Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001

सोन नदी में मिला विशालकाय मगरमच्छ, गांव में फैली दहशत!

ADArvind Dubey
Jul 10, 2025 12:04:45
Lucknow, Uttar Pradesh
ANCHOR:सोन नदी में दिखाई दिया विशालकाय मगरमच्छ...! अगोरी किले के पास नदी में तैरता दिखा कॉलर ID लगाए मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप। स्थानीय लोग डरे, दहशत में गांव... और वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर। जनपद में हैरान कर देने वाला नज़ारा उस वक्त देखने को मिला जहां एक भारी-भरकम मगरमच्छ ने सोनभद्र की सोन नदी में दी दस्तक। Vo: सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है... जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी किले के पास सोन नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा गया है।स्थानीय लोगों की मानें तो ये मगरमच्छ अचानक नदी में तैरता दिखाई दिया और देखते ही देखते पूरे गांव में दहशत फैल गई। रोज नदी में नहाने और कपड़े धोने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है। क्योंकि ये मगरमच्छ मामूली नहीं, इसके गले में कॉलर ID भी लगा हुआ है, यानि इसे ट्रैक किया जा रहा है! बताया जा रहा है कि ये मगरमच्छ मध्य प्रदेश से बहते हुए सोन नदी तक पहुंचा है। और अब... मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम खुद मगरमच्छ का पीछा करते हुए सोनभद्र पहुंच गई है। टीम की ओर से मगरमच्छ को ट्रैक करने और सुरक्षित पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। byte मध्य प्रदेश वन रेंज कर्मचारी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top