नहीं है - अब जाँच का रास्ता खुल गया है - बहुत जल्द कोर्ट इस पर फैसला करेगी - दिल्ली की जानता से नाक रगड़कर माफ़ी माँगनी चाहिए
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 09, 2026 11:36:07
Patna, Bihar:लोकेशन- पटना शिक्षण संस्थानों में समानता और 65% आरक्षण को लेकर कांग्रेस , भीम आर्मी, माले समेत तमाम पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाई और राजभवन मार्च का ऐलान किया पटना: शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव खत्म करने, यूजीसी एक्ट लागू करने और बिहार में 65% आरक्षण की मांग को लेकर पटना के दरोगा राय पथ स्थित डॉ. अंबेडकर सेवा शोध संस्थान में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 'ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी' और 'यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन, बिहार' के बैनर तले आयोजित इस वार्ता को वामपंथी पार्टी के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने संबोधित किया और आर-पार की लड़ाई का शंखनाद किया। यूजीसी बिल और रोहित एक्ट पर जोर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने कहा कि यूजीसी द्वारा कैंपस में गैर-बराबरी खत्म करने के लिए जो बिल लाया गया था, वह पहले से ही कमज़ोर था। लेकिन कुछ लोगों के हंगामे के बाद उस बिल को भी वापस ले लिया गया, जो पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने इस बिल की पुनर्बहाली और इसे 'रोहित एक्ट' की तर्ज पर और अधिक मजबूत बनाकर लागू करने की मांग की। 65% आरक्षण पर भाजपा पर साधा निशाना आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए कुशवाहा ने कहा कि आज़ादी के इतने दशकों बाद भी दलितों और पिछड़ों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। बिहार में हुए जातिगत सर्वेक्षण के बाद 65% आरक्षण का जो बिल विधानसभा से पास हुआ था, उसे सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में रोक दिया गया है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि भाजपा बाहर दलित-पिछड़ा हितैषी होने का दिखावा करती है, लेकिन पर्दे के पीछे से आरक्षण रोकने का खेल खेलती है। इसके साथ ही उन्होंने देशव्यापी जातिगत जनगणना और मंडल कमीशन की शेष सिफारिशों को लागू करने की भी मांग उठाई। आंदोलन की रूपरेखा: अपने अधिकारों की रक्षा के लिए फोरम ने कई चरणबद्ध आंदोलनों की घोषणा की है: 10 मार्च: 'मंडल-2 छात्र युवा संघर्ष समिति' के नेतृत्व में पटना में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 17 मार्च: पटना कॉलेज में इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए एक 'महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा। 18 मार्च: संपूर्ण क्रांति के ऐतिहासिक दिन पर एक विशाल राजभवन मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण के मुद्दे पर होने वाली सुनवाई से पहले अपनी आवाज़ मज़बूती से रखने के लिए किया जा रहा है। कई राजनीतिक और छात्र संगठनों का मिला समर्थन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले कई संगठनों का एक बड़ा मंच देखने को मिला। पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा के साथ जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और आइसा (AISA) नेता धनंजय, कांग्रेस के मनजीत साहू और शशि भूषण पंडित, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति, आइएसएफ (AISF) के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर, समाजवादी पार्टी के सूरज यादव, महिला संगठन की वंदना और अमर आज़ाद सहित कई अन्य युवा और छात्र नेता मौजूद थे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top