Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SKIMS Soura के वरिष्ठ अधिकारी अल्ताफ हुसैन शाह को 30 वर्षों की सेवा पर सम्मान
WMWaqar Manzoor
Dec 01, 2025 11:21:49
Altaf Hussain Shah, a long-serving employee of SKIMS Soura, was accorded a warm farewell today on his superannuation after completing more than 30 years of dedicated service to the institute. During the function at SKIMS, Director Prof. Ashraf Ganaie presented Shah with an award and praised his commitment, describing him as a hardworking and sincere employee. He said that Shah would continue to be a “brand ambassador” of the institute. The Director also extended his best wishes for a happy, healthy, and peaceful post-retirement life. Later, a separate farewell event was held at Saloora, Ganderbal, where large numbers of employees, including doctors and paramedical staff, social workers gathered to honour him. Speakers highlighted his exemplary service, dedication to duty, and helpful attitude toward patients throughout his career.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GBGovindram Bareth
Mar 17, 2026 04:05:42
Saiki, Bihar: Slag/जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल का है पर्याप्त स्टॉक, नागरिकों को घबराने की जरूरत नही : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे。 गैस सिलेंडर के अवैध संग्रहण पर सख्त कार्यवाही के निर्देश। एंकर/सारंगढ़ बिलाईगढ़,जिले में एलपीजी गैस की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सभी गैस संचालकों के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में 3300 घरेलू एलपीजी रिजर्व में है। इसी प्रकार पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है इसलिए जिले के नागरिक किसी भी प्रकार के अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं दे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि ऑयल कम्पनियों के पास इन पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उनकी नियमित आपूर्ति जारी है। अनावश्यक रूप से एलपीजी की ऑनलाईन बुकिंग या पेट्रोल डीजल के संग्रहण जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। ऑयल कम्पनियों और जिलों मे उपलब्ध एलपीजी, पेट्रोल, डीजल के स्टॉक की दैनिक जानकारी खाद्य विभाग के मॉड्युल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके आधार पर प्रतिदिन जिले में प्राप्त स्टॉक, विक्रय मात्रा तथा शेष उपलब्धता की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कलेक्टर ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों को एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल के अवैध संग्रहण तथा दुरूपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध स्थलों की पहचान कर नियमित जॉच एवं आवश्यकतानुसार छापेमारी की कार्यवाही करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। अफवाहों से बचने कलेक्टर ने की अपील। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा इसकी जानकारी शीघ्र विभाग को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि, वे अफवाहों से दूर रहें और आवश्यकतानुसार ही पेट्रोलियम पदार्थों का उपयोग करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे。 बाइट/कलेक्टर。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 17, 2026 04:05:13
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 17, 2026 04:04:50
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 17, 2026 04:03:43
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ के गांव 71 जीबी स्थित के. एस. पब्लिक सीनीयर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाले दो 10 वर्षीय दलित छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटने और उन्हें डराने-धमकाने के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल सुनील बिश्नोई और उसकी पत्नी शिक्षिका निशा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच डीएसपी प्रशांत कौशिक कर रहे हैं। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि आज वह के. एस. पब्लिक सीनीयर सेकेंडरी में आकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बड़ा ही गंभीर मामला है इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे किसी भी सूरत में नहीं बक्शा नहीं जायेगा। वही इस मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल श्रवण बिश्नोई और व्याख्याता पवन कुमार स्वामी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने भी इस मामले में जांच कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत कर दी है जांच के बाद सीबीईओ गुरचरण सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल की मान्यता रद्द करने की अनुशंसा की है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कठोर टिप्पणी करते हुए कहा कि 'इस प्रकार यह एक विद्यालय न होकर मात्र सजा केन्द्र है। इस तरह की मारपीट किसी बच्चे की जान की जोखिम भी बन सकती है। जो कि भविष्य में विभाग की छवि धूमिल कर सकती है। अतः आरटीई एक्ट 17 (1) व 17 (2) का उल्लंघन संस्था द्वारा किया गया है। अतः संस्था की मान्यता निरस्त करने की अनुशंषा की जाती है।' के.एस. पब्लिक स्कूल 71 जीबी में कक्षा 4 के दो बच्चों को बुरी तरह पीटने की शिकायत सामने आई थी। इस शिकायत के आधार पर 14 मार्च 2026 को मामले दर्ज किया गया जांच के दौरान दोनों बच्चों के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान भी पाए गए, जिससे घटना की पुष्टि हुई।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 17, 2026 04:03:27
Baran, Rajasthan:समरानियां (बारां) बारां के समरानियां तारों में स्पार्किंग से गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना मिली। बांसखेड़ा माल में एक किसान के गेहूं के खेत में आग लगी, लगभग 8-10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना रात के करीब 1 बजे के आसपास बताई जा रही है; लाइन मेन द्वारा रात में तीन फेज सप्लाई चालू किए जाने से तारों में स्पार्किंग हो गई और गेहूं जल गया। आग बुझाने के लिए किसानों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, अन्यथा अधिक नुकसान हो सकता था। आग बुझाने के बाद किसान समरानियां फिडर पर पहुँचे, जहां थ्री फेस सप्लाई करने वाले लाइनमैन से बातचीत हुई। पुलिस चौकी पर जानकारी दी गई; समझाइस के बाद मामला शांत किया गया। किसान रामजी लाल और मागीलाल मेहता के गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है。
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 17, 2026 04:03:11
Dudu, Rajasthan:जयपुर के माधोराजपुरा से बड़ी खबर….. ये कैसी मजबूरी…पढ़ाई से पहले बच्चों को झाड़ू निकालने की देनी पड़ती है परीक्षा। स्कूल में बच्चों को किताबों से पहले हाथों में थमा दी झाड़ू, स्कूली बच्चों से कचरा कराया जा रहा है इकट्ठा। स्कूल में बच्चों का झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मामला बनी चर्चा का विषय। माधोराजपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हीरापुरा के हरिरामपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है मामला। जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, बच्चों से रोज विद्यालय में झाड़ू निकलवाई जाती है। झाड़ू से उड़ती है धूल, बच्चों की यूनिफॉर्म तक हो जाती है गंदी。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 17, 2026 04:02:55
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में झाड़ियों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। मामले के अनुसार धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया ग्राम पंचायत कार्यालय के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार भेड़ू निवासी रवि खांट, मनोज खांट तथा एक युवती घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल रवि खांट की हालत गंभीर बताई जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top