Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल की बेटी कल्याणी ने थाईलैंड में जीता रजत पदक, गर्व का पल!

RKRupesh Kumar
Jul 11, 2025 10:09:28
Betul, Madhya Pradesh
एंकर- मध्यप्रदेश और बैतूल जिले की धरती एक बार फिर गर्व से सिर ऊँचा कर रही है। जिले की आदिवासी बेटी और कराते खिलाड़ी कल्याणी कोडापे ने थाईलैंड ओपन कराते चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर न सिर्फ अपने जिले, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। जैसे ही कल्याणी बैतूल पहुंची खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने उनका जगह-जगह ज़ोरदार स्वागत किया। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 25 से 29 जून तक आयोजित हुई थाईलैंड ओपन कराते चैम्पियनशिप में कल्याणी ने सिल्वर मेडल हासिल कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इससे पहले देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर उनका चयन साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप और एशियन कराते चैंपियनशिप के लिए किया गया। बैतूल में जैसे ही कल्याणी पहुंची, लोगों में उत्साह का माहौल छा गया। जगह-जगह फूल मालाएं, बैंड-बाजे और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी अब जिले की नई प्रेरणा बन चुकी है। थाईलैंड से रजत जीतने वाली कल्याणी की अगली मंज़िल अब श्रीलंका और चीन है। उम्मीद है कि वह वहां भी अपने दमदार प्रदर्शन से देश के लिए स्वर्णिम सफलता लेकर लौटेगी। बाइट -1- कल्याणी कोडापे,कराते चैंपियन बाइट -2- गजानन कोडापे,पिता
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top