Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001

भाजपा ने पंचायत चुनाव में जीत का किया दावा, क्या सच में होगा कमाल?

MMMohammad Muzammil
Jul 16, 2025 09:07:23
Dehradun, Uttarakhand
रिपोर्ट :--- मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- पंचायत चुनाव में भाजपा ने झोकी ताकत। एंकर :--- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज एक दिवसीय प्रवास पर विकासनगर पहुंचे...जहां उन्होंने पार्टी प्रभारियो के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उत्साह के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया। इस अहम बैठक में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर,भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित पार्टी के बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ चुनाव लड़ेंगे और पूरा पंचायत चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास के मुद्दे पर ही केंद्रित होगा … महेंद्र भट्ट ने कहाँ कि पिछले पंचायत चुनाव में पार्टी ने 12 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार जिला पंचायत की सभी 12 सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करने जा रही है.... महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि 89 ब्लाक प्रमुख पदो पर भी सबसे ज्यादा बीजेपी के ही ब्लॉक प्रमुख बनने तय है.... बाइट :--- महेंद्र भट्ट ( प्रदेश अध्यक्ष भाजपा)
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top