Back
औरंगाबाद में 5 नाबालिग लड़कियों के जहर से मौत, गांव में सनसनी
MKMANISH KUMAR
Feb 01, 2026 13:17:58
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra
औरंगाबाद में लोग उस वक्त गये सकते में आ गए जब उन्हे एक साथ 5 नाबालिग बच्चियों के जहर खा लेने और इनमें से चार की मौत हो जाने की जानकारी मिली । घटना हसपुरा थाना के सैदपुर गांव से जुड़ा हुआ है ।इतना ही नहीं मौत के बाद परिजनों द्वारा चुपके से चारों शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। घटना बीते गुरुवार यानी कि 29 जनवरी 2026 की बताई जा रही है लेकिन लोगो को शनिवार की देर रात इस घटना की जानकारी मिल सकी जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हसपुरा थाना की पुलिस ने मामले की पुष्टि को लेकर चौकीदार को सैदपुर भेजा मगर घटना की पुष्टि नहीं हो पायी । दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास सैदपुर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बातचीत कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया मगर गांव में किसी भी पुरुष के नहीं मिलने की वजह से मामले की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।।उन्होंने कहा कि घटना हुई है या नहीं,हुई है तो कहां हुई है और किसकी मौत हुई है,यह बात अभी रहस्य के घेरे में है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बता पाना ठीक रहेगा।वैसे घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 15 से 16 आयु वर्ग के बीच की पांच लड़कियां गांव के बाहर स्थित पइन के पास पहुंचे और पांचों ने एक साथ जहर खा लिया ।विषपान के बाद उनमें से एक लड़की घर चली आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन उसे लेकर कहीं दूसरी जगह इलाज कराने लेकर चले गये।जबकि मिली जानकारी के मुताबिक अन्य चारों लड़कियों ने खेतों में ही दम तोड़ दिया।बाद में परिजनों ने एकमत होकर शवों को एक साथ जला दिया।हालांकि,लड़कियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया ,इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।यहां तक कि मौत की पुष्टि तक नहीं हो सकी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:17:130
Report
ADAnup Das
FollowFeb 01, 2026 14:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:16:390
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:16:23Noida, Uttar Pradesh:Dog Stunt What a stunt by this Cute dog
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:15:540
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 01, 2026 14:15:210
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:06:190
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:06:080
Report
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:04:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:330
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:000
Report