Back
विदिशा के दादाजी मंदिर से दान पेटी चोरी, लाखों रुपये चुराए गए
DSDeepesh shah
Nov 20, 2025 11:30:45
Vidisha, Madhya Pradesh
एंकर - विदिशा से आज एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्य प्रदेश के विदिशा में प्रसिद्ध श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया और दान पेटी तोड़कर लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। यह वही मंदिर है जहां रोज़ाना हजारों भक्त आते हैं और मंगलवार-शनिवार को विशेष आरती में परिसर खचाखच भरा रहता है। लेकिन इतनी भीड़ वाले मंदिर की सुरक्षा आखिर कैसे चूक गई?
वी.ओ. - विदिशा के प्रवेश द्वार पर स्थित प्राचीन और भव्य श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर। जिला मुख्यालय से बस एक किलोमीटर दूर… और हर दिन हजारों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र। लेकिन इसी मंदिर की सुरक्षा बीती रात चोरों के सामने फेल हो गई। रात के अंधेरे में चोरों ने मंदिर के पीछे की ओर से घुसे… दान पेटी तोड़ी… और करीब 12 लाख रुपये लेकर आराम से फरार हो गए। सबसे हैरानी की बात—पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद है…
लेकिन चोरों को इसका जरा भी डर नहीं था। सुबह जब मंदिर प्रबंधन ने दान पेटी टूटी देखी… तो पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। पुजारी के मुताबिक, दान पेटी आमतौर पर चार महीने में एक बार खोली जाती है… और इसी दौरान चोरों ने मौका ताड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट टीम, एफएसएल और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
बाइट – नगर पुलिस अधीक्षक, विदिशा (अतुल सिंह) बताया कि “मंदिर में चोरी हुई है। आरोपी पीछे से घुसे और दान पेटी तोड़कर रुपये ले गए। अपराध दर्ज कर लिया गया है।
फिंगरप्रिंट और वैज्ञानिक जांच जारी है। प्रतिमा को कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई। मंदिर प्रबंधन सहयोग कर रहा है.”
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि—
लाखों रुपये की इस चोरी के बाद प्रशासन आखिर कब जागेगा?
और ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस इंतज़ाम किए जाएंगे?
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और फुटेज खंगाल रही है।
देखना होगा कि विदिशा के इतने महत्वपूर्ण मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कब तक हो पाता है।
बाइट – नारायणदास, पुजारी।
बाइट – अतुल सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, विदिशा।
बाइट – आर.के. मिश्र, टी.आई. थाना सिविल लाइन, विदिशा।
108
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
69
Report
MSManish Sharma
FollowNov 20, 2025 12:49:2565
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 20, 2025 12:49:0541
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 20, 2025 12:48:4227
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 20, 2025 12:48:2547
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 20, 2025 12:47:3532
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 20, 2025 12:47:0344
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 20, 2025 12:46:3674
Report
ASArvind Singh
FollowNov 20, 2025 12:46:2384
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 20, 2025 12:46:0422
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 20, 2025 12:45:4182
Report
23
Report
Baraut, Uttar Pradesh:बागपत जिले में एक वीडियो वायरल है जिसमे एक बंदी जेल के अंदर मोबाइल चला रहा है। बागपत जेल प्रशासन वीडियो को कही दूसरी जेल का वीडियो बताकर पल्ला झाड़ रहा है।
69
Report
98
Report