icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811105
RKRohit KumarFollow21 Aug 2025, 11:30 am

राहुल गांधी को जननायक कहने पर सियासी पारा चढ़ा,जदयू ने राहुल गांधी का पुतला फूंका,जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी के अगुआई में राहुल गांधी का पुतलाफूका

Sheikhpura, Bihar:वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जननायक कहे जाने पर जदयू ने कर एतराज जताया है। और राज्यव्यापी पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसी कड़ी में शेखपुरा के पटेल चौक पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी के अगुआई में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकला।और पटेल चौक पर पहुंच राहुल गांधी का पुतला फूंका इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि बिहार और देश के एक मात्र जननायक है।लेकिन इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा राहुल गांधी को जननायक की उपाधि दे रहे है।जिसका विरोध जदयू पुरजोर तरीके से करती है।जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि जननायक जमीन से जुड़े है और सभी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिकंदर महतो समेत दो गिरफ्तार: सहियारा में मनतोरनी देवी हत्या का खुलासा

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में चर्चित मनतोरनी देवी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकंदर महतो समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र सतेंद्र महतो सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ रील बनाया करता था इसी दौरान उसकी पहचान कुख्यात अपराधी सिकंदर महतो की पत्नी से हुई। उसके बाद दोनों साथ में रील बनाने लगे और धीरे-धीरे उनके बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। यह संबंध लंबे समय तक चलता रहा। जब सिकंदर महतो जेल से बाहर आया तो उसे अपनी पत्नी और सतेंद्र के संबंधों की जानकारी मिली। उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद सतेंद्र ने कथित रूप से सिकंदर की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से सिकंदर महतो काफी आक्रोशित हो गया और बदला लेने की रंजिश में सिकंदर महतो अपने सहयोगियों के साथ मनतोरनी देवी के घर पहुंचा और सोए अवस्था में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report

देवरिया से मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी, 250 टन स्क्रैप जब्त

Durg, Chhattisgarh:बीएसपी स्क्रैप चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह को उत्तरप्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया है वहीं मामले में संलिप्त पाए गए एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा को भी गिरफ्तार किया गया है दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. दरअसल 26 मई को ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई में जांच के दौरान बड़े पैमाने पर बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का खुलासा हुआ था मौके पर हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट की आड़ में चोरी की लोहे की प्लेट बीम और कटिंग सामग्री लोड होना पाया गया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग बरामद की थी जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई थी इसके अलावा स्क्रैप परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले वाहन एवं मशीनों को मिलाकर करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई। इस मामले में पूर्व में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है मुख्य आरोपी संजय सिंह अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने देवरिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया वही एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया को बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध संग्रहण कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह पूरा अपराध किया जा रहा था मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
0
0
Report
Advertisement

कबीरधाम पुलिस ने कवर्धा में 7 कबाड़ी दुकानों पर छापा

Kawardha, Chhattisgarh:चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री रोकने कबीरधाम पुलिस का अभियान, 7 कबाड़ी दुकानों पर छापा कवर्धा। चोरी के माल की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस ने कवर्धा शहर की 7 कबाड़ी दुकानों में छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ आशीष शुक्ला एवं कोतवाली प्रभारी योगेश कश्यप के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दुकानों में रखे कबाड़, खरीद-बिक्री अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच की तथा सामग्री के स्रोत की जानकारी ली। कबाड़ी संचालकों को चोरी या संदिग्ध सामान नहीं खरीदने, खरीदी गई सामग्री का रिकॉर्ड रखने और विक्रेताओं की पहचान संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस तरह की जांच और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
0
0
Report

हिसार रेंज आईजीपी ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी, नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा

Sirsa, Haryana:डबवाली पहुंचे हिसार रेंज आईजीपी कुलदीप सिंह। नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा का आयोजन। नशा तस्करों को बड़ी चेतावनी किसी सूरत में नहीं बेचने देंगे नशा। काली अर्जित कमाई को मिट्टी में मिला देंगे। एंकर रीड सिरसा के डबवाली में आयोजित नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान हिसार रेंज के आईजीपी कुलदीप सिंह ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है। आईजी कुलदीप सिंह ने सख्त शब्दों में कहा कि हरियाणा में किसी भी कीमत पर नशे का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और कमाई को कानून के तहत जब्त कर मिट्टी में मिला दिया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस जिला डबवाली की पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर और ADC अर्पित सिंगल भी मौजूद रहे।  वोल 1 यह कार्यक्रम डबवाली के डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजीपी कुलदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार और पुलिस विभाग नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं की जाएगी बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों की भी पहचान कर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में नशा बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है। वोल 2 आईजीपी ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बर्बाद कर देता है। इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर डबवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भी भाग लिया और अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिया। नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्र में नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। बाइट - कुलदीप सिंह, आईजी。
0
0
Report

मोदी के 12 वर्ष पूरे पर दिल्ली भाजपा ने स्वच्छता अभियान तेज किया

Delhi, Delhi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष कार्य पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है वहीं पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के मेट्रो स्टेशन के बाहर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सफाई अभियान में जुड़े उन्होंने मेट्रो स्टेशन के अंदर सफाई की और बाहर सड़कों पर भी झाडू लगाई है।हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री ने लाल किले से दो घोषणा की थी पहले घोषणा स्वच्छता को लेकर की थी और दूसरी घोषणा आधार कार्ड को बैंक से जुड़ जाएगा दिल्ली के 256 मंडलों में आज सफाई अभियान किया गया।उन्होंने कहा कि देश में आज ऐसा कोई गांव नहीं है जहां पर शौचालय नहीं बनाया गया होगा
0
0
Report
Advertisement

हांसी देवीलाल मार्केट के 35 दुकानदारों को नोटिस, मालिकाना हक की मांग तेज

Hansi, Haryana:हांसी देवीलाल मार्केट के 35 दुकानदारों को नोटिस, मालिकाना हक की मांग लेकर पहुंचे नगर परिषद नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने 10 दिन में निर्णय का दिया भरोसा हांसी की चौधरी देवीलाल मार्केट में नगर परिषद द्वारा 35 दुकानदारों को जारी किए गए नोटिस के बाद विवाद गहरा गया है। दुकानें खाली करने के आदेश से चिंतित व्यापारियों ने आज नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी से मुलाकात कर दुकानों का मालिकाना हक देने की मांग उठाई। वहीं परिषद ने पूरे मामले की समीक्षा कर नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आपको बता दे कि हांसी के बस स्टैंड के समीप स्थित चौधरी देवीलाल मार्केट में नगर परिषद द्वारा जारी नोटिसों ने करीब 35 दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। परिषद ने दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि दुकानों के मूल आवंटियों ने परिषद की शर्तों का उल्लंघन करते हुए दुकानों को अन्य लोगों को किराये पर दे रखा है, जो नियमों के खिलाफ है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदार नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी से मिलने पहुंचे। दुकानदार राम ने कहा कि वे वर्षों से इन दुकानों में कारोबार कर रहे हैं और इन्हीं से उनके परिवारों का पालन-पोषण होता है। उन्होंने मांग रखी कि जिन दुकानों में वे लंबे समय से व्यवसाय कर रहे हैं, उनका मालिकाना हक उन्हें दिया जाए। इस संबंध में उन्होंने परिषद को एक लिखित मांग पत्र भी सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी सुनवाई के एकतरफा कार्रवाई की गई है। उनका आरोप है कि मात्र एक सप्ताह का समय देकर दुकानें खाली करने का आदेश अव्यावहारिक है और इससे कई परिवार आर्थिक संकट में आ सकते हैं। देवीलाल मार्केट के प्रधान मंदीप कुमार ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों में भारी रोष था। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अधिकारियों से हुई बातचीत में व्यापारियों को 10 दिनों का समय दिया गया है ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके। वहीं कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि यदि नियमों के तहत दुकानों का ट्रांसफर संभव हुआ तो उस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 दिनों में पूरे मामले की समीक्षा कर कानून और नियमों के अनुसार उचित निर्णय लिया जाएगा तथा किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
0
0
Report

बसपा जुलाई के अंत तक 100 उम्मीदवार फाइनल करेगी, यूपी में एकला चलो का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:एंकर—बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन की रफ्तार तेज कर दी है। बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जुलाई के अंत तक 100 से अधिक प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने हैं। ऐसे में ये साफ हो गया है कि यूपी में बसपा एकला चलो की राह पर रहेगी और मौजूदा समीकरणों पर ही फोकस करेगी इसलिए बसपा अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अयोध्या से करने जा रही है वीओ—अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन इन सब में सबसे आगे बसपा नजर आ रही है. क्योंकि बसपा अब जुलाई के अंत तक करीब 100 उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने वाली है. अब तक करीब 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन चुकी है. ऐसे में ये साफ हो गया है कि बसपा यूपी में एकला चलो की राह पर रहेगी बाईट —विश्वनाथ पाल प्रदेश अध्यक्ष बसपा यूपी ग्राफ़िक्स इन— बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर संभावित उम्मीदवारों से अपने जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन करने को कहा गया है इसकी सफलता ही उनकी टिकट के दावे को पुख्ता करेगी इन सम्मेलनों में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं कई जिलों में जनसभाओं का कार्यक्रम भी तय हो रहा है इसकी शुरुआत अयोध्या और अकबरपुर से होनी है दोनों जनसभाओं को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे मायावती खुद भी रोजाना कई नेताओं से मिलकर उन्हें पार्टी में शामिल करा रही हैं ग्राफिक्स आउट— वीओ—उत्तर प्रदेश में ये भी चर्चा रहती है कि बसपा भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है और समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जो अंतर रहता है, उसकी एक वजह ‘बीएसपी से शिफ़्ट हुआ वोट’ बनता है हालांकि भाजपा खुद बसपा पर हमलावर है और राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि बसपा अगर मजबूती से लड़ेंगी तो बसपा का वोट बैंक अभी भी उसके पास आ सकता है बाईट अवनीश त्यागी प्रवक्तता भाजपा बैक टू बैक बाईट राजीव रंजन पोलिटिकल एनालिस्ट ग्राफ़िक्स इन— 2017 में बीएसपी को 22 फ़ीसदी से ज़्यादा वोट मिले थे और 19 सीटें हासिल हुई थीं. 2012 में उसके खाते में 80 सीट 2007 में 206 सीटें आईं थीं. 2024 के आम चुनावों में इसने अपने लगभग आधे मतदाताओं को खो दिया और उत्तर प्रदेश में इसका मतदान प्रतिशत 2019 के 19% से घटकर 9.3% रह गया। 2022 के विधानसभा चुनावों में इसे 13% वोट मिले, जो पूरे राज्य में समान रूप से वितरित थे। वर्ष 2019 के चुनाव में 10 सीटें जीतने वाली बसपा वर्ष 2024 के चुनाव में शून्य पर पहुंच गई और वोट प्रतिशत 19.43 से गिरकर 9.35 हो गया 2019 के चुनाव में सपा के साथ बसपा ने गठबंधन करके 10 सीटें जीतने में सफल रही, लेकिन जब वह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ी तो एक सीट पर सिमट गई और उसका वोट प्रतिशत 12.08 हो गया 2014 में बसपा को एक भी सीट नही मिली और उसका मत प्रतिशत 19.77 हो गया ग्राफ़िक्स आउट— वीओ— फिलहाल उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा अपने प्रत्याशियों के चयन के मामले में आगे हो गई है ऐसे में 2027 का चुनाव बसपा अपने पुराने पैटर्न पर और एकला चलो की राह पर ही लड़ती हुई नजर आ रही है
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में गौमांस भरी टाटा 407 पकड़ी, पुलिस जांच तेज

Jaipur, Rajasthan:खबर: शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड) जिले के शाहजहांपुर क्षेत्र में देर रात गौ रक्षक दल की सूचना और सतर्कता के चलते संदिग्ध मांस से भरी एक टाटा 407 गाड़ी को चौबारा बैरियर चेक पोस्ट के पास पकड़ा गया। गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रुकवाकर चालक को हिरासत में लिया और बाद में उसे शाहजहांपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार वाहन में बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ मिला, जिसे लेकर गौमांस होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बरामद मांस के नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मांस की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मांस कहां से भरा गया था और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। साथ ही इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। चालक से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। शाहजहांपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। लैब रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गौ रक्षक दल की सक्रियता के चलते यह मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने का इंतजार करने की अपील की है。
0
0
Report

रंगदारी नहीं दी तो होटल संचालक पर हमला, जालोर में प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने होटल-संचालक hand-pair तोड़े,कैम्पर से कुचलने का प्रयास, देर रात माली समाज के लोगों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांगजालोर जालोर में होटल संचालक ने रंगदारी नहीं दी तो कुछ बदमाशों ने युवक की रेंकी कर होटल संचालक के ऊपर कैम्पर चढ़ा कर कुचलने प्रयास किया और लाठी व हत्यारों से मारपीट कर हाथ और पैर तोड़ दिए। जिससे युवक के परिवार व माली समाज के लोगों ने देर रात कोतवाली थाने के सामने प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं। जालोर के राव समाज मंदिर के पास निवासी पीड़ित के पिता मांगीलाल पुत्र गिरधारीलाल माली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पुत्र दिलीप आहोर रोड़ पर स्थित सब्जी मंडी के पास एक होटल का संचालक हैं। चार-पास दिन पहले उसके पुत्र से कुछ बदमाश जयपाल सिंह और जय वर्धन सिंह समेत तीन-चार लोंग होटल व्यवसाय चलाने के लिए अवैध वसूली (रंगदारी) रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद 16 जून 2026 की शाम 7 बजे उसकी मां को अपेक्स अस्पताल में दिखाकर उसको घर छोड़ कर फिर होटल आ रहा था। इस दौरान लेटा ब्रिज के पास पहले घात लगाकर बैठे जयपाल सिंह, जयवर्धन सिंह व खीमसिंह सहित दो से तीन अन्य युवक सफेद रंग की काले शीशे वाली कैम्पर गाड़ी से मेरे पुत्र को बुलेट बाइक को पहले टक्कर मार कर कुचलने का प्रयास किया। दिलीप बाइक समेत नीचे गिर गया तो सभी ने लोहे के पाइप और सरियों से हमला कर उसके दो हाथ ओर एक पैर तोड़ दिया। इस कानीवाड़ा से आ रहे कुछ लोगों ने युवक को छुड़ाया। इस दौरान युवक जालोर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। घटना की सूचना पर जालोर में पीड़ित युवक के परिवार के लोग व माली समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली थाने के सामने 11 बजे तक प्रदर्शन किया। जिसके बाद थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दी। चेतावनी दी 24 घंटो में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो माली समाज अपने प्रतिष्ठान और सब्जी मंडी बंद रख कर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठेगा। इस दौरान मौके पर पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से भी उलझ गए। हालांकि पुलिस व समाज के वरिष्ठ लोगों की समझा ईश पर मामला शांत हो गया।
0
0
Report

नीट अभ्यर्थी उमेश माली की मौत से नीट पेपर लीक का फिर उठना सवाल

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नीट अभ्यर्थी उमेश माली आत्महत्या मामला मौत पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया दुख हनुमान बेनीवाल ने वीडियो कॉल से परिजनों को दी सांत्वना dुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया बेनीवाल ने युवाओं पर बढ़ते मानसिक दबाव को बताया गंभीर विषय उमेश माली की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के वीणादास की ढाणी कारी निवासी 22 वर्षीय नीट अभ्यर्थी उमेश माली की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने एक बार फिर नीट पेपर लीक के दंश को उजागर कर है। मामले में सीकर उद्योग नगर थाना पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है। इस बीच हनुमान बेनीवाल ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। जानकारी के अनुसार उमेश माली नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और यह उसका तीसरा प्रयास था। 21 जून को प्रस्तावित परीक्षा से पहले इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार उमेश अपने परिवार सहित सीकर में रह रहा था। वह सोमवार सुबह अपनी मां को वीणा दास की ढाणी छोड़कर आया था। पीछे से उसने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में लिखा है- मैं बहुत दूर जा रहा हूं, पता नहीं कहां जा रहा हूं, सॉरी।मामले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की और दुख की इस घड़ी में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए युवाओं पर बढ़ते मानसिक दबाव को गंभीर विषय बताया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

Rkm प्लांट के श्रमिकों का हड़ताल: कोयला सप्लाई रोड जाम

Sakti, Rkm प्लांट के कर्मचारी भारी हड़ताल कर रहे हैं; नाराज कर्मचारियों ने कोयला सप्लाई रोड को जाम किया है. Rkm प्लांट के लिए कोयला लाने वाले ट्रक का रास्ता रोका गया है, जहां सैकड़ों कर्मचारी ने मार्ग अवरोध किया है. भूविस्थापित कर्मचारी वेतन वृद्धि तथा प्लांट में स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं. 414 कर्मी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. भूविस्थापित कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट ने उन्हें ठेका कंपनी के अंतर्गत रखा है; जो पहले जमीन मालिक थे अब ठेका श्रमिक बन गए हैं. जब भी उनकी मांग उठती है तो उन्हें प्रताड़ित कर नौकरी से निकाला जाता है; प्लांट भूविस्थापितों का शोषण कर रहा है. कर्मचारियों का खाने-पीने का इंतजाम भी संघर्ष की आग में है.
0
0
Report

बसपा यूपी में एकला चलो, जुलाई तक 100 उम्मीदवार घोषित करेगी; अयोध्या से शुरुआत

Noida, Uttar Pradesh:एंकर—बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन की रफ्तार तेज कर दी है। बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जुलाई के अंत तक 100 से अधिक प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने हैं। ऐसा में ये साफ हो गया है कि यूपी में बसपा एकला चलो की राह पर रहेगी और मौजूदा समीकरणों पर ही फोकस करेगी इसीलिए बसपा अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अयोध्या से करने जा रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन इनमें सबसे आगे बसपा नजर आ रही है क्योंकि बसपा अब जुलाई के अंत तक करीब 100 उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने वाली है. अब तक करीब 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन चुकी है. ऐसे में ये साफ हो गया है कि बसपा यूपी में एकला चलो की राह पर रहेगी। इसकी सफलता ही उनकी टिकट के दावे को पुख्ता करेगी। इन सम्मेलनों में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। कई जिलों में जनसभाओं का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। इसके शुरुआत अयोध्या और अकबरपुर से होनी है। दोनों जनसभाओं को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे। मायावती खुद भी रोजाना कई नेताओं से मिलकर उन्हें पार्टी में शामिल करा रही हैं। उत्तर प्रदेश में ये भी चर्चा रहती है कि बसपा भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है और समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जो अंतर रहता है उसकी एक वजह बीएसपी से शिफ़्ट हुआ वोट बनता है हालांकि भाजपा खुद बसपा पर हमलावर है और राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि बसपा अगर मजबूती से लड़ेंगी तो बसपा का वोट बैंक अभी भी उसके पास आ सकता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा अपने प्रत्याशी चयन के मामले में आगे हो गई है ऐसे में 2027 का चुनाव बसपा अपने पुराने पैटर्न पर और एकला चलो की राह पर ही लड़ती हुई नजर आ रही है।
0
0
Report

साहब सिर्फ गरीबों के लिए ही कानून बना है क्या, अमीरों के लिए नहीं

SMSyed Mohd.RazaFollow12m ago
Sihipur, Uttar Pradesh:हंडिया। प्रयागराज। साहब सिर्फ गरीबों के लिए ही कानून बना है क्या।अमीरों के लिए नहीं। यह शब्द हंडिया तहसील के सिठौली गांव निवासी ‌ मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले अभिनव और उसकी पत्नी साधना बैगा ‍ द्वारा कहीं गयी है।‍ आपको बताते चले की इस गरीब कुनबे ने मात्र दो खटिया जमीन जिस पर पुस्तैनी कब्जा था उस पर छप्पर रखा था तीन दिन पहले राजस्व टीम पहुंचकर छप्पर का ध्वस्तीकरण कर दिया। बेहद ही गरीब मंगता जाति के इस दम्पति ने सवाल उठाया है कि ‍ इस गांव में खलिहान, गौशाला, व अन्य सरकारी जमीनों पर अमीरों द्वारा कब्जा कर लिया गया है आखिर ‍ राजस्व टीम उनका ध्वस्तीकरण कब करेगी। जबकि सरकारी जमीन को खाली कराए जाने का सरकार ने फरमान जारी किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन ने ‍ मोटी रकम वसूल कर कीमती सरकारी जमीनों पर मकान निर्माण करा दिया है उसका ध्वस्तीकरण कैसे करेंगी। यहां तो कानून सिर्फ गरीबों के लिए ही लागू है जो दिखाई दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top