Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कोटा के एमबीएस अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से मची अफरा-तफरी!

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jul 09, 2025 06:07:14
Kota, Rajasthan
कोटा एमबीएस अस्पताल में फिर संविदा कर्मचारियों की हड़ताल एंकर...कोटा के संभागीय सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में एक बार फिर संविदा कर्मी हड़ताल पर उतर आए हैं।करीब 400 संविदा कर्मचारी वेतन समय पर नहीं मिलने से नाराज होकर कार्य बहिष्कार पर चले गए। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें हर महीने वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जिससे उनके परिवार की रोजमर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने ठेकेदार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर तुरंत कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल से अस्पताल के कई जरूरी कार्य प्रभावित होने की आशंका है, खासकर सफाई, वार्ड अटेंडेंट, लेब टेक्नीशियन और अन्य जरूरी सेवाओं में बाधा आ सकती है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, जिससे हालात और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। बाइट 01 देव कुमार अध्यक्ष कर्मचारी संघ बाइट 02 महिला कर्मचारी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top