Back
जसवंतपुरा के सुंधामाता मंदिर में सप्तमी का चमत्कार चर्चा में
HBHeeralal Bhati
Sept 27, 2025 05:16:22
Jalore, Rajasthan
जसवंतपुरा/ जालोर।
जालोर जिले की जसवंतपुरा तहसील क्षेत्र स्थित सुंधापर्वत की सुरम्य पहाड़ियों में विराजमान सुंधामाता का मंदिर आस्था का ऐसा केंद्र है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। लोकभाषा में इसे सुंधा रो भाखर भी कहा जाता है। इस मंदिर की विशेषता है कि यहां पर नवचंडी यज्ञ अष्टमी पर नहीं बल्कि सप्तमी पर होता है।
पौराणिक मान्यता है कि यहां अघटेश्वरी चामुंडा माता का वास है, जिन्हें सिर्फ सिर के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि यहां आने वाले सच्चे भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। खासकर तोतले बच्चों को माता का प्रसाद खिलाया जाता है, जिससे उनका बोलना सुधर जाता है।
इतिहासकारों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना जालोर के शासक चाचिगदेव ने संवत् 1319 में अक्षय तृतीया को की थी। पहले यहां शराब और बलि की परंपरा थी, जिसे 1976 में मालवाड़ा के ठाकुर दुर्जनसिंह ने बंद कराकर सात्विक पूजा पद्धति शुरू करवाई। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट ने यात्रियों के लिए धर्मशाला, भोजनशाला, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।
मंदिर 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और 2007 से यहां रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है, जो तलहटी से 800 मीटर ऊंचाई तक श्रद्धालुओं को पहुंचाता है। रोपवे में करीब दो दर्जन ट्रॉलियां संचालित होती हैं।
दंतकथाओं के अनुसार, कई साल पहले भावजी देवासी नामक एक चरवाहे ने यहां देवी के चमत्कार का साक्षात्कार किया था। उसकी गाय रोज एक गुफा में जाती और वहां अपने आप दूध बहने लगता। चरवाहे ने देवी से मानदेय मांगा तो माता ने उसे जौ के दाने दिए। उनमें से कुछ दाने सोने की मोहर में बदल गए। इसके बाद से यह स्थान श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन गया।
नवरात्रि और दीपावली से लेकर लाभ पंचमी तक यहां विशाल मेले का आयोजन होता है। देशभर से श्रद्धालु पैदल यात्राएं निकालकर सुंधामाता के दर्शन करने आते हैं।
बाइट__प्रमोद दवे पुजारी।
______________________________________
सुन्धामाता से उत्तम गोस्वामी के साथ हीरालाल भाटी की रिपोर्ट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
3
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 27, 2025 06:48:460
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 27, 2025 06:48:230
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 27, 2025 06:48:160
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 27, 2025 06:48:050
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 27, 2025 06:47:510
Report
FWFAROOQ WANI
FollowSept 27, 2025 06:45:510
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 27, 2025 06:45:260
Report
WMWaqar Manzoor
FollowSept 27, 2025 06:45:150
Report
0
Report
0
Report
2
Report
AKAshwani Kumar
FollowSept 27, 2025 06:39:260
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 27, 2025 06:38:400
Report
MPManish Purohit
FollowSept 27, 2025 06:37:580
Report