Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

उदयपुर में महिला को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, गहने डबल करने का झांसा!

AJAvinash Jagnawat
Jul 10, 2025 08:31:37
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के वल्लभनगर थाना पुलिस ने झांसा देकर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिनेश पाटीदार ने बताया कि आरोपी नैकनाथ ने बड़लिया निवासी गीता डांगी को उसके गहने डबल करने का झांसा दिया और फिर उसके सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी नैकनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी किए हुए सोने के जेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिसमें ओर भी मामलों का खुलासा हों सकता है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top