Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, दान में चार गुना बढ़ोतरी!

ANIMESH SINGH
Jul 05, 2025 09:03:10
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन का महाकाल मंदिर एक बार फिर से सुर्खियों में है, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद, मंदिर में रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या केवल 40 से 50 हजार थी। इस वृद्धि के साथ ही मंदिर को मिलने वाले दान में भी चार गुना बढ़ोतरी हुई है। मंदिर समिति के प्रशासक, प्रथम कौशिक के अनुसार, महाकाल लोक के खुलने के बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में उज्जैन आ रहे हैं और दान देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वर्ष 2019-20 में मंदिर को लगभग 15 करोड़ रुपए का दान मिला था, जो 2023-24 में बढ़कर 59.91 करोड़ रुपए हो गया। 2024-25 में अब तक 51.22 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हो चुका है। यह राशि केवल भेंट पेटियों में डाले गए दान की है, अन्य आय को मिलाकर कुल राशि एक अरब रुपए से अधिक हो जाती है। धार्मिक पर्यटन में भी रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। 2023 में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5.28 करोड़ थी, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 7.32 करोड़ हो गया, जो कि एक साल में 39% की बढ़ोतरी दर्शाता है। पिछले दो वर्षों में 12.32 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 6 धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनमें उज्जैन सबसे आगे है। बाइट - प्रथम कौशिक महाकाल प्रशासक
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement