Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hazaribagh825301

हजारीबाग में बर्न वार्ड की शुरुआत, झुलसे मरीजों को मिलेगी राहत!

YMYadvendra Munnu
Jul 10, 2025 09:05:05
Hazaribagh, Jharkhand
Anchor झारखंड का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में अब आग में झुलसे मरीजों के इलाज के लिए बर्न वार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सुविधा मोहर्रम के दिन पौता गांव में जुलूस के दौरान आगजनी की घटना में घायल हुए 15 लोगों के इलाज अनुभव के बाद शुरू की गई है। अस्पताल परिसर में उस दिन भारी अफरा-तफरी का माहौल था। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल सात बेड वाला विशेष बर्न वार्ड तैयार किया है, जिसमें गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में यहां छह मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति ने बताया कि पहले ऐसी घटनाओं में मरीजों को रांची या बोकारो रेफर करना पड़ता था लेकिन अब स्थानीय स्तर पर इलाज संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह प्रयास रहेगा कि रेफरल की संख्या कम हो और सभी जरूरी इलाज यहीं उपलब्ध कराए जाएं। बाइट- नसीम अंसारी, मरीज के परिजन डाॅ. अनुकरण पूर्ति, अधीक्षक, SBMCH, हजारीबाग
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top