icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110034
CSCharan Singh10 Sept 2025, 12:33 pm

द्वारका के अक्षरधाम अपार्टमेंट: दूषित पानी से 8,000 लोग बेहाल

Delhi, Delhi:रिपोर्ट -- चरणसिंह सहरावत लोकेशन -- द्वारका, स्टोरी :-- द्वारका सेक्टर-19 स्थित अक्षरधाम अपार्टमेंट के हालात किसी झुग्गी-बस्ती से कम नहीं लग रहे। करोड़ों रुपये के फ्लैटों में रहने वाले करीब 8,000 लोग पिछले कई दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि जिन घरों में नल खोलने पर पीने का पानी आना चाहिए, वहां से गंदा, बदबूदार और दूषित पानी निकल रहा है। इस पानी को पीने से दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ चुकी है, वहीं कई घरों में नाले का गंदा पानी घुसकर भारी परेशानी खड़ी कर रहा है। आलम यह है कि मजबूरी में लोगों ने डीडीए के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाज़ी की और "डीडीए हाय-हाय" के नारे लगाकर अपना गुस्सा जताया। अपार्टमेंट में रहने वाले निवासियों का कहना है कि उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च करके अपने सपनों का घर खरीदा था, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की हालत ऐसी है कि रोजाना जीना मुहाल हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही साफ पानी और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। फिलहाल, सेक्टर-19 की अक्षरधाम सोसायटी में रह रहे हजारों लोग हर दिन इस दोहरी मार से जूझ रहे हैं—एक तरफ दूषित पानी से फैलती बीमारियाँ और दूसरी तरफ नाले का गंदा पानी घरों में घुसने का डर। बाइट -- स्थानीय निवासी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में निशा भगत की मौत पर आक्रोश, शवयात्रा में जनसैलाब

Gumla, Jharkhand:गुमला में निशा भगत की मौत के बाद आक्रोश, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हेमंत सोरेन के खिलाफ लगे नारे गुमला: सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद पूरे गुमला शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। निशा भगत के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में रखकर शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शव यात्रा में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं। वहीं, सड़कों पर निशा भगत अमर रहें के नारे और हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारों से पूरा शहर गूंज उठा है। मौके पर लोगों में गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिल रहा है। निशा भगत की मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस मामले में प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट की ग्रीन पटाखा छूट से चौखंडी मार्किट में दिवाली बाजार पलटा

Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दिए जाने के बाद बाजारों में हलचल कम हो गई है। पश्चिमी दिल्ली के चौखंडी मार्किट में पटाखा बाजारों और इलाकों में ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री और उपलब्धता का ग्राउंड रियलिटी चेक किया गया, जिसमें दुकानदारों में नाराजगी नजर आई और ग्राहकों का भी कहना है कि दिवाली का त्यौहार है ऐसे में पटाखे तो जलेंगे ही। पिछले साल भी दिवाली पर पटाखे बैन थे फिर भी देर रात तक पटाखे जले। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ जाएगा। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों से उनकी राय भी जानी गई कि वे इस दिवाली ग्रीन क्रैकर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं या सामान्य आतिशबाजी को, और क्या लोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों के लिए अधिक कीमत चुकाने को तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय-सीमा के तहत सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे जलाने की अनुमति है। इसके साथ लोगों और दुकानदारों से यह जानकारी भी पूछी गई कि उन्हें इन समय-सीमाओं की जानकारी है या नहीं और वे नियमों का पालन करने को लेकर कितने जागरूक हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top