Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

12वीं बोर्ड की पुस्तक विवाद: शिक्षा मंत्री ने दिए प्रतिबंध के आदेश!

DTDinesh Tiwari
Jul 10, 2025 09:09:39
Jaipur, Rajasthan
जयपुर   12वीं बोर्ड की पुस्तक पर मचा बवाल 12वीं बोर्ड की पुस्तक आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत का इतिहास,,, पुस्तक पर सियासी संग्राम छिड़ गया,,, 12वीं बोर्ड की पुस्तक स्वर्ण भारत का इतिहास में छापने में वर्तमान में भाजपा सरकार के नेताओं को दरकिनार किया गया है,, वर्तमान प्रधानमंत्री व बीजेपी के पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में इस पुस्तक में कोई जानकारी नहीं दी जबकि कांग्रेस के कई पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में फोटो सहित छापा गया है,, इसके चलते अब सियासी संग्राम मचा हुआ है,,, वहीं शिक्षा मंत्री ने इस पुस्तक को प्रतिबंधित करने के निर्देश दे दिए..... दिलावर ने कहा कि जिन्होंने सत्ता लोलुपता के लिए पूरे देश पर आपातकाल थोप दिया था उनके बारे में बच्चों को पढ़ना गलत है। Vo..... 1  आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत का इतिहास पुस्तक बाजार में आने के बाद से ही विवाद शुरू हो गए,,,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा,,, आपातकाल लगाया जिन्होंने हजारों लोगों को जेल में डाल दिया संविधान का अपमान किया उन लोगों का महिमा मंडन पूरी तरह गलत है,,, इस पुस्तक को लेकर कहा कि यह बच्चों को गलत जानकारी देने वाली पुस्तक है इस पुस्तक के छपवाने के मामले की पूरी जांच की जाएगी,,  फिलहाल इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है,, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस पुस्तक से बच्चों को आक्रांताओं बलात्कारी वी दुराचारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है इसलिए शिक्षक इस पुस्तक को प्रतिबंधित किया जा रहा है,,, बाईट- मदन दिलावर - शिक्षा मंत्री ग्राफिक्स....  12वीं बोर्ड की पुस्तक पर शुरु हुआ सियासी संग्राम   पुस्तक के बाजार में आने के बाद मंत्री ने दिए प्रतिबंध के आदेश।  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा।  जिन्होंने आपातकाल लागू किया।  संविधान का अपमान किया उनके बारे में बच्चों को पढ़ना गलत।  मंत्री के निर्देश के बाद  4 लाख 90 हजार किताबें जाएगी रद्दी में।  जिन्होंने धारा 370 लगाकर कश्मीर को हमारे देश से तोड़ने का षड्यंत्र किया था   उन्हें हम कैसे पढ़ा सकते हैं बच्चों को। Vo..... 2  पुस्तक को लेकर शिक्षा मंत्रिमंडल कहा कि हम पैसे का नुकसान  जो होगा भर लेंगे लेकिन बच्चों को गलत जानकारी पढ़ने के लिए नहीं देंगे,,, गलत जानकारी से बच्चों का भविष्य खराब होता है,, दिलावर ने कहा कि अगर हम गलती से जहर खरीद लाते हैं तो पैसे बचाने के चक्कर में जहर का उपयोग तो नहीं करेंगे,,, जहर को फेकना ही पड़ेगा फिर चाहे पैसे वेस्ट हो जाए,,, इसलिए पुस्तक को भी प्रतिबंधित करने के लिए पैसे के बारे में सोचना व्यर्थ होगा,,, बाईट- मदन दिलावर- शिक्षा मंत्री Vo..... 3  पुस्तकों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश रणजीत सिंह मीणा ने कहा कि बच्चों की पुस्तक हमेशा राजनीति की भेंट चढ़ती नजर आती है जब भी सरकार बदलता है बच्चों की पुस्तकों को बदल दिया जाता है,,,,ऐसे में एक बार फिर से 12वीं की पुस्तक छापने के बाद भी उसे बदलने की घोषणा कर दी गई है,,, बड़ी बात यह है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा होती है बच्चों को ऐसे में सत्र शुरू होने के बाद पहलें ही बच्चों को पुस्तक मिलने में लेट हो गई,,, दूसरा पुस्तक वापस से छपेगी तो पूरा सत्र खत्म हो जाएगा,, बच्चों को मिलते मिलते सत्र खत्म हो जाना है,,, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पूरी चौपट हो जाएगी,,, वपुस्तक को छपाने में करोड़ों रुपए का नुकसान होगा जो अलग। बाईट-- रंजीत मीणा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top