Back
NSUI के नए अध्यक्ष विनोद जाखड़ का दावा- ड्रग्स और शिक्षा बजट के खिलाफ अभियान
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 09, 2026 11:47:20
Sikar, Rajasthan
छात्रसंघ चुनाव होने पर सरकार के कारनामे सामने आ जाएंगे
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले- ड्रग्स के खिलाफ और क्वालिटी एजु التعليم के लिए अभियान चलाएंगे
सीकर में NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा सच्चाई यही है कि राहुल गांधी ने मुझे सड़क से उठाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। अब संगठन की विभिन्न कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी-कॉलेज में यूनिट बनाई जाएंगी। शेखावाटी में NSUI कमजोर होने की बात पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि NSUI मजबूत है। जो भी कमी है संगठन के लोग साथ बैठकर उसे दूर करेंगे।
NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सांगलपति आश्रम के दर्शन करने आए विनोद जाखड़ का सीकर में रामू का बास बाईपास पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में 51 किलो की माला और साफा-दुपट्टों से स्वागत किया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है। केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार छात्रसंघ चुनाव करवाने से डरती है। इन दोनों सरकारों को पता है कि इनके कारनामे सही नहीं हैं। क्योंकि नौजवान इनसे सवाल करेगा और इन्हें धूल चटाएगा। कर्नाटक सरकार ने छात्रसंघ चुनाव शुरू करवा दिए हैं। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए मजबूती से आंदोलन करेगी।
छात्रहितों के लिए जेल जाने का ईनाम अच्छा मिलता है, तभी तो NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पाया हूं। ये नौजवानों और छात्र-छात्राओं का संगठन है, जिसने हर मोर्चे पर मजबूत लड़ाई लड़ी है। ड्रग्स के खिलाफ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। आम कार्यकर्त्ता जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है तो अन्य कार्यकर्ताओं को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
NSUI कार्यकर्त्ताअों के साथ सांगलिया धूणी का अाशीर्वाद लेने जा रहा हूं। पूरे देश में NSUI छात्रहितों के विभिन्न आंदोलन करेगी, इनमें ड्रग्स, शिक्षा का बजट निरंतर कम होना, महंगाई, बेरोजगारी, शैक्षणिक संस्थाओं का राजनीतिकरण अभियान के प्रमुख मुद्दे हैं। इस मौके पर युवा नेत्री ऋतु बराला, महेश चौधरी, राजेंद्र गोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर, मुकेश तारपुरा समेत कई छात्र प्रतिनिधि मौजूद थे।
बाइट NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 09, 2026 13:08:420
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 09, 2026 13:08:090
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 09, 2026 13:07:56Unnao, Uttar Pradesh:योगी के बयान पर मौलाना सलीम अब्दुल्ला के विरोध में हड़कंप मच गया है; तेलंगाना के विधायक टी राजा ने पलटवार करते हुए उन्हें चेतावनी दी.
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 09, 2026 13:07:430
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 09, 2026 13:07:200
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 09, 2026 13:06:570
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 09, 2026 13:06:290
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 09, 2026 13:06:040
Report
SVShweta Verma
FollowMar 09, 2026 13:05:30Noida, Uttar Pradesh:आदिल वसी, 25 हजार का इनामी
वासी के घर ज़ी न्यूज़ के रिपोर्टर के साथ आदि बदतमीजी की गाई और मारपीट की, जान से मरने की धमकी दी गई
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 09, 2026 13:03:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 09, 2026 13:03:060
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 09, 2026 13:02:500
Report