Back
पलवल में अग्निवीर बलदेव की गोली लगने से हुई दर्दनाक मौत!
ACAmit Chaudhary
Aug 21, 2025 09:31:22
Palwal, Haryana
पलवल के गाँव मांदकोल में 20 वर्ष के अग्निवीर बलदेव फौजी की सिर में गोली लगने से मौत।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Sheikhpura, Bihar:
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जननायक कहे जाने पर जदयू ने कर एतराज जताया है। और राज्यव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसी कड़ी में शेखपुरा के पटेल चौक पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी के अगुआई में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकला।और पटेल चौक पर पहुंच राहुल गांधी का पुतला फूंका इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि बिहार और देश के एक मात्र जननायक है।लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा राहुल गांधी को जननायक की उपाधि दे रहे है।जिसका विरोध जदयू पुरजोर तरीके से करती है।जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि जननायक जमीन से जुड़े है और सभी
0
Report
DCDilip Chouhan
FollowAug 21, 2025 11:30:44Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। शहर के छावनी रोड पर स्थित सैयद भोले बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आगाज झंडे की रस्म के साथ किया गया। इस मौके पर लौहारान चौपड़ स्थित जामा मस्जिद से झंडे का जुलूस निकाला गया। चादर ओर झंडे का जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर कसाबान मोहल्ला, छिपा मोहल्ला, लोहारान चौपड़ से नगर परिषद मार्ग होते हुए भगत चौराहा पहुंचा जहां से सैयद भोले बाबा की दरगाह पहुचा। जहां पर भोले बाबा की दरगाह पर बड़ी ही शान और शौकत के साथ चादर पेश की गई। चादर की रस्म के बाद देर रात तरीक का आयोजन किया गया। जिसमे यूपी रामपुर से मौलाना अकबर अली साहब ने तकरीर की। मुजावर नौशाद हुसैन ने बताया कि 21 अगस्त को रात 9 बजे से कव्वाली का कार्यक्रम भी होगा जिसमे जोधपुर से हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल शौकत अंदाज, नदीम अंदाज निस्बती एक से बढ़कर एक कलाम पेश करेंगे। चादर पेश करने के दौरान सदर अब्दुल गफूर कुरैशी, नायब सदर इस्माइल कुरेशी, मुजावर मोहम्मद हुसैन, नौशाद हुसैन, मोहम्मद यूनुस, इमाम मंसूरी, आरिफ कुरैशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
SASARWAR ALI
FollowAug 21, 2025 11:30:35Muju, Jeonbuk State:
एंकर - मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान से मुलाकात की।
नेता प्रतिपक्ष प्रजापति ने कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही हैं। सब्जी विक्रेता सड़कों पर अपनी दुकानें लगा रहे हैं। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई वार्डों में नियमित जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मोहल्लों में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट कब से बन्द है, बरसात के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है । वहीं आगामी दिनों में कई त्योहारों भी है ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षदों की शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने जल्द ही सामान्य सभा बुलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामान्य सभा की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षद शामिल होंगे। सभा में इन समस्याओं के समाधान के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बाइट-अनिल प्रजापति,नेताप्रतिपक्ष मनेंद्रगढ़
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 21, 2025 11:30:28DMC, Chandigarh:
22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसको लेकर हमने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है सुरक्षा व्यवस्था वस्था की तैयारी भी हो चुकी है। 22 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सत्र के लिए विधायकों की ओर से 304 अतारांकित सवाल भेजे गए हैं । जबकि 160 तारांकित सवाल भेजे गए हैं। इनमें से हमने ड्रॉ सिस्टम के माध्यम से 60 सवाल चुने हैं
इसके अलावा 30 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी भेजे गए हैं । जिनमें से किन-किन पर पर चर्चा होगी ।इसे बाद में चुना जाएगा।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि फिलहाल सत्र की कार्रवाई तीन दिन के लिए रखी गई है। हालांकि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।
उन्होंने सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा कि विधायक जो भी मुद्दे उठाएंगे। सरकार की ओर से उनका जवाब दिया जाएगा । लेकिन विधायकों को सदन की कार्रवाई में हंगामा नहीं करना चाहिए और शांति के साथ कार्रवाई को चलने देना चाहिए। सरकार उनके हर सवाल का जवाब देगी। सत्र में सभी विधायकों को बोलने का मौका दिया जाएगा।
कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति न होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड बनाने की बात है। जिस तरह भाजपा ने लगातार तीन बार केंद्र में और हरियाणा में सरकार बनाई उसी तरह कांग्रेस भी यह रिकॉर्ड बनाना चाहती है कि वह तीन बार बिना नेता प्रतिष्ठ के सदन में आई है।
वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह है बेबुनियाद मुद्दे हैं। जिसे कांग्रेस जानबूझकर उठा रही है । वोटों की संख्या घटती बढ़ती रहती है । किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है लेकिन कई बार उसकी वोट नहीं कटती और उसका नाम वोटर लिस्ट में रहता है, तो इसे धांधली नहीं कहा जा सकता। साथ ही कांग्रेस जो आरोप लगा रही है कि चुनाव आयोग ने लोगों के वोट काट दिए। चुनाव आयोग को यह कैसे पता होगा कि कौन व्यक्ति किस पार्टी को वोट डालने जा रहा है और उसका वोट काट दिया जाए । मतदाता तो अपने मन से वोट करता है। क्या चुनाव आयोग यह पता कर सकता है कि कोई व्यक्ति कांग्रेस को डालने जा रहा हो और उसका वोट काट दिया जाए ।यह यह कांग्रेस के बेबुनियाद आरोप हैं।
121- डॉ कृष्ण मिड्ढा , डिप्टी स्पीकर, हरियाणा विधानसभा
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowAug 21, 2025 11:30:14Chittorgarh, Rajasthan:
#बेगूं, चित्तौड़गढ़ -
एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में पंचायत समिति प्रधान नारु लाल भील के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीजेएम डॉ. पीयूष जैलिया ने बुधवार को चैक अनादरण मामले की सुनवाई के दौरान नारु लाल को मफ़रुर घोषित करते हुए पुलिस से उनकी संपत्ति की सूची मांगी है। जानकारी के अनुसार करीब तीन साल पहले जयनगर निवासी लाभचंद धाकड़ से नारु लाल ने 4 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले दिया गया बैंक चैक बाउंस हो गया। मामले में लाभचंद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। इस प्रकरण में लाभचंद धाकड़ की पैरवी एडवोकेट भोलेश भट्ट कर रहे हैं।
बाईट - भोलेश भट्ट ......... एडवोकेट
0
Report
Shahabad, Uttar Pradesh:
बेहटा गोकुल गांव में फरसा मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेज दिया गया। 11 अगस्त को पीड़ित रंजना पुत्री रीत कुमार निवासी ग्राम बेहटा गोकुल थाना बेहटा गोकुल ने अपने पिता रीत कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मामूली कहा सुनी पर माता रीता को फरसा मारकर घायल कर दिया था। जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिता फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी रीत सिंह को गिरफ्तार किया। जिसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया।
4
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 21, 2025 11:19:33Kurukshetra, Haryana:
मारकंडा नदी से प्रभावित हुए क्षेत्र का शाहाबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने लिया जायजा,कहा-कई हजारों एकड़ फसल हुई बर्बाद,सरकार जल्द दे मुआवजा
कुरुक्षेत्र: शाहबाद क्षेत्र के कई गांव मारकंडा नदी के पानी से प्रभावित हुए है। जिसमें हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। वही आज मारकंडा नदी के पानी से प्रभावित हुए क्षेत्र का शाहबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने जायज लिया है। और सरकार से मुआवजे की मांग की है। कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने कहा कि मारकंडा नदी की पानी की वजह से कई हजार एकड़ फसल किसानों की बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी मारकंडा नदी के पानी से फसल खराब हुई थी। जिनका मुआवजा आज तक सरकार ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा दिया जाए। और इस क्षेत्र के लिए कोई न कोई स्थाई समाधान जरूर निकाला जाए, क्योंकि जब भी ज्यादा बारिश होती है तो मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ जाता है और जिससे शाहाबाद के कई गांव प्रभावित होते हैं।
बाईट:- कांग्रेस विधायक रामकरण काला
बाईट;- ग्रामीण
3
Report
RZRajnish zee
FollowAug 21, 2025 11:19:03Patna, Bihar:
रजनीश
पटना
Anchor
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया जी पहुंच रहे हैं जहा वे कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे,मोकामा बेगूसराय गंगा नदी पर बने छह लेन पुल का उद्घाटन भी पीएम मोदी मौके पर पहुंचकर करेंगे, प्रधानमंत्री के दौरे पर निशाना साधते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि चुनाव सामने है और वित अधिकार यात्रा से बिहार में अलग माहौल बना है, इससे घबराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार बार बिहार आ रहे हैं, उन्हें पहले कभी बिहार याद नहीं आता है और जब चुनाव सामने हैं तब अब उन्हें बिहार याद आ रहा है,पीएमओ यही खोल लें और बिहार से ही देश चलाएं नरेंद्र मोदी लेकिन वावजूद इसके उनकी दाल अब यहां गलने वाली नहीं है
बाइट 1 मृत्युंजय तिवारी,आरजेडी प्रवक्ता
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में विकास को लेकर इतना काम कर रहे हैं कि विपक्ष केंद्रीय बजट को बिहार का बजट बताती है और अब इनके पास कोई मुद्दा नहीं हैंतो ये बिहार में घूम रहे है। लेकिन इन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है,बिहार में विकास की गति तेज है केंद्र और बिहार सरकार यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिलकर बढ़िया काम कर रही है और चुनाव में जनता का भारी समर्थन मिलेगा
बाइट 2 राजीव रंजन,जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता
बीजेपी के अरविंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन के लोग पद के लिए बिहार में घूम रहे है,वे सीएम और पीएम के लिए घूम रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा के लिए यहां आते हैं जनता को सौगात देते हैं ..विपक्ष के यहां घूमने से कुछ नहीं होगा.. गयाजी और मोकामा में प्रधानमंत्री बिहार की जनता को विकास का सौगात देंगे
बाइट 3 अरविंद सिंह,बीजेपी नेता
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में बोली लगाने आते हैं.. इस बार भी आ रहे हैं बोली लगाएंगे लेकिन कुछ देंगे नहीं.. सिर्फ जुमला देकर चले जाए जी जैसे पिछली बार आए थे तो बिहार में यहां के चीनी मिल का चाय पीने का जुमला बोलकर चले गए थे ..
और वह जुमला ही साबित हुआ
बाइट 4 आनंद माधव,कांग्रेस प्रवक्ता
1
Report
SMSandeep Mishra
FollowAug 21, 2025 11:18:53Dindori, Madhya Pradesh:
एंकर।डिंडोरी जिले में जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों के शिक्षकों और हॉस्टल अधीक्षकों के तबादले को मध्य प्रदेश शासन ने निरस्त कर दिया है। पूर्व केबिनेट मंत्री व शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कलेक्टर नेहा मारव्या के निर्देश पर शिक्षा विभाग में शिक्षकों और छात्रावास अधीक्षकों के किये गए 438 थोकबंद तबादलों को मनमानी और नियम विरुद्ध करार दिया है ।आपको बता दें कि विगत एक माह से शिक्षा विभाग में हुए तबादलों का विरोध चल रहा था।स्कूलों और छात्रावास अधीक्षकों के तबादलों के बाद शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा था लेकिन शासन स्तर से सभी तबादले निरस्त होने का आदेश जारी होने के बाद प्रदेश स्तर पर कलेक्टर की बड़ी किरकिरी मानी जा रही है। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नेहा मारव्या को मुर्गा और बकरा खाने का शौकीन बताया था ।विधायक का कहना है कि सरकार दोषी अफसरों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करेगी।
Byte ओमप्रकाश धुर्वे पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक शहपुरा
Byte ओमप्रकाश धुर्वे फाइल मुर्गा बकरा पर
3
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowAug 21, 2025 11:18:41Keonjhar, Odisha:
ଆଙ୍କର: କେଉଁଠି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ତ, ଆଉ କେଉଁଠି ବିପଦସଙ୍କୁଳ । ଆଉ କେଉଁଠି ମୂଳରୁ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ନଥିବାରୁ ପାଠ ପଢ଼ିବାକୁ ସମସ୍ୟା ଭୋଗ କରୁଛନ୍ତି କୋମଳମତି ଶିଶୁ । ବର୍ଷାଦିନେ କଥା ସରିଲା । ଏଭଳି ଅବସ୍ଥାରେ ଅଭିଭାବକମାନେ ନିଜ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି ଛାଡ଼ିବାକୁ ଅନିଚ୍ଛା ପ୍ରକାଶ କରୁଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଝୁମ୍ପୁରା ବ୍ଲକରେ ଦେଖାଦେଇଛି ଏଭଳି ସ୍ଥିତି । ସମୁଦାୟ ୨୩୭ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ମଧ୍ୟରୁ ୨୨୫ଟିର ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଥିବା ବେଳେ, ଏଥିରୁ ୧୨ଟି ବିପଦସଙ୍କୁଳ ଓ ୨୮ଟି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ହୋଇ ପଡ଼ିଥିବା ବେଳେ, ୧୧ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନାହିଁ । ଏଥିପ୍ରତି ଉପରିସ୍ଥ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ, ସମସ୍ୟାର ଯଥାଶୀଘ୍ର ସମାଧାନ ବୋଲି ଆଶା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ଝୁମ୍ପୁରା CDPO.
ଭି. ଓ. ୧-ଝୁମ୍ପୁରା ବ୍ଲକର ଗୁଣ୍ଡୁଣିଆ-ଖ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର । ଏଠାରେ ବାରଣ୍ଡାରେ ବସି ପିଲାମାନେ ପାଠ ପଢୁଛନ୍ତି । ବାରଣ୍ଡା ଉପର ଛାତରୁ ରଡ଼୍ ଦେଖାଯାଉଛି । ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଭିତର ଦୃଶ୍ୟ ନକହିବା ଭଲ । ବର୍ଷାରେ ଛାତରୁ ପାଣି ଗଳୁଥିବାରୁ ପିଲାମାନେ ଭିତରେ ବସି ପାଠ ପଢ଼ି ପାରୁନାହାଁନ୍ତି । ଏହି କେନ୍ଦ୍ରର ଚଟ୍ଟାଣ ଓ କାନ୍ଥରୁ ବର୍ଷାଦିନେ ପାଣି ଛାଡ଼ୁ ନାହିଁ । ହେଲେ, ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟର କଥା, ଏହି କେନ୍ଦ୍ର ମରାମତି ନକରି କେବଳ ନୂଆ ରଙ୍ଗ ଦେଇ କାମ ସାରି ଦେଇଛି ବିଭାଗ । ଏଭଳି ବିପଦସଙ୍କୁଳ କେନ୍ଦ୍ରକୁ ନିଜ ପିଲାଙ୍କୁ ଛାଡ଼ିବାକୁ ଅନିଚ୍ଛା ପ୍ରକାଶ କରୁଛନ୍ତି ଅଭିଭାବକ ।
ବାଇଟ ୧-ସୁନୀତା ବେହେରା, ଅଭିଭାବକ ।
ବାଇଟ ୨-ଲକ୍ଷ୍ମୀପ୍ରିୟା ମୁଣ୍ଡା, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ, ଗୁଣ୍ଡୁଣିଆ-ଖ ।
ଭି.ଓ. ୨-ସେହିପାରି ଅସନପାଟ ପଞ୍ଚାୟତର ୩୭୫ ଲୋକସଂଖ୍ୟା ବିଶିଷ୍ଟ ମାମୁଲିଯୋଡ଼ା ସାହିରେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନାହିଁ । ପ୍ରଥମେ ଗାଁର କ୍ଲବ୍ ଘରେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ଚାଲୁଥିବା ବେଳେ, ଏବେ ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ ନିଜ ଘରେ ପିଲାଙ୍କୁ ପାଠ ପଢ଼ାଉଛନ୍ତି । ନିଜର ଘର ନଥିବା ବେଳେ, ସେଠାରେ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ପାଠ ପଢ଼ାଇବା କାଠିକର ହୋଇ ପଡ଼ୁଥିବା କହିଛନ୍ତି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ । ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ନଥିବାରୁ ଲୋକେ ପିଲାଙ୍କୁ ଛାଡ଼ୁ ନ ଥିବା ସେ କହିଛନ୍ତି । ଅନ୍ୟପଟେ, ବ୍ଲକର ୨୩୭ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ମଧ୍ୟରୁ ୨୩୫ଟିର ନିଜସ୍ଵ ଗୃହ ଥିବା କହିଛନ୍ତି CDPO. ଏଥିରୁ ୨୮ଟି ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ, ୧୨ଟି ବିପଦସଙ୍କୁଳ ଓ ୧୧ଟି ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ରର ନିଜସ୍ଵ ଘର ନଥିବା ସେ କହିଛନ୍ତି । ଏସମ୍ପର୍କରେ ସେ ଉପରିସ୍ଥ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇଥିବା ବେଳେ, ସମସ୍ୟାର ଯଥାଶୀଘ୍ର ସମାଧାନ ହେବାନେଇ ଆଶା ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ।
ବାଇଟ ୩-କେତକୀ ନାଏକ, ଅଭିଭାବକ ।
ବାଇଟ ୪-ସୁମି ନାଏକ, ଅଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କର୍ମୀ, ମାମୁଲିଯୋଡ଼ା ଆଙ୍ଗନୱାଡ଼ି କେନ୍ଦ୍ର ।
ବାଇଟ ୫-ମଣିମାଳା ନାଏକ, CDPO, ଝୁମ୍ପୁରା ।
4
Report
SASALMAN AMIR
FollowAug 21, 2025 11:18:33Naugarh, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग
सिद्धार्थनगर
जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों के बीच में जमकर हुई मारपीट।
एक भाई को आई गंभीर चोट।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के प्लेसर गांव की घटना।
प्लेसर गांव निवासी आत्मा प्रसाद और उनके भाई सुनील कुमार के बीच घर के बंटवारे को लेकर चल रहा था कई दिनों से झगड़ा।
कल बुधवार को आत्मा प्रसाद जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उनके भाई ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके ऊपर लाठी डंडों से कर दिया हमला।
जिसमें आत्मा प्रसाद को आई गंभीर चोट।
पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी।
2
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowAug 21, 2025 11:18:09Dumka, Jharkhand:
report:-subir chatterjee (dumka)
ANCHOR:- दुमका शहर से सटे घनी आवादी वाला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में दम्पति की निर्मम हत्या मामले मे अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व मे चार थाना दुमका नगर, मुफ्फासिल शिकारिपाड़ा और जामा पुलिस की टीम के द्वारा जाँच शुरू की गईं है। पुलिस के द्वारा दोहरे हत्याकांड मे हरेक बिंदु पर बारीकी से जाँच शुरू की गईं है. एस एफ एल (forensic science laboratory) के टीम के द्वारा एक एक साक्ष्य को निकला जा रहा है इसके साथ साथ पुलिस हत्या के पीछे हुए साजिश की पता लगाने मे जुट गईं है. घटना स्थल पर खुद पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार पहुंचकर घटना स्थल का जाँच कर पुलिस अधिकारीयों को कई निर्देश दिए। चोरकट्टा गाँव मे हुए दम्पति के हत्या के बाद पुरे गाँव मे मातम का माहौल है लोग हत्या के बाद डरे समहे है। घटना को अंजाम काफ़ी शातिर तरीके से दिया गया है जिसमे अज्ञात अपराधी ने वृद्ध दंपति की घर में घुस कर सर पर वार कर हत्या किया गया है। नव गोपाल साहा उर्फ मथुरा साह (उम्र 65 वर्ष) और उनकी पत्नी बीमु बाला साह( 55 वर्ष) दो दिनों से घर में अकेली थी।मृतक दम्पति का एक मात्र बेटा और पुत्र बधु दो दिन पहले मनसा पूजा में अपने ससुराल गोड्डा गए हुए थे। देर रात करीब रात 9 बजे बेटा और पुत्र बधु घर लौटे तो दरवाजा बंद पाया। दोनों जब दूसरे गेट से अंदर जाकर देखा तो दंपति मरे पड़े हुए थे। शव खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।घटना के पीछे क्या वजह है यह तो जाँच के बाद ही पाता चल पायेगा। वहीँ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से किया गया है पुलिस हरेक बिंदु पर जाँच कर रही है जो भी हत्या के पीछे शामिल है पुलिस उसे गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजेगी।
BYTE:-पीताम्बर सिंह खेरवार एसपी दुमका
BYTE:-पुत्र मृतक का
0
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 21, 2025 11:17:49Ranchi, Jharkhand:
झारखंड के रांची स्थित ज्यूडिसियल अकादमी बाल विवाह रोकथाम राज्य कार्य योजना से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया ,इस कार्यशाला का उद्देश्य है कि कैसे झारखंड में बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाया जाए ,इस बाल विवाह कार्यशाला में झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में लगातार बाल विवाह मुक्त झारखंड बनने के लिए लगातार सरकार प्रयास कर रही है कि सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए और झारखंड को 2030 तक बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं .
बाइट :- किरण पासी ,डायरेक्टर
बाइट :- मनोज कुमार , सचिव .
बाइट :- अलका तिवारी , मुख्य सचिव , झारखंड सरकार
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowAug 21, 2025 11:17:12Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर
विधानसभा डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन डूंगरपुर
हेडलाइन - जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने की जनसुनवाई
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने लोगो की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
बॉडी - डूंगरपुर डीओआईटी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में मुख्य रूप से वनाधिकार पट्टे, नाला मरम्मत, अवैध निर्माण रोकने, म्यूटेशन खुलवाने, भूमि अवाप्ति में मुआवजा दिलवाने, आधार कार्ड बनवाने आदि परिवेदनाएं प्राप्त हुई। जिला कलक्टर सिंह ने प्रत्येक परिवादी से परिवेदना को तसल्ली से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जहां आवश्यक है वहां जांच करने, रिपोर्ट प्रस्तुत करने, अन्य प्रकरणों में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण के निर्देश प्रदान किये। जनसुनवाई के दौरान एडीएम दिनेश चंद्र धाकड़, एसीईओ अनिल पहाडि़या सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
MKMohammed Khan
FollowAug 21, 2025 11:16:57Ajmer, Rajasthan:
अजमेर शरीफ में चिल्ला ख्वाजा साहब के नज़दीक वाक्य हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैहि का 27वा उर्स मुबारक़ बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया। जहा बाबा ताजुद्दीन के जांनिसार अल्हाज उमरदीन बाबा की सदारत में उर्स की महफ़िल हुई। जुमेरात की सुबह 9 बजे क़ुरआन ख़्वानी फातेहा के साथ 11 बजे उर्स की महफ़िल हुई। जिसमें अजमेर दरगाह के शाही क़व्वाल अमजद हुसैन असलम हुसैन ने सूफ़ियाना कलाम पेश किए। महफिले समा में मुल्कभर से अजमेर पहुंचे ज़ायरिन ने शिरकत की। कुल की रस्म से पहले महफिले कव्वाली की सदारत अल्हाज उमरदीन बाबा ने की और कव्वालों ने सूफ़ियत का कलामे रंग पेश किया। जिसे सुनकर सामाईन झूम उठे। इस नूरानी महफ़िल में फातेहा और दुआ के बाद नियाज़ तक़सीम की गई ।चिल्ला शरीफ पर बाबा ताजुद्दीन की महफ़िल को गुलाब जल, इत्र और केवड़े से महकाया गया। हज़रत बाबा ताजुद्दीन के मज़ार मुबारक़ पर उनके मुरीदों के ज़रिए उर्स की चादर पोषी और अक़ीदत के फूल भी पेश किए गए। इस खास मौके पर सज्जादानशीन अल्हाज उमरदीन बाबा को पगड़ी भी बांधी गई और कुल की रस्म के छीटे दिए गए साथ ही उर्स इखत्ताम पज़ीर होने पर अक़ीदत मंदो के लिए लंगर का भी अहतेमाम किया गया। उर्स में शिरकत करने पहुंचे ज़ायरिन ने हज़रत बाबा ताजुद्दीन के करामाती किस्से भी बयान किये।
बाईट,अल्हाज उमरदीन बाबा, सज्जादानशीन,हज़रत बाबा ताजुद्दीन ,चिल्ला शरीफ़, अजमेर ( हरि पगड़ी,पीला गमछा)
बाईट, अहसान अहमद, मुरीद, जयपुर ( नीला कुर्ता,सफेद कत्थई धारीदार टोपी)
बाईट,शौकत हुसैन शैख़,मुरीद, बस्सी, चित्तौड़गढ़ ( सफेद टोपी,सफेद दाढ़ी,सफेद कुर्ता )
बाईट, अब्दुल हक़ीम, सदस्य,राजस्थान हज कमेटी,जयपुर (सफेद टोपी,सफेद कुर्ता,काली मुछे)
0
Report