Back
अतिक्रमण हटाने को लेकर रेउसा पुलिस सख्त, लाउडस्पीकर से दी चेतावनी सीतापुर। रेउसा कस्बे में बढ़ते अति
Bamhnawa, Uttar Pradesh
अतिक्रमण हटाने को लेकर रेउसा पुलिस सख्त, लाउडस्पीकर से दी चेतावनी
सीतापुर। रेउसा कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख चौराहों का पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेउसा मुख्य चौराहा और अटल चौक सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे और अवैध रूप से खड़े वाहनों को लेकर नाराजगी जताई।
थानाध्यक्ष ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर दुकानदारों, ठेला और खोमचा लगाने वालों तथा रिक्शा चालकों को सख्त चेतावनी दी कि सड़क और चौराहों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर ठेला, खोमचा या वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए कि कस्बे में नियमित रूप से निगरानी रखी जाए और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SVShweta Verma
FollowMar 09, 2026 12:50:53Noida, Uttar Pradesh:BJP MP Brijlal मौलवी के CM योगी की माता पर विवादास्पद टिप्पणी पर बवाल
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 09, 2026 12:50:090
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 09, 2026 12:49:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 09, 2026 12:49:330
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 09, 2026 12:48:540
Report
1
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 09, 2026 12:45:470
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 09, 2026 12:37:490
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 12:36:560
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 09, 2026 12:36:400
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 09, 2026 12:36:280
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 09, 2026 12:36:100
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 09, 2026 12:35:450
Report
0
Report