Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में गुरु पूर्णिमा पर किया ऐतिहासिक पूजन!

ASANIMESH SINGH
Jul 10, 2025 13:37:43
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन, काल भैरव और विक्रांत भैरव मंदिर पहुंचकर किया पूजन अर्चन, शिप्रा नदी में की नौका विहार, मीडिया से चर्चा में कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विरासत से विकास की ओर भारत अपने गौरवशाली अतीत को पा रहा है, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध सांदीपनि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और गुरु सांदीपनि का पूजन किया। दरअसल डॉ मोहन यादव पिछले कई वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर सांदीपनि आश्रम आते रहे है । इसी कड़ी में वे यहां आए और दर्शन व पूजा अर्चन किया। गुरु सांदीपनि आश्रम दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सीधे भगवान काल भैरव और विक्रांत भैरव के मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजन अर्चन किया इसके साथ ही शिप्रा नदी में नौका विहार भी की। मीडिया से चर्चा में कहा की गुरु सांदीपनि का आश्रम हजारों साल पहले का गौरवशाली अतीत है। यहां खुद भगवान कृष्ण ने बड़े भाई बलराम के साथ शिक्षा अध्ययन की है। भगवान श्री कृष्ण ने 64 कला, 14 विद्या, 18 पुराण और चार वेदों का ज्ञान यहीं से अर्जित किया। यहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और गुरु सांदीपनी के योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अद्भुत स्थान है। उन्होंने यहां प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विरासत से विकास की ओर भारत अपने गौरवशाली अतीत को पा रहा है। बाइट - cm डॉक्टर मोहन यादव
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top