Back
बाराबंकी में 'आई लव मोहम्मद' बैनर बवाल बढ़ा, गांव छावनी बना
NSNITIN SRIVASTAVA
Sept 27, 2025 02:45:51
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद, प्रदेशभर में कई जगह तनाव, बाराबंकी में बैनर फाड़े जाने पर हंगामा, छावनी में तब्दील हुआ गांव,कई हिरासत में
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों 'आई लव मोहम्मद' लिखे बैनर और पोस्टर नए विवाद का कारण बन रहे हैं। कहीं इन्हें लेकर समुदायों में खींचतान दिख रही है तो कहीं पुलिस को हालात संभालने के लिए सख्ती करनी पड़ रही है। शुक्रवार को बरेली में इस मुद्दे पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और इसी क्रम में शुक्रवार की रात बाराबंकी जिले के फैजुल्लागंज गांव से भी बड़ा बवाल सामने आया।
बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के इस फैजुल्लागंज गांव में लगाया गया 'आई लव मोहम्मद' लिखा बैनर अचानक शुक्रवार शाम चर्चा का कारण बन गया जब धन्नी नामक व्यक्ति जो स्थानीय चौकीदार भी बताया जा रहा है उसने डंडे से उसकी रस्सी तोड़कर बैनर नीचे गिरा दिया जो गांव की गली में दो मकान से रस्सी के सहारे ऊपर बांधा हुआ था, घटना के बाद एक समुदाय के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और नाराजगी जताई। दूसरे पक्ष के लोग भी जमा होने लगे जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इसी दौरान धन्नी के घर पर कुछ युवकों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई। सूचना पाकर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार मौके पर पहुंचे और कई थानों की फोर्स गांव में उतार दी गई, हालात पर काबू पाने के लिए दोनों पक्षों से आरोपी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी गांव पहुंचे और उन्होंने पीएसी की तैनाती करवा दी। फिलहाल गांव छावनी में तब्दील है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग घर में घुसकर तोड़फोड़ कर गए और सामान भी गायब कर दिया। वहीं पूरा घटनाक्रम पास की मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि धन्नी डंडे से बैनर गिरा रहा है और मौके पर भीड़ जमा हो रही है। पुलिस ने यह वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KRKishore Roy
FollowSept 27, 2025 05:17:122
Report
STSharad Tak
FollowSept 27, 2025 05:16:490
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 27, 2025 05:16:360
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 27, 2025 05:16:220
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जनपद भर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भी फ्लैग मार्च निकाला।
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 27, 2025 05:16:140
Report
NPNishit Pancholi
FollowSept 27, 2025 05:15:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 27, 2025 05:15:370
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowSept 27, 2025 05:15:270
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 05:15:160
Report
परसौनी कला में सार्वजनिक संपत्ति पर तोड़फोड़,आरोपी सीसीटीवी में कैद,ग्राम प्रधान ने दर्ज कराई शिकायत
0
Report
3
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 27, 2025 05:02:590
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 27, 2025 05:02:420
Report