Back
नीम के पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, मुंबई से लापता किशोरी की कहानी!
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJul 14, 2025 09:07:52
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
नीम के पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, मुंबई से 20 दिन पूर्व किशोरी हुई थी लापता, पुलिस जांच व कार्यवाही में जुटी।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकपाठा गांव में नीम के पेड़ पर युवक और किशोरी की दुपट्टे के सहारे लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सूचना के बाद मौके पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष, सीओ सदर व फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे। बताया जा रहा कि जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पंदहा गांव में दोनों युवक और किशोरी रह रहे थे। वहीं मां के साथ किशोरी मुंबई गई 23 जून 2025 को लापता हो गई थी, जहां मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच व विवेचना कर रही है।
V.O. 1 :- आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चकपाठा गांव की सिवान में नीम के पेड़ से एक ही दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। मामले की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुटी है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया, जहां जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में पन्दहा के रहने वाला घनश्याम यादव का प्रेम प्रसंग घर से कुछ दूरी पर अपने ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय नंदनी यादव से काफी समय से चल रहा था। नंदनी यादव जौनपुर जिले के कोटवा गांव की रहने वाली बताई गई। नंदिनी अपने ननिहाल पन्दहा गांव में विगत 10 वर्षों से रह कर यहीं से पढ़ाई करती थी। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसका विरोध कर रहे थे। मृतक किशोरी नंदनी के परिजन ने बताया कि दोनों एक वर्ष पहले घर से भाग चुके थे, उस दौरान शिकायत जिले के मेंहनगर थाने पर की गई जहां दोनों के बीच बाद में सुलह समझौता भी हुआ था। लड़की की मां के मुताबिक दोबारा घटना ना हो वह अपनी लड़की को लेकर मुंबई चली गई। उसकी नाबालिक लड़की से वह लगातार संपर्क करने की कोशिश करता था। मुंबई से 23 जून को मेरी लड़की गायब हो गई थी, किसी काम से जब घर आये तो पता चला। वहीं मृतक लड़के की मां ने कहा कि दोनों ने शादी कर लिया था।
Bite :- 1. मृतक लड़की की मां व परिजन
2. मृतक युवक की मां
V.O. 2 :- इस पूरे मामले में एसपी सिटी ने बताया कि जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चकपाठा गांव में एक नीम के पेड़ पर एक लड़का और एक लड़की हैंगिंग अवस्था में मिले हैं। सूचना पर फील्ड यूनिट और पुलिस फोर्स मौके का निरीक्षण किया। दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में जानकारी मिली कि यह दोनों पंदहा गांव के निवासी हैं। लड़की मुंबई से 23 जून 2025 से गायब थी, जहां पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच तथा कार्यवाही में जुटी है।
Bite :- मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-नगर, आजमगढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement