Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

भारत बंद: मजदूरों का हक छिनने के खिलाफ किया गया बड़ा प्रदर्शन!

SBSantosh Bhagat
Jul 09, 2025 11:38:55
Godda, Jharkhand
बुधवार 9 जुलाई को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया था। ईसीएल राजमहल कोल परियोजना में संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं और मजदूरों ने प्रोडक्शन बंद करा दिया। युनाइटेड कोल वर्कर यूनियन के सचिव राम जी साह ने कहा कि सरकार श्रम कानून में संशोधन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संशोधन से मजदूरों के हड़ताल करने का अधिकार समाप्त हो जाएगा। मजदूर बंधुआ मजदूर की तरह हो जाएंगे। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष राम स्वरूप ने बताया कि अंग्रेजों के समय में मजदूरों ने संघर्ष कर 44 श्रम कानून बनवाए थे। मोदी सरकार ने इन्हें समाप्त कर 4 कोड में बदल दिया है। नए कानून के तहत मजदूर न तो हड़ताल कर सकेंगे, न यूनियन बना सकेंगे और न ही कंपनी के खिलाफ आवाज उठा सकेंगे। मजदूर संगठनों की प्रमुख मांगें हैं श्रम कानून संशोधन वापस लिया जाए, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 26 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाए और 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ी हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। बाइट ट्रेड यूनियन लीडर
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top