273304
जंगल से गांव तक पहुंचा तेंदुआ, 5 लोग घायल
Nichlaul, Uttar Pradesh:महराजगंज के सोहगीबरवा वन क्षेत्र से निकलकर एक तेंदुआ रविवार शाम गांव में घुस आया। तेंदुए के हमले में एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
273303
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने देर रात रैन बसेरे का किया निरीक्षण
Maharajganj, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने देर रात सदर तहसील स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद व्यवस्थाओं को देखा और रैन बसेरे में ठहरे यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में सभी जरूरतमंदों को उचित सुविधा और सुरक्षित आश्रय मिलना चाहिए।0
0
Report
273163
सिसवा शुगर मिल में किसानों का धरना
Siswa Bazar, Uttar Pradesh:महराजगंज के सिसवा स्थित आईपीएल शुगर मिल में गन्ना किसानों ने अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। किसानों का आरोप है कि मिल परिसर में पानी, शौचालय और ठंड से बचाव जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। किसानों के समर्थन में एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
273311
पीआरडी स्थापना दिवस पर डीएम ने की सराहना
Pipra, Uttar Pradesh:महराजगंज में आज पीआरडी के 77वें स्थापना दिवस पर इंडोर स्टेडियम में एक सुंदर कार्यक्रम हुआ। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने इसमें हिस्सा लिया। पीआरडी जवानों ने बेहतरीन परेड दिखाकर सभी को प्रभावित कर दिया। डीएम ने कहा कि पीआरडी जवान कानून-व्यवस्था और सरकारी कामों में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
0
Report
273303
रात में जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, मरीजों से ली सेवा की जानकारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बीती रात अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी और ट्रॉमा वार्ड सहित कई जगहों की स्थिति देखी। इस दौरान डीएम ने मरीजों और उनके परिजनों से इलाज और सुविधाओं के बारे में पूछा। सभी ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जताया।0
0
Report
